✕

होम / बिजनेस / आज भी शेयर मार्केट में छाई रही सुस्ती, जानें किस कंपनी के निवेशकों को लगा बड़ा झटका

आज भी शेयर मार्केट में छाई रही सुस्ती, जानें किस कंपनी के निवेशकों को लगा बड़ा झटका

मंगलवार को भी निवेशकों के हाथ निराशा लगी, SBI समेत अन्य कई कंपनियों के शेयरों में भारी आई गिरावट दर्ज की गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर मार्केट में आज भी सुस्ती छाई रही. बीएसई सेंसेक्स महज 13 अंक ऊपर चढ़कर 73516 पर ओपन हुआ. जबकि एनएसई निफ्टी ने केवल डेढ़ अंकों की बढ़त के साथ 22334 के लेवल से मंगलवार के कारोबार की शुरुआत की लेकिन शेयर मार्केट बंद होने तक सेंसेक्स 165.32 अंक चढ़कर 73,667.96 अंक पर, निफ्टी 3.05 अंक के लाभ से 22,335.70 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स में आज 30 में से 22 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली. 

किन-किन कंपनियों के शेयर में गिरावट हुई

शेयर बाजार में सबसे अधिक गिरावट एसबीआई (SBI) के शेयरों में देखने को मिली. जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW) के शेयर 1.47 प्रतिशत, आईटीसी (ITC) के शेयर 1.26 प्रतिशत, टाटा मोटर्स के शेयर 1.11 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया के शेयर 0.89 प्रतिशत टूटे.

निवेशकों को आज हुआ जबरदस्त नुकसान

शेयर बाजार के निवेशकों को आज 12 मार्च को तगड़ा नुकसान हुआ. छोटे और मझोले शेयरों में जबरदस्त बिकवाली के चलते एक दिन में करीब 4 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति डूब गई. बीएसई सेंसेक्स जरूर 165 अंक चढ़कर बंद हुआ. लेकिन निफ्टी समेत अधिकतर ब्रॉडर इंडेक्स सपाट या लाल निशान में बंद हुए. आईटी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर्स में आज बिकवाली का माहौल रहा. रियल्टी, पावर, कमोडिटी, फार्मा, FMCG, यूटिलिटी और मेटल शेयरों के सेक्टोरल इंडेक्स 1 फीसदी से अधिक टूटकर बंद हुए. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.37% और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.31 गिरकर बंद हुआ. कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 165.32 अंक या 0.22% बढ़कर 73,667.96 अंक पर बंद हुआ. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 3.05 अंक या 0.01% की मामूली बढ़त के साथ 22,335.70 के स्तर पर बंद हुआ.

निवेशकों के ₹4.08 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 385.57 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गए, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी 389.65 लाख करोड़ रुपये था. इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 4.08 लाख करोड़ रुपये घटा है. या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 4.08 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है.

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 8 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए. इसमें भी एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयरों में सबसे अधिक 2.26% की तेजी रही. इसके बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), इंफोसिस (Infosys) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 0.78% से लेकर 1.78 फीसदी तक की तेजी के साथ बंद हुए. वहीं सेंसेक्स के बाकी 22 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए.

पैसालो डिजिटल का हुआ बुरा हाल

शेयर बाजार और दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का असर पैसालो डिजिटल ( Paisalo Digital Ltd) के शेयर पर हुआ. पैसालो डिजिटल ने शेयर बाजार में आज अपने निवेशकों के पैसे डूबो दिए. दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का असर पैसालो डिजिटल के शेयर पर ऐसा पड़ा कि स्टॉक 176 रुपये पर खुलकर 140.20 रुपये तक गिर गया. इस दौरान 20 फीसद लुढ़क गया. हालांकि, दोपहर दो बजे के करीब NSE पर यह 17.81 फीसद क्रैश होकर 144 रुपये पर था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

22 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

22 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

23 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

23 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.