होम / बिजनेस / NTPC सहित आज इन शेयरों पर लगाएं दांव, मिल रहे हैं तेजी के संकेत 

NTPC सहित आज इन शेयरों पर लगाएं दांव, मिल रहे हैं तेजी के संकेत 

शेयर बाजार मंगलवार को तेजी के साथ बंद हुआ था, आज भी मार्केट में तेजी का दौर देखने को मिल सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए मंगलवार 'मंगल' साबित हुआ. इस दौरान BSE सेंसेक्स 311.21 अंक (0.52%) की बढ़त के साथ 60,157.72 पॉइंट्स और NSE निफ्टी 98.25 अंकों (0.56%) के उछाल के साथ 17,722.30 पॉइंट्स के लेवल पर बंद हुआ था. आज भी बाजार में तेजी का दौर बने रहने की उम्मीद है. मंगलवार को कोटक महिंद्रा बैंक, Tata Steel, ITC, ICICI, मारुति सुजुकी और स्टेट बैंक ने अच्छी बढ़त हासिल की. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

तेजी और नरमी वाले शेयर
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज Reliance Infrastructure, NTPC, Dish TV India और Delhivery में तेजी के संकेत दिए हैं. यानी इन शेयरों में मुनाफा कमाने का मौका बन सकता है. वहीं, MACD के अनुसार, Berger Paints, MCX, Siemens, Lumax Auto और Man Industries के शेयरों में आज नरमी का रुख रह सकता है.

लगातार बनी हुई है तेजी
तेजी के संकेत वाले शेयरों के पिछले रिकॉर्ड की बात करें, तो रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर मंगलवार को करीब 7 फीसदी की उछाल के साथ 156.85 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले पांच दिनों से इसमें तेजी बनी हुई है और एक महीने में इसने अपने निवेशकों को 12.32% का रिटर्न दिया है. NTPC के शेयर कल मामूली बढ़त के साथ 177.90 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे. इसका पिछला रिकॉर्ड भी ज्यादा खास नहीं है.

उतार-चढ़ाव का दौर
Dish TV India की बात करें, तो इसका शेयर मंगलवार को सपाट 13.50 रुपए पर बंद हुआ था. हालांकि, पिछले पांच दिनों में इसमें 2.66% की तेजी आई है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 24.40 रुपए है. Delhivery के शेयर कल करीब एक फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए. हालांकि, 331 रुपए के भाव पर मिल रहे इस शेयर में बीते पांच दिनों में गिरावट का दौर देखने को मिला है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 708 रुपए है, यानी अभी इसे काफी लंबा फासला तय करना है.

इसके अलावा, आज Tata Consultancy Services, Anand Rathi Wealth और Dharani Sugars & Chemicals के शेयर भी फोकस में रहेंगे, क्योंकि उनकी March FY23 में कमाई के नतीजे आज जारी होने वाले हैं. लिहाजा, इन शेयरों पर भी नजर बनाए रखें.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

1 day ago

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

1 day ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

1 day ago

ऑटो सेक्टर में नई रफ्तार: पहली छमाही में यात्री वाहनों की थोक बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर, 4 लाख यूनिट के पार आंकड़ा

ऑटो उद्योग का मानना है कि SUV और यूटिलिटी व्हीकल की बढ़ती मांग, बेहतर मॉडल लॉन्च और ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं के चलते यात्री वाहन बाजार में आगे भी तेजी बनी रह सकती है.

1 day ago

निवेश के लिहाज से गुजरात नंबर-1, महाराष्ट्र और तमिलनाडु दूसरे-तीसरे स्थान पर: नीति आयोग

नीति आयोग का कहना है कि राज्यों में निवेश के लिए बेहतर माहौल तैयार होने से घरेलू और विदेशी निवेश में बढ़ोतरी होगी. इससे औद्योगिकीकरण को गति मिलेगी, नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

1 day ago

बड़ी खबरें

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

1 day ago

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

1 day ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

1 day ago

अब म्यूचुअल फंड से हर महीने पैसा निकालना होगा आसान, SEBI ने डीमैट निवेशकों को दी बड़ी सुविधा

इस कदम से निवेशकों को अपने निवेश को मैनेज करना आसान होगा और वे तय समय पर पैसे निकालने या एक स्कीम से दूसरी स्कीम में ट्रांसफर करने की सुविधा हासिल कर सकेंगे.