होम / बिजनेस / 'RIL के बोर्ड में अनंत अंबानी की नियुक्ति के खिलाफ करें वोट', जानें किसने की ये सिफारिश 

'RIL के बोर्ड में अनंत अंबानी की नियुक्ति के खिलाफ करें वोट', जानें किसने की ये सिफारिश 

कुछ वक्त पहले मुकेश अंबानी ने घोषणा की थी कि उनके तीन बच्चों आकाश, ईशा और अनंत को रिलायंस के बोर्ड में शामिल किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत (Anant Ambani) की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के बोर्ड में नियुक्ति पर सवाल उठ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रॉक्सी एडवाइजरी फर्म IiAS ने सिफारिश की है कि रिलायंस के संस्थागत निवेशकों को अनंत अंबानी की बोर्ड में नियुक्ति के खिलाफ वोटिंग करनी चाहिए. गौर करने वाली बात ये है कि IiAS को अंबानी के बड़े बेटे आकाश और बेटी ईशा अंबानी की नियुक्ति पर कोई आपत्ति नहीं है. ऐसे में यह सवाल लाजमी हो जाता है कि आखिर अनंत से IiAS को क्या दिक्कत है?  

उम्र का दिया हवाला
प्रॉक्सी एडवाइजरी फर्म IiAS ने यह भी साफ किया है कि उसने अनंत अंबानी की नियुक्ति के खिलाफ वोटिंग की सिफारिश क्यों की है. फर्म का कहना है कि रिलायंस के बोर्ड में अनंत की नियुक्ति की उम्र मतदान संबंधी दिशानिर्देशों के अनुरूप नहीं है. दरअसल, अनंत अभी 28 साल के हैं और उनकी रिलायंस में गैर-कार्यकारी, गैर-स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्ति हुई है. जबकि आकाश और ईशा अंबानी की उम्र 31 साल है. IiAS के वोटिंग दिशानिर्देशों के मुताबिक, किसी भी निदेशक की नियुक्ति के लिए मतदान की सिफारिश उसी स्थिति में की जाएगी जब उसके पास पर्याप्त अनुभव न हो. यानी प्रासंगिक कार्य अनुभव 10 वर्ष से कम हो या आयु 30 साल से कम हो.

इस फर्म का मिला साथ
IiAS के अनुसार, रिलायंस ने इस बात के संकेत दिए हैं कि नियुक्तियां 31 दिसंबर से पहले प्रभावी हो सकती हैं. ऐसे में अनंत अंबानी की उम्र 30 साल भी नहीं हो पा पाएगी. वैसे, सभी प्रॉक्सी एडवाइजर फर्म्स (Proxy Advisory Firm) अनंत अंबानी की बोर्ड में नियुक्ति के खिलाफ नहीं हैं. उदाहरण के लिए Ingovern ने सिफारिश की है कि निवेशक तीनों यानी अनंत, आकाश और ईशा, नियुक्तियों के पक्ष में मतदान करें. गौरतलब है कि मुकेश अंबानी ने कंपनी की वार्षिक शेयरहोल्डर्स मीटिंग में घोषणा की थी कि उनके तीन बच्चों आकाश, ईशा और अनंत को रिलायंस के बोर्ड में शामिल किया जाएगा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि था वह 'अगली पीढ़ी' के लीडर्स को तैयार करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए अगले 5 वर्षों तक कंपनी के चेयरमैन एवं सीईओ बने रहेंगे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

11 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

14 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

14 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

17 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

17 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

11 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

14 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

13 hours ago