होम / बिजनेस / अगस्त में शेयर बाजार को बड़ा झटका, विदेशी निवेशकों ने निकाले ₹22,751 करोड़

अगस्त में शेयर बाजार को बड़ा झटका, विदेशी निवेशकों ने निकाले ₹22,751 करोड़

अगस्त 2025 का महीना भारतीय शेयर बाजार के लिए मिश्रित संकेतों से भरा रहा, जहां वैश्विक दबावों और घरेलू अनिश्चितताओं के चलते विदेशी निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

अगस्त 2025 भारतीय शेयर बाजार के लिए एक और निराशाजनक महीना साबित हुआ है. लगातार दूसरे महीने बाजारों में गिरावट देखने को मिली, जहां विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने भारी बिकवाली करते हुए बाजार से ₹22,751 करोड़ की पूंजी निकाली. इस बिकवाली के बावजूद घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने बाजार में विश्वास बनाए रखा और ₹83,341 करोड़ की खरीद के साथ संतुलन कायम किया.

लगातार दूसरे महीने गिरा बाजार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगस्त महीने में बेंचमार्क सूचकांकों में गिरावट जारी रही. सेंसेक्स में 1.7% और निफ्टी में 1.4% की गिरावट दर्ज की गई. वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 में 2.9% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 4.1% की कमजोरी आई. यह सेंसेक्स और निफ्टी के लिए अक्टूबर 2024 से फरवरी 2025 के बाद का सबसे लंबा गिरावट का दौर रहा.

वैश्विक व्यापारिक दबाव बना बड़ी वजह

इस महीने बाजार को कई वैश्विक चुनौतियों का सामना करना पड़ा. भारतीय वस्तुओं पर अमेरिका द्वारा 25% टैरिफ लगाए जाने और रूसी ऊर्जा खरीद पर अतिरिक्त शुल्क ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी. अमेरिका का यह फैसला विशेष रूप से उन क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है जो अमेरिका पर अधिक निर्भर हैं – जैसे कि कपड़ा, रत्न-आभूषण, और समुद्री उत्पाद.

डिप्लोमैटिक प्रयास भी रहे असफल

हालांकि माह के मध्य में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई शिखर वार्ता से यूक्रेन संकट के समाधान और टैरिफ वापसी की उम्मीदें जगी थीं, लेकिन ठोस समझौते की कमी ने बाजार की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

सकारात्मक संकेत भी दिखे, पर असर नहीं पड़ा

हालांकि इस दौरान भारत सरकार द्वारा GST सुधारों के वादे और दो दशकों में पहली बार भारत की सॉवरिन क्रेडिट रेटिंग अपग्रेड होने जैसी सकारात्मक खबरें भी आईं, लेकिन वे निवेशकों के नकारात्मक मूड को बदलने में नाकाम रहीं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

यस बैंक जुटाएगा 16,000 करोड़ रुपये तक की पूंजी, बोर्ड ने दी मंजूरी

यस बैंक ने कहा कि प्रस्तावित इक्विटी इश्यू के कारण मौजूदा शेयरधारकों की हिस्सेदारी में 10 प्रतिशत से अधिक की कमी नहीं होगी. इससे मौजूदा निवेशकों के हितों पर सीमित प्रभाव पड़ेगा.

1 hour ago

1 जुलाई से हटेंगी पेट्रोल-डीजल बिक्री पर लगी पाबंदियां, सामान्य होगी ईंधन आपूर्ति

सरकार ने पेट्रोल और डीजल की घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एहतियातन ये प्रतिबंध लगाए थे. सोमवार को जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, बुधवार से सभी अस्थायी प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे.

1 hour ago

इन्वेस्टमेंट बैंकिंग में एंट्री की तैयारी में Zerodha, सेबी से मांगा मर्चेंट बैंकिंग लाइसेंस

सेबी से मंजूरी मिलने के बाद कंपनी आईपीओ प्रबंधन, पूंजी जुटाने की सलाह और अन्य कॉर्पोरेट फाइनेंस सेवाएं प्रदान कर सकेगी.

4 hours ago

पश्चिम एशिया तनाव के बीच बाजार पर नजर, इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

सोमवार को सेंसेक्स 372.10 अंक यानी 0.48 फीसदी टूटकर 76,728.37 अंक पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 109.75 अंक यानी 0.46 फीसदी गिरकर 23,946.25 अंक पर आ गया था.

5 hours ago

राजस्थान में 1 लाख करोड़ का निवेश करेगी सेरेंटिका, औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन को मिलेगी रफ्तार

कंपनी का लक्ष्य हर साल 67 अरब यूनिट स्वच्छ बिजली की आपूर्ति करना है, जिससे लगभग 4.7 करोड़ टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी लाई जा सकेगी.

19 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में AI विस्तार की तैयारी, OpenAI ने Uber इंडिया के प्रभजीत सिंह को बनाया इंडिया हेड

प्रभजीत सिंह सितंबर 2026 से कंपनी की भारतीय इकाई का नेतृत्व संभालेंगे और देश में AI अपनाने, रणनीतिक साझेदारियों और कारोबार विस्तार की जिम्मेदारी निभाएंगे.

3 days ago

1 जुलाई से हटेंगी पेट्रोल-डीजल बिक्री पर लगी पाबंदियां, सामान्य होगी ईंधन आपूर्ति

सरकार ने पेट्रोल और डीजल की घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एहतियातन ये प्रतिबंध लगाए थे. सोमवार को जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, बुधवार से सभी अस्थायी प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे.

1 hour ago

यस बैंक जुटाएगा 16,000 करोड़ रुपये तक की पूंजी, बोर्ड ने दी मंजूरी

यस बैंक ने कहा कि प्रस्तावित इक्विटी इश्यू के कारण मौजूदा शेयरधारकों की हिस्सेदारी में 10 प्रतिशत से अधिक की कमी नहीं होगी. इससे मौजूदा निवेशकों के हितों पर सीमित प्रभाव पड़ेगा.

1 hour ago

इन्वेस्टमेंट बैंकिंग में एंट्री की तैयारी में Zerodha, सेबी से मांगा मर्चेंट बैंकिंग लाइसेंस

सेबी से मंजूरी मिलने के बाद कंपनी आईपीओ प्रबंधन, पूंजी जुटाने की सलाह और अन्य कॉर्पोरेट फाइनेंस सेवाएं प्रदान कर सकेगी.

4 hours ago

Kratikal Tech IPO: 39.7 करोड़ रुपये का इश्यू 30 जून से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल

Kratikal Tech का SME IPO 30 जून 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और निवेशक 2 जुलाई तक इसमें बोली लगा सकेंगे. एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 29 जून को ही खुल जाएगा.

22 hours ago