✕

होम / बिजनेस / IMF ने भारत का GDP अनुमान घटाया, लेकिन साथ ही कह दी ये खुश करने वाली बात

IMF ने भारत का GDP अनुमान घटाया, लेकिन साथ ही कह दी ये खुश करने वाली बात

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी IMF ने 2023-24 के लिए भारत के GDP अनुमान को 6.1 प्रतिशत से घटाकर 5.9 प्रतिशत कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने वित्तवर्ष 2023-24 के लिए भारत के GDP अनुमान को घटा दिया है. IMF ने इसे 6.1 प्रतिशत से घटाकर 5.9 प्रतिशत कर दिया है. हालांकि, उसने यह भी कहा है कि आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान में कमी के बावजूद भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा. IMF ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही है और दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनी हुई है.  

RBI के अनुमान से कम
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए भारत की GDP का जो अनुमान जताया है, वो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 6.5 फीसदी के अनुमान से कम है. हालांकि, कई अर्थशास्त्रियों का मानना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था 6% के दर से विकास करेगी. इसके अलावा, वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भी भारत के आर्थिक विकास दर के अनुमान को घटा दिया है. आईएमएफ ने अपने अनुमान में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती करते हुए इसे 6.8% से घटाकर 6.3% कर दिया है. 

इसलिए घटाया अनुमान 
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के डिवीजन चीफ डेनियल लेघ (Daniel Leigh) ने भी भारतीय अर्थव्यवस्था की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि भारत इस समय उच्च विकास दर के साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था के सबसे ब्राइट स्पॉट में से एक है. लेकिन इसके बावजूद हम भारत के विकास दर के अनुमान को 6.1 से घटाकर 5.9% कर रहे हैं, क्योंकि इसके वैश्विक कारण हैं. डेनियल ने आगे कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था बुनियादी रूप से मजबूत है और फिलहाल इसमें चिंता की कोई बात नजर नहीं आ रही. उन्होंने कहा कि विकास दर का अनुमान घटाना एक सामान्य प्रक्रिया है, जो वैश्विक कारणों पर निर्भर करती है.

अच्छा कर रही है अर्थव्यवस्था  
आईएमएफ की एशिया और प्रशांत विभाग की उप निदेशक ऐनी-मैरी गुल्डे-वुल्फ ने एक इंटरव्यू में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही है और सबसे तेजी से बढ़ती एशियाई अर्थव्यवस्था बनी हुई है. इसके साथ ही यह दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. उन्होंने आगे कहा कि खपत बढ़ने से अपेक्षित मंदी के कारण वृद्धि अनुमानों में थोड़ी कमी की गई है. वहीं आईएमएफ के मुताबिक, चीन की वृद्धि दर 2023 में 5.2 प्रतिशत और 2024 में 4.5 प्रतिशत रह सकती है. यह आंकड़ा 2022 में तीन प्रतिशत था. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पूर्व राज्यसभा सांसद आर. के. सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से लेकर कारोबार और राजनीति तक बनाई थी खास पहचान

नोएडा में 83 वर्षीय आर. के. सिन्हा ने ली अंतिम सांस, SIS ग्रुप की स्थापना कर भारत में निजी सुरक्षा उद्योग को नई पहचान दी; जनसंघ के दौर से भाजपा से जुड़े रहे

7 hours ago

छह महीने में राजकोषीय घाटा 25.4% बढ़कर 7.15 लाख करोड़ रुपये पहुंचा, सालाना लक्ष्य का 42.1% हुआ पूरा

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान राजकोषीय घाटा पूरे वित्त वर्ष के लिए तय लक्ष्य का 42.1 प्रतिशत रहा. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 5.7 लाख करोड़ रुपये था.

11 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.35% रह सकती है GDP ग्रोथ, औद्योगिक उत्पादन और निर्यात में भी तेजी

अक्टूबर 2026 की मासिक आर्थिक समीक्षा के अनुसार, पहली तिमाही में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही थी.

13 hours ago

राहुल गांधी ने IDBI बैंक की बिक्री पर उठाए सवाल, सीतारमण बोलीं- 25 हजार करोड़ रुपये डालकर बैंक को उबारा

राहुल गांधी ने सार्वजनिक बैंक को फेयरफैक्स को बेचने के फैसले पर उठाए सवाल, सीतारमण ने UPA सरकार पर लगाए राजनीतिक दबाव में कर्ज बांटने के आरोप; कहा- 25,000 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी डालकर IDBI को संकट से निकाला

13 hours ago

IDBI बिक्री: बिजनेसवर्ल्ड की खबर में दिए गए नोट का वित्त मंत्रालय ने खंडन नहीं किया

DIPAM की देर रात आई सफाई में घटनाओं के क्रम, निजी बैंकों को तुलनात्मक सूची से हटाने या फेयरफैक्स की अंतिम चेतावनी को खारिज नहीं किया गया. इसके बजाय सरकार ने एक नया आंकड़ा 627 करोड़ रुपये सामने रखा और पुष्टि की कि सौदे के अपने सलाहकार ने ही बैंक का मूल्यांकन किया था.

15 hours ago


बड़ी खबरें

छह महीने में राजकोषीय घाटा 25.4% बढ़कर 7.15 लाख करोड़ रुपये पहुंचा, सालाना लक्ष्य का 42.1% हुआ पूरा

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान राजकोषीय घाटा पूरे वित्त वर्ष के लिए तय लक्ष्य का 42.1 प्रतिशत रहा. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 5.7 लाख करोड़ रुपये था.

11 hours ago

पूर्व राज्यसभा सांसद आर. के. सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से लेकर कारोबार और राजनीति तक बनाई थी खास पहचान

नोएडा में 83 वर्षीय आर. के. सिन्हा ने ली अंतिम सांस, SIS ग्रुप की स्थापना कर भारत में निजी सुरक्षा उद्योग को नई पहचान दी; जनसंघ के दौर से भाजपा से जुड़े रहे

7 hours ago

राहुल गांधी ने IDBI बैंक की बिक्री पर उठाए सवाल, सीतारमण बोलीं- 25 हजार करोड़ रुपये डालकर बैंक को उबारा

राहुल गांधी ने सार्वजनिक बैंक को फेयरफैक्स को बेचने के फैसले पर उठाए सवाल, सीतारमण ने UPA सरकार पर लगाए राजनीतिक दबाव में कर्ज बांटने के आरोप; कहा- 25,000 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी डालकर IDBI को संकट से निकाला

13 hours ago

‘सरस गीता’ - जीवन की उलझनों का समाधान और कर्म की राह दिखाता दर्शन

गीता का संदेश अंततः मनुष्य को जीवन से भागने के बजाय उसका सामना करने, अपने कर्तव्य को पहचानने और विवेक के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. ‘सरस गीता’ इसी संदेश को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की एक कोशिश है.

11 hours ago

हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस के CEO बने विवेक कन्नन, सचिन पिल्लई की लेंगे जगह

कन्नन को वित्तीय सेवा क्षेत्र, रिटेल लेंडिंग और बिजनेस ऑपरेशंस में दो दशक से अधिक का अनुभव है. हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस में COO रहते हुए वह कंपनी के हाउसिंग फाइनेंस कारोबार की निगरानी कर रहे थे.

12 hours ago