होम / बिजनेस / मुनाफे की आस में आज इन शेयरों पर खेल सकते हैं दांव, तेजी के हैं संकेत
मुनाफे की आस में आज इन शेयरों पर खेल सकते हैं दांव, तेजी के हैं संकेत
शेयर बाजार में आज भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकती है. वहीं, कुछ शेयरों में आज तेजी के संकेत भी मिले हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
नए सप्ताह का पहला कारोबारी दिन शेयर बाजार (Stock Market) के लिए अच्छा नहीं गया. सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सूचकांक सेंसेक्स 9.37 अंक गिरकर 62,970 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 25.70 अंक लुढ़ककर 18,691.20 पर बंद हुआ. इस दौरान, TCS, रिलायंस, NTPC और कोल इंडिया जैसे बड़े शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली. चलिए जानते हैं कि आज कौन से शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.
ये है MACD का रुझान
सबसे पहले बात करते हैं मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के संकेतों की. MACD का रुझान है कि आज Bharti Airtel, Aurobindo Pharma, City Union Bank, Orient Green Power और IEX के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. इसके उलट MACD ने कुछ शेयरों में मंदी का रुख भी जताया है. इस लिस्ट में कॉफी चेन Coffee Day Enterprises के साथ-साथ Paytm, SBI Life, Graphite India और Tata Communications शामिल हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है.
इनमें मजबूत खरीदारी
अब ऐसे शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. Policy Bazaar, ICICI Securities, SJVN, JBM Auto और V-Guard के शेयर निवेशकों की पसंद बने हुए हैं. मजबूत खरीदारी का मतलब है कि इनमें पैसा लगाने के लिए लोग तैयार हैं. ICICI Securities कल के गिरावट वाले बाजार में भी 11.34% चढ़कर 626.90 रुपए पर पहुंच गया. इसका 52 वीक का हाई लेवल 647 रुपए है. इसी तरह, SJVN में भी कल छह फीसदी से ज्यादा की बढ़त आई और यह अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर के करीब पहुंचकर 41.85 रुपए पर बंद हुआ. बीते 5 कारोबारी सत्रों में इसने 9.27% और एक महीने में 16.74% का रिटर्न दिया है.
यहां बिकवाली का दबाव
आखिरी में इन शेयरों के बारे में बात करते हैं जिनमें बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है. इस लिस्ट में Kore Digital के साथ-साथ Eros Media, CMI, Accuracy Shipping और Kshitij Polyline शामिल हैं. Eros Media सोमवार को 9% से ज्यादा लुढ़ककर 19.15 रुपए पर बंद हुआ था. जबकि पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इसमें 29.98% की गिरावट देखने को मिली है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 47.80 रुपए है. इसी तरह, Accuracy Shipping में भी कल नरमी रही. ये शेयर 2.44% गिरकर 10 रुपए पर आ गया है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).
टैग्स