होम / बिजनेस / ‘महंगाई रोको, वरना सड़कों पर उतर आएगी जनता’, जानें किसने दी ये चेतावनी 

‘महंगाई रोको, वरना सड़कों पर उतर आएगी जनता’, जानें किसने दी ये चेतावनी 

पिछले कुछ वक्त में महंगाई तेजी से बढ़ी है. सरकारी आंकड़ों में भले ही राहत हो, लेकिन आम जनता को महंगाई से खास राहत नहीं मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

महंगाई के मोर्चे पर मोदी सरकार आम आदमी को राहत देने के लिए कुछ खास नहीं कर पाई है. हालांकि, ये समस्या केवल भारत ही नहीं बल्कि कई देशों की सरकारों के साथ ही. अब इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) की चीफ क्रिस्टेलीना जॉर्जीवा (Kristalina Georgieva) ने इस मुद्दे पर दुनियाभर के देशों को चेताया है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर सरकारें महंगाई को रोकने में नाकाम रहीं, तो सड़कों पर जनसैलाब आ जाएगा. उन्होंने कहा कि महंगाई लोगों के सब्र का इम्तेहान ले रही है और उनका धैर्य कभी भी टूट सकता है.

पहले कोरोना, फिर युद्ध
IMF चीफ ने CNN के एक कार्यक्रम में कहा कि दुनियाभर में महंगाई बढ़ी है. खाने-पीने की चीजों से लेकर तेल के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है. यदि सरकारें महंगाई को रोकने में नाकाम रहती हैं, तो इससे समाज के सबसे कमजोर तबके पर सबसे ज्यादा असर होगा. उन्होंने कहा कि पहले कोरोना महामारी ने महंगाई को भड़काने का काम किया और रही सही कसर रूस ने यूक्रेन पर हमला करके पूरी कर दी. आज महंगाई सबसे बड़ी दुश्मन बन गई है और अगर इस दुश्मन को काबू में नहीं किया गया तो पूरी दुनिया में लोग सड़कों पर उतर आएंगे.

दुनिया में ऐसा है हाल
दुनिया भर की महंगाई की बात करें, तो ज़्यादातर देशों के हाल खराब हैं. जिम्बाब्वे में अगस्त में महंगाई दर 285% पहुंच गई थी. वहीं, लेबनॉन में यह 168%, सीरिया में 139%, सूडान में 125% और श्रीलंका में 70 फीसदी पहुंच चुकी है. जबकि भारत में खुदरा मंहगाई अगस्त में सात फीसदी रही. पड़ोसी पाकिस्तान के हाल कई बार सामने आ चुके हैं. इस लिहाज से देखें तो दुनिया के कई देशों की तुलना में भारत में महंगाई कम है. हालांकि, केवल इसी आधार पर सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती. भाजपा अच्छे दिनों की बात करके सत्ता में आई थी, उसने महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन अब वो अपना वादा भूल चुकी है.

फिर महंगा हो सकता है कर्ज
भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) महंगाई को नियंत्रित करने के नाम पर एक बार फिर से रेपो रेट में बढ़ोत्तरी कर सकता है. यदि ऐसा होता है, तो यह लगातार चौथा मौका होगा जब रेपो रेट में बढ़ोत्तरी होगी. और इस तरह लोन एक बार फिर से महंगा जो जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक सर्वे में ज़्यादातर इकनॉमिस्‍ट का कहना है कि आरबीआई महंगाई को थामने के लिए इस बार भी अपनी नीतियां सख्‍त रखेगा और ब्‍याज दरें बढ़ा सकता है. हालांकि, यह बढ़ोत्तरी कितनी होगी इस पर सभी अलग-अलग राय है. कुछ का कहना है कि इसमें 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी होगी. वहीं, कुछ को लगता है कि यह इजाफा 0.50 फीसदी तक हो सकता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

5 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

5 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

5 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

8 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

9 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

5 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

5 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

5 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.