✕

होम / बिजनेस / जो हुआ उसे भूल जाओ...हमारी GDP की मजबूती पर IMF को भरोसा, कही ये बात

जो हुआ उसे भूल जाओ...हमारी GDP की मजबूती पर IMF को भरोसा, कही ये बात

अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष ने बीते दिनों हुए विवाद को पीछे छोड़ते हुए भारत के ग्रोथ अनुमान को बढ़ा दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) को लेकर बीते दिनों काफी बवाल मचा था. दरअसल, IMF के एग्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने अनुमान जताया था कि भारत 8 प्रतिशत की ग्रोथ से आगे बढ़ सकता है. लेकिन IMF ने इस अनुमान को कृष्णमूर्ति का निजी विचार करार देते हुए खुद को उससे अलग कर लिया था. तब यह सवाल उठा था कि क्या अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष को भारत की अर्थव्यवस्था (Indian Economy) की मजबूती पर भरोसा नहीं है? अब IMF ने नया अनुमान जारी करके एक तरह से यह कहने का प्रयास किया है कि जो हुआ उसे भूल जाओ. 

हर तरफ से पॉजिटिव खबरें 
IMF ने भारत की इकनॉमिक ग्रोथ के लिए अपने अनुमानों को बदल दिया है. उसका कहना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2024-25 में 6.8 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी. जबकि जनवरी में IMF ने 6.5 प्रतिशत का अनुमान जाहिर किया था. हालांकि, इस अंतरराष्‍ट्रीय संस्‍थान ने वित्‍त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की ग्रोथ को लेकर अपने पूर्वानुमानों को 6.5% पर बरकरार रखा है. यानी इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. बता दें कि भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर हर तरफ से पॉजिटिव खबरें ही मिल रही हैं. कई अंतरराष्‍ट्रीय स्‍थान भारत की ग्रोथ पर अपने अनुमानों को बढ़ा चुके हैं. अब IMF ने भी उसी राह पर चलते हुए अपने पूर्वानुमान को बढ़ा दिया है. 

इन्होंने भी बढ़ाया अनुमान
आईएमएफ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत की ग्रोथ 2024 में 6.8% और 2025 में 6.5% रहने का अनुमान है. इससे पहले, एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया था. पहले उसने कहा था कि भारत 6.7 फीसदी की रफ्तार से आगे बढ़ेगा. इसी तरह, विश्व बैंक ने भी इस महीने की शुरुआत में भारतीय अर्थव्यवस्था की ग्रोथ का अनुमान बढ़ा दिया था. वर्ल्ड बैंक ने कहा था कि वित्त वर्ष 2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.6 फीसदी ग्रोथ रेट हासिल कर सकती है. जबकि पहले यह 6.4 फीसदी था.

चीन के लिए अच्छे संकेत नहीं
आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2025-26 में महंगाई दर के घटकर 4.2% होने का अनुमान जताया है. अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष का कहना है कि विकसित अर्थव्यवस्थाओं में कुछ तेज वृद्धि होगी, लेकिन उभरते बाजारों और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में वर्ष 2024 और 2025 के दौरान वृद्धि की रफ्तार स्थिर रह सकती है. अंतर्राष्ट्रीय संस्था ने यह भी कहा कि कई निराशाजनक अनुमानों के बावजूद दुनिया मंदी से बच गई है. बैंकिंग तंत्र ने प्रतिकूल हालात का अच्छे से सामना किया और कई प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं को अचानक ठहरना नहीं पड़ा. आईएमएफ का अनुमान है कि चीन की GDP वृद्धि कम रहेगी. यह वर्ष 2023 के 5.2% से कम होकर 2024 में 4.6% और 2025 में 4.1% रह सकती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

41 minutes ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

1 hour ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

1 hour ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

4 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

4 hours ago

बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

4 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

41 minutes ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

1 hour ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

1 hour ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

5 hours ago