होम / पर्सनल फाइनेंस / ITR फाइल करने की कर रहे हैं तैयारी, तो इन 5 बातों का रखें विशेष ध्‍यान 

ITR फाइल करने की कर रहे हैं तैयारी, तो इन 5 बातों का रखें विशेष ध्‍यान 

इनकम टैक्‍स की सभी जानकारियों को सही सही देना जरूरी है. कई बार एक छोटी सी गलती के कारण आपको आयकर विभाग के कई चक्‍कर लगाने पड़ सकत हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जुलाई का महीना आते ही इनकम टैक्‍स रिटर्न फाइल करने की तैयारी शुरू हो जाती है. लेकिन इस फाइनेंशियल जिम्‍मेदारी को पूरी करने में किसी भी तरह की कोताही भारी पड़ सकती है. ऐसे में जरूरी ये है कि कुछ बातों का विशेष तौर पर ध्‍यान रखा जाए. अन्‍यथा इनकम टैक्‍स विभाग का नोटिस आपको परेशानी में डाल सकता है. आज अपने इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर किन 6 बातों का ध्‍यान आपको विशेष तौर पर रखना है. 

फॉर्म 16 में इन बातों का रखें ध्‍यान 
अगर कोई शख्‍स कहीं नौकरी करता है तो ऐसे में उसे रिटर्न फाइल करने के लिए सबसे जरूरी दस्‍तावेज जो होता है वो है फॉर्म 16. ये हर कंपनी की ओर से दिया जाता है, इसमें आपकी सैलेरी की पूरी जानकारी होती है. लगभग सभी कंपनियां 15 जून तक अपने कर्मचारियों को फॉर्म 16 दे देते हैं. इस बात का विशेष ध्‍यान रखें कि आप जिस जानकारी को कंपनी से छिपाएंगे वो फॉर्म 16 में नहीं आएगा. अगर आपके पास फॉर्म 16 है तो ऐसे में आप अपनी रिटर्न आसानी से फाइल कर सकते हैं. 

26एएस फॉर्म में देख लें TDS या TCS
आयकर रिटर्न फाइल करने से पहले आपको एक बार 26एएस फॉर्म भी जरूर चेक करना चाहिए. एक बार चेक कर लें कि फॉर्म-16 में आप पर लगे टैक्स की जो जानकारियां हैं, वह सही हैं या नहीं. अगर कोई गलती हो तो उसे समय रहते सही करवा लें. ध्यान रहे कि अगर कोई जानकारी गलत है और आप उसे सही करवाते हैं तो इसमें 7-10 दिन तक का समय लग सकता है.

AIS फॉर्म की विस्‍तार से करें जांच 
पहले फॉर्म 16 और उसके बाद 26 एएस की जांच करने  के बाद आपको एनुअल इनफॉर्मेशन स्‍टेटमेंट फॉर्म भी चेक करना चाहिए. ये फॉर्म आपको बताएगा कि आपने साल में कौन कौन सी ट्रांजैक्‍शन की है. अगर आपकी सैलरी के अलावा किसी दूसरे माध्‍यम से भी कमाई हुई है तो उसकी जानकारी भी इस फॉर्म में मिल जाएगी. इससे आपके द्वारा की गई सेल परचेज की जानकारी भी विस्‍तार से मिल जाती है. इसमें सभी ट्रांजैक्‍शन की जानकारी मिल जाती है. इसलिए उन्‍हें चेक जरूर करें. 

कैपिटल गेन स्‍टेटमेंट की करें जांच 
ये फॉर्म उन लोगों के लिए हैं जिन्‍हें कैपिटल गेन हुआ है. अगर आपने शेयर बाजार या किसी प्रतिभूति में पैसा लगाया है और आपको वहां से फायदा हुआ है तो आपको ये पैसा जरूर चेक करना चाहिए. अगर आपको 1 लाख रुपये से अधिक का कैपिटल गेन होता है तो उस पर आपको 10 फीसदी टैक्स चुकाना होगा. वहीं अगर आपको शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन हुआ है तो आपको उस पर 15 फीसदी टैक्स चुकाना होगा. इस टैक्‍स का आंकलन आपको ब्रोकरेज फर्म की ओर से करके दिया जाता है. अगर आपको ये फॉर्म नहीं मिला है तो उसके लिए ब्रोकरेज फर्म से बात करें. 
 
ब्‍याज से हुई कमाई पर रखें नजर
ऐसे बहुत से करदाता होते हैं जो अन्य स्रोतों से हुई कमाई को रिपोर्ट नहीं करते हैं. इसमें सबसे कॉमन कमाई है, ब्याज से हुई कमाई. अगर आपने कोई एफडी कराई है या फिर सेविंग अकाउंट के ब्याज से आपको कमाई हुई है, तो उसे भी अपनी इनकम में दिखाना जरूरी है. एआईएस फॉर्म में भी आपको ये जानकारी मिल जाएगी, क्योंकि उसमें आपके पैन कार्ड से जुड़ी हर ट्रांजेक्शन का रेकॉर्ड होता है. ध्यान रहे, अगर आप गलत इनकम दिखाते हैं तो आपको आयकर विभाग की तरफ से नोटिस आ सकता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

15 minutes ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

2 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

1 hour ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

2 hours ago