✕

होम / बिजनेस / इम्पोर्ट के आंकड़े दे रहे गवाही, इस कैटेगरी में चीन अब भी हमारा चहेता!

इम्पोर्ट के आंकड़े दे रहे गवाही, इस कैटेगरी में चीन अब भी हमारा चहेता!

दिसंबर में सिंगापुर और हॉन्ग कॉन्ग से लैपटॉप-टैबलेट का आयात घटा है, लेकिन चीन से इम्पोर्ट में इजाफा हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

चाइनीज सामान के बहिष्कार की मुहिम सहित तमाम कारणों के चलते चीन से भारत के आयात में कमी आई है. हालांकि, कुछ आइटम्स ऐसे हैं, जिनके मामले में चीन अब भी हमारा चहेता बना हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन से लैपटॉप और टैबलेट जैसे पर्सनल कंप्यूटरों के आयात में पिछले साल दिसंबर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई. जबकि नवंबर में इसमें कमी आई थी. दिसंबर में इस कैटेगरी में इम्पोर्ट 11.3 प्रतिशत तक बढ़ा और इस दौरान करीब 27.6 करोड़ डॉलर के कंप्यूटर चीन से भारत आए. दिलचस्प बात ये है कि वाणिज्य विभाग के आंकड़े बताते हैं कि दिसंबर में चीन से कुल माल आयात 0.8 फीसदी घटा है.

यहां से कम हुआ इम्पोर्ट
2023 के आखिरी महीने यानी दिसंबर में सिंगापुर और हॉन्ग कॉन्ग से लैपटॉप-टैबलेट का आयात घटा है. सिंगापुर से इम्पोर्ट 66.1 प्रतिशत घटकर 1.16 करोड़ डॉलर रहा. इसी तरह, हॉन्ग कॉन्ग से आयात 41.8 प्रतिशत की कमी के साथ 1.36 करोड़ डॉलर पहुंच गया. जबकि दिसंबर में इन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स के कुल आयात में चीन की हिस्सेदारी बढ़कर 89.4 प्रतिशत हो गई. जबकि अप्रैल से दिसंबर, 2023 तक यह 76.4 प्रतिशत ही थी. गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर के इम्पोर्ट पर नजर रखने के लिए नवंबर में ऑनलाइन मॉनिटरिंग व्यवस्था शुरू की थी. नतीजतन चीन से इन वस्तुओं के आयात में 14% और कुल आयात में 17% की गिरावट देखने को मिली.

पहले हुआ था ये ऐलान
पिछले साल 3 अगस्त को केंद्र सरकार ने लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन PC जैसे IT हार्डवेयर उत्पादों को प्रतिबं​धित श्रेणी में रखने का ऐलान किया था. सरकार की इस घोषणा से कारोबारियों में यह डर बैठ गया कि आयात के लिए लाइसेंस जरूरी कर दिया जाएगा. इसी वजह से लैपटॉप और टैबलेट का आयात सितंबर में 41.8% और अक्टूबर में 29.7% बढ़ गया था. हालांकि, इंडस्ट्री द्वारा व्यक्त की गई चिंता को देखते हुए सरकार ने फैसला टाल दिया था. बाद में सरकार ने अपना रुख नरम करते हुए कहा कि किसी भी देश से इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के आयात पर रोक नहीं लगाई जाएगी. इसके साथ ही नई ऑनलाइन आयात मंजूरी प्रणाली भी शुरू की गई..

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.