होम / बिजनेस / इस साल इतने लाख से ज्‍यादा लोगों ने फाइल की ऑडिट रिपोर्ट, इसकी ये रही वजह 

इस साल इतने लाख से ज्‍यादा लोगों ने फाइल की ऑडिट रिपोर्ट, इसकी ये रही वजह 

आयकर विभाग ने 55 लाख से ज्‍यादा लोगों को अलग-अलग माध्‍यमों से टैक्‍स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने के लिए संपर्क किया था. इनमें 30 लाख से ज्‍यादा लोगों ने टैक्‍स ऑडिट रिपोर्ट फाइल कर दी है. 

ललित नारायण कांडपाल 2 years ago

आयकर विभाग की तय तारीख के अनुसार इस साल 30 सितंबर तक 30 लाख से ज्‍यादा लोगों ने ऑडिट रिपोर्ट ई-फाइलिंग पर जमा की है. कुल जमा की गई 30.75 लाख ऑडिट रिपोर्ट में से 29.5 लाख टैक्‍स ऑडिट रिपोर्ट असेसमेंट ईयर वर्ष 2023-24 से जुड़ी हुई हैं जबकि इसमें कई 29बी, 29सी, और 10 सीसीबी जैसे फॉर्म शामिल हैं. आयकर विभाग ने संस्‍थानों और कंपनियो के लिए इनकम टैक्‍स फाइल करने की तारीख को भी बढ़ा दिया है. 

इनकम टैक्‍स विभाग की ओर से जारी किया गया है आंकड़ा
आयकर विभाग की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है, इसमें बताया गया है कि 30.75 लाख लोगों ने इस बार ऑडिट रिपोर्ट फाइल की है. इनकम टैक्‍स विभाग ने ये भी बताया कि इस बार 55 लाख से ज्‍यादा लोगों को आयकर से संबंधित ऑडिट रिपोर्ट जमा करने के लिए ईमेल, मैसेज और एसएमएस के जरिए संदेश भेजा था. आयकर विभाग की ओर से टैक्‍सपेयर तक पहुंचने के लिए सघन अभियान चलाया गया था. इस अभियान के बाद 30 सितंबर तक 30 लाख से ज्‍यादा लोगों ने अपनी ऑडिट रिपोर्ट जमा कर दी है. 

पोर्टल में नहीं आई कोई परेशानी 
आयकर विभाग ने ये भी बताया है कि पोर्टल ने भी इस साल बेहतरीन काम किया है. उसमें किसी भी तरह की परेशानी देखने को नहीं मिली. पोर्टल इतने बड़े ट्रैफिक को पूरी तरह से मैनेज करने में कामयाब रहा. ऑनलाइन ऑडिट रिपोर्ट फाइल करने वालों को किसी भी तरह की तकनीकी समस्‍या का सामना नहीं करना पड़ा. अन्‍यथा कई बार आखिरी तारीख पर लोगों को साइट के हैंग होने से लेकर लेट रिस्‍पांस करने की कई समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है. आयकर विभाग की ओर से बनाए गए ई-फाइलिंग हेल्‍पडेस्‍क का इस साल 2.36 लाख लोगों ने फायदा लिया. आयकर विभाग ने सभी आयकरदाताओं का शुक्रिया अदा किया है. 

आखिर क्‍या होती है ऑडिट रिपोर्ट? 
सीनियर सीए संजय गुप्‍ता कहते हैं कि अगर कंपनियों का टर्नओवर 1 करोड़ से ऊपर है तो इनको 44 AB के अंदर टैक्‍स ऑडिट करना पड़ता है. कंपनी के सभी आय खर्चों की सीए के द्वारा जांच कराई जाती है और उसकी रिपोर्ट को ही टैक्‍स ऑडिट रिपोर्ट कहा जाता है. इन कंपनियों की ऑडिट रिपोर्ट फाइल करने की जो आखिरी तारीख होती है वो 30 सितंबर होती है. संजय गुप्‍ता कहते हैं कि बिजनेस एंड प्रोफेशन जो हैं उनके लिए अलग-अलग स्‍लैब में कई शर्तें हैं. जिन्‍हें टैक्‍स ऑडिट कराना होता है वो अपनी आयकर रिटर्न 31 अक्‍टूबर तक दाखिल कर सकते हैं. इसी तरह ट्रस्‍ट के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर से 30 नवंबर कर दिया है, जबकि कंपनी के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 अक्‍टूबर है. उनहोंने ये भी कहा कि इस बार आयकर विभाग की साइट ने भी ज्‍यादा परेशान नही किया. आखिरी दिनों में जब ज्‍यादा लोग इसे फाइल करते हैं उस वक्‍त ये बहुत स्‍मूद तरीके से चली. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

14 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago

बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

19 hours ago