होम / बिजनेस / रूस से सस्ते तेल के Import में आई कमी, क्या बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? 

रूस से सस्ते तेल के Import में आई कमी, क्या बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? 

भारत जून और जुलाई में रूस से जितना कच्चा तेल मंगा रहा था, पिछले दो महीने में उसकी मात्रा एक चौथाई कम हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत ने सस्ते दामों में कच्चे का खूब आयात किया. दरअसल, वैश्विक प्रतिबंधों के अपनी आर्थिक स्थिति पर असर को कुछ कम करने के लिए रूस ने क्रूड ऑयल की खरीद पर अच्छा-डिस्काउंट दिया, जिसका भारत सहित कुछ देशों ने फायदा उठाया. अमेरिका के विरोध के बावजूद भारत मॉस्को से तेल मंगवाता रहा. क्रूड ऑयल इस डील से उम्मीद बंध रही थी कि देश में पेट्रोल-डीजल के दाम घट सकते हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. अब जब रूस से आने वाले सस्ते कच्चे तेल की मात्रा घटी है, तो यह सवाल पूछा जा रहा है कि क्या पेट्रोल-डीजल महंगे होंगे?    

2 महीनों से आई कमी
पिछले 2 महीने में भारत ने रूस से तेल आयात को कम किया है. एनर्जी कार्गो ट्रैक करने वाली कंपनी वोर्टेक्सा के आंकड़े बताते हैं कि भारत जून और जुलाई में रूस से जितना कच्चा तेल मंगा रहा था, पिछले दो महीने में उसकी मात्रा एक चौथाई कम हो गई है. हालांकि, इस दौरान देश के कुल कच्चे तेल आयात में भी कमी दर्ज की गई है. भारत ने अगस्त में रूस से रोजाना 7.38 लाख बैरल कच्चे तेल का आयात किया है, जो जुलाई की तुलना में 18 और जून से 24.5 प्रतिशत कम है.  

कितना मिल रहा है डिस्काउंट?
वहीं, रूस से कच्चा तेल मंगाने के मामले में चीन की स्थिति लगभग स्थिर रही है. जुलाई और अगस्त में चीन का आयात एक निश्चित लेवल पर रहा. भारत का अगस्त में कच्चे तेल का कुल आयात 13% गिरकर 40.49 लाख बैरल रहा है. जून की तुलना में यह आंकड़ा 15 प्रतिशत कम है. भारतीय कंपनियों से रूस से तेल खरीदने पर अच्छा-डिस्काउंट मिल रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस से आने वाले कच्चे तेल पर प्रति बैरल 5-6 डॉलर की छूट भारतीय आयातकों को मिलती है. इससे कच्चे तेल के आयात पर पड़ने वाला बोझ कम हो जाता है. 

इन देशों से भी आयात 
यूरोपीय देशों ने रूस के कच्चे तेल पर प्रतिबंध लगाया हुआ है. इस वजह से रूस डिस्काउंट रेट पर क्रूड ऑयल बेच रहा है. इस साल मई के बाद भारत के कुल कच्चे तेल के आयात में रूस की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत के आसपास रही है. इसके परिणामस्वरूप मध्यपूर्व के देशों के कच्चे तेल के कारोबार में उसकी हिस्सेदारी कम हुई है. भारत पश्चिमी अफ्रीका और अमेरिका से भी कच्चे तेल का आयात करता है. अब रही बात इस सवाल की कि रूस से सस्ता तेल कम आने से क्या देश में पेट्रोल-डीजल महंगे होंगे, तो इस बारे में फिलहाल कुछ भी कहना मुश्किल है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

2 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

2 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

2 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

4 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

6 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

2 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

2 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

4 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

3 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

8 hours ago