होम / बिजनेस / यूपी के पहले फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स को लेकर आई ये अच्छी खबर

यूपी के पहले फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स को लेकर आई ये अच्छी खबर

उत्तर प्रदेश के आगरा में फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है. लघु उद्योग निगम की बैठक में इस संबंध में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम की लखनऊ के लोक भवन में आयोजित 251वीं बैठक में इंडस्ट्रियल फ्लैट्स के आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया. निगम के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राकेश गर्ग ने बताया कि आगरा के फाउंड्री नगर में निर्माणाधीन उत्तर प्रदेश के पहले फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स में रेडीमेड गारमेंट उद्योग के उद्यमियों को इंडस्ट्रियल फ्लैट लीज पर आवंटित किए जाएंगे. इस संबंध में जल्द ही एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (रुचि की अभिव्यक्ति) का आवेदन मांगने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक की अध्यक्षता एमएसएमई के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने की. एमएसएमई सचिव प्रांजल यादव, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर राम यज्ञ दत्त शर्मा, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर प्रभात बाजपेई के साथ-साथ राज्य सरकार के वित्त नियंत्रक और अर्नेस्ट एंड यंग कंपनी के अधिकारी भी मीटिंग में मौजूद रहे.

उद्यमियों में उत्साह
आवंटन की प्रक्रिया शुरू किए जाने के निर्णय से गारमेंट उद्यमियों में उत्साह की लहर है. गारमेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव जैन और अशोक माहेश्वरी ने इस निर्णय पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे आगरा में गारमेंट उद्योग का विकास होगा और सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा. लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष भुवेश अग्रवाल और महामंत्री विजय गुप्ता ने इसे संगठन के सतत प्रयासों का फल बताते हुए कहा कि ताजनगरी में फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स के लिए राकेश गर्ग के प्रयासों की जितनी सराहना की जाए, वह कम होगी.

ऐसा होगा कॉम्प्लेक्स
उल्लेखनीय है कि ताजनगरी के फाउंड्री नगर में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम (एमएसएमई) उद्योगों के लिए 5 एकड़ क्षेत्रफल में 125 करोड़ की लागत से प्रदेश का पहला फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है. इस चार मंजिला कॉम्प्लेक्स में 52 फैक्ट्रियां लगेंगी. हर तल पर उद्यमियों को फैक्ट्री लगाने के लिए लीज पर स्थान आवंटित किया जाएगा. कॉम्प्लेक्स पूरी तरह एनवायरमेंट फ्रेंडली और उच्च स्तरीय सुविधाओं से युक्त होगा. बता दें कि इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 18 सितंबर को किया जा चुका है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

12 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

13 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

16 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

17 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

17 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

12 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

13 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

17 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

12 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

16 hours ago