होम / बिजनेस / SEBI के खिलाफ अपील करेगी IIFL सिक्योरिटीज, जानिए क्या है पूरा मामला?

SEBI के खिलाफ अपील करेगी IIFL सिक्योरिटीज, जानिए क्या है पूरा मामला?

SEBI द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार IIFL सिक्योरिटीज अगले दो सालों तक किसी भी नए क्लाइंट को अपनी सेवाएं प्रदान नहीं कर पाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ग्लोबल इकॉनमी में मौजूद अनिश्चितताओं और अमेरिका और यूरोप में जारी बैंकिंग संकट को देखते हुए देश की सरकारी संस्थाएं इस वक्त हाई अलर्ट पर काम कर रही हैं. हाल ही में मार्केट रेगुलेटर SEBI (सिक्योरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) ने कुछ महत्त्वपूर्ण फैसले लिए थे और इन्हीं में से एक फैसला IIFL सिक्योरिटीज (IIFL Securities) के संबंध में लिया गया था.

SAT में की जाएगी अपील
SEBI द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार IIFL सिक्योरिटीज अगले दो सालों तक किसी भी नए क्लाइंट को अपनी सेवाएं प्रदान नहीं कर पाएगी. अब IIFL सिक्योरिटीज SEBI के इस फैसले के खिलाफ SAT (सिक्योरिटीज अपील ट्रिब्यूनल) में अपील करने जा रही है. IIFL सिक्योरिटीज पर क्लाइंट्स के फंड को गलत तरीके से इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया था जिसके बाद SEBI ने इन आरोपों के आधार पर जांच शुरू कर दी थी.

IIFL ने आखिर किया क्या?
SEBI ने जांच के दौरान पाया कि 2011 से 2014 के बीच IIFL सिक्योरिटीज ने अपने क्रेडिट बैलेंस क्लाइंट्स के फंड्स का इस्तेमाल अपने पिछले ट्रेड का निपटारा करने के लिए किया था. इसके साथ ही कंपनी ने अपने डेबिट बैलेंस क्लाइंट्स के फंड्स का इस्तेमाल भी किया था. इतना ही नहीं, 2017 में जांच के दौरान पाया गया कि कंपनी ने फिर से इन नियमों का उल्लंघन किया. IIFL सिक्योरिटीज ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि SEBI द्वारा दिए गए आदेश से कंपनी के अब तक के बिजनेस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. 

बहुत जांच के बाद हुआ फैसला
SEBI ने आदेश देते हुए कहा था, IIFL ने अपने क्रेडिट बैलेंस क्लाइंट्स की परवाह किए बगैर ही फैसले किए और न सिर्फ खुद को फायदा पहुंचाया बल्कि अपने क्रेडिट बैलेंस क्लाइंट्स को नुकसान पहुंचाते हुए अपने डेबिट बैलेंस क्लाइंट्स को भी फायदा पहुंचाया. इसके साथ ही अपने करोड़ों रूपए के ट्रेड्स का भी निपटारा किया. SEBI द्वारा यह फैसला कई दौर की जांच करने के बाद लिया गया था और यह जांच अप्रैल 2011 से लेकर जनवरी 2017 के बीच की गई थी. 

IIFL ने क्या कहा
SEBI के आदेश के जवाब में IIFL ने कहा था कि कंपनी SEBI के इस आदेश के खिलाफ SAT में अपील दायर करने के बारे में विचार कर रही है. इसके साथ ही कंपनी ने यह भी कहा था कि कंपनी ने क्लाइंट्स और एक्सचेंजों की तरफ मौजूद अपने सारे दायित्वों को समय से निभाया है. कंपनी ने नियम और कानूनों को हमेशा पहल दी है और हमेशा देश के कानून और नियमों को ध्यान में रखकर ही बिजनेस किया है. 
 
यह भी पढ़ें:  कभी MS Dhoni के साथ खेला था क्रिकेट, अब बस चलाता है ये वर्ल्ड-कप स्टार!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

4 hours ago

17 जुलाई को रेलवे को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी 4 स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को पंजाब के चार आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे.

4 hours ago

हीरो मोटोकॉर्प के ₹1,000 करोड़ निवेश से एथर एनर्जी के शेयरों में जोरदार उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा स्टॉक

बुधवार के कारोबार के दौरान एथर एनर्जी का शेयर 9 फीसदी तक चढ़कर 1,290.10 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो कंपनी की लिस्टिंग के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

6 hours ago

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

6 hours ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

8 hours ago

बड़ी खबरें