होम / बिजनेस / RBI ने इन अनियमित्ताओं को देखते हुए कैंसिल किया बैंक का लाइसेंस, ये रही वजह
RBI ने इन अनियमित्ताओं को देखते हुए कैंसिल किया बैंक का लाइसेंस, ये रही वजह
RBI इस साल में कई और बैंकों के खिलाफ भी कार्रवाई कर चुका है. जिन बैंकों के खिलाफ आरबीआई की कार्रवाई हुई है उनमें कई शामिल हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने वित्तीय अनियमित्ताओं के कारण महाराष्ट्र के बैंक पर कड़ी कार्रवाई करते हुए लाइसेंस को कैंसिल कर दिया है. आरबीआई ने ये कार्रवाई इसलिए की है क्योंकि बैंक के पास न तो पर्याप्त पूंजी थी और न ही रेवेन्यू जनरेट करने का कोई साधन था. RBI ने बैंक की वर्किंग को 4 दिसंबर 2023 से समाप्त कर दिया है. अब बैंक किसी भी तरह का काम नहीं कर पाएगा.
आखिर कौन सा बैंक है जिस पर हुई है कार्रवाई
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये महाराष्ट्र के शंकरराव पुजारी नूतन नगरी सहकारी बैंक लिमिटेड है. इस बैंक के लाइसेंस को कैंसिल कर दिया है. आरबीआई की इस कार्रवाई के बाद 4 दिसंबर से अब न तो बैंक किसी भी तरह की पेमेंट कर सकता है और न ही किसी भी तरह का लेनदेन कर सकता है. RBI की जांच में ये भी सामने आया कि बैंक के पास न तो पर्याप्त पूंजी थी और न ही बैंक भविष्य में अपनी कमाई को लेकर वो कोई रोडमैप पेश करने में कामयाब हो पाया.
क्या ग्राहकों के पैसे डूब जाएंगे?
जिन लोगों ने अपने पैसे इस बैंक में लगाए हैं अब सबसे बड़ा सवाल उन्हीं के सामने है कि आखिर उसका क्या होगा. जिन लोगों ने यहां पैसे जमा कराए है उन लोगों को डिपॉजिटर्स इंश्योरेंस और क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन की ओर से बीमा दिया जाता है. ये संस्था बैंकों में जमा 5 लाख रुपये तक डिपॉजिट पर बीमा देती है. लेकिन अगर उससे ज्यादा रुपये थे तो उस स्थिति में केवल पांच लाख रुपये तक ही मिल पाएंगे.
कई अन्य बैंकों पर हो चुकी है कार्रवाई
महाराष्ट्र का ये बैंक अकेला बैंक नहीं है जिस पर कार्रवाई हुई है. इस साल में आरबीआई कई बैंकों के खिलाफ वित्तीय अनियमित्ताओं को लेकर सख्त कार्रवाई कर चुका है. जिनके खिलाफ हम कार्रवाई हुई है उनमें द कोणार्क शहरी सहकारी बैंक लिमिटेड और द चेंबूर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड, जीजामाता महिला सहकारी बैंक लिमिटेड, श्री लक्ष्मी कृपा शहरी सहकारी बैंक लिमिटेड, पर भी पेनाल्टी लगाई है.
टैग्स