होम / बिजनेस / 15 फरवरी तक 4 मिलियन नहीं चुकाए तो ग्राउंडेड कर देंगे जहाज, HC ने इस AIRLINE को दिया झटका 

15 फरवरी तक 4 मिलियन नहीं चुकाए तो ग्राउंडेड कर देंगे जहाज, HC ने इस AIRLINE को दिया झटका 

अदालत ने इससे पहले जनवरी में भी कंपनी को 450000 डॉलर चुकाने का आदेश दिया था. इसे कंपनी की ओर से चुका दिया गया था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश में भले ही कुछ एयरलाइन कंपनियां नए विमानों की खरीद कर रही हों लेकिन कई का संकट खत्‍म होता नही दिख रहा है. अब दिल्‍ली हाईकोर्ट ने इसी कड़ी में एविएशन कंपनी स्‍पाइसजेट को आदेश दिया है कि इंजन के पट्टे खत्‍म होने के मामले में वो इंजन देने वाली कंपनी को भुगतान करे अन्‍यथा वो उन जहाजों को ग्राउंडेड करने का आदेश दे देगा. 

अदालत ने आज क्‍या कहा? 
दिल्‍ली हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने आदेश दिया कि स्‍पाइसजेट को 4 मिलियन डॉलर का भगुतान 15 फरवरी तक करना होगा. दिल्‍ली हाईकोर्ट ने साफतौर पर कहा है कि अगर उसने ऐसा नहीं किया तो वो उन विमानों को ग्राउंडेड करने का आदेश जारी कर देगा. हालांकि अदालत में जब इस मामले की सुनवाई हो रही थी उस वक्‍त पट्टेदाता की ओर से कहा गया था कि स्‍पाइसजेट ने इस संबंध में एक पेमेंट प्‍लान दिया था, लेकिन वो उन्‍हें स्‍वीकार नहीं है. पट्टेदाताओं ने स्‍पष्‍टतौर पर कहा कि वो कंपनी के खिलाफ मुकदमा करना चाहते हैं. 

अदालत दिसंबर में भी दे चुकी है एक फैसला 
लंबे समय से चले आ रहे इस मामले में अदालत दिसंबर में भी स्‍पाइसजेट को 450000 डॉलर चुकाने का आदेश दिया था.  अदालत के आदेश के बाद स्‍पाइसजेट ने इस भुगतान को तो चुका दिया लेकिन विमानों को पट्टे पर देने वाली कंपनी ने बाकी पेमेंट को लेकर भी दबाव बनाना शुरू कर दिया था. सपाइसजेट ने दो वर्षों से कंपनी का 12.9 मिलियन डॉलर का भुगतान नहीं किया है. कंपनी विमानों की पट्टे पर दी जाने वाली लीज खत्‍म होने के बाद भी तीनों इंजनों को इस्‍तेमाल कर रही है. जिन कंपनियों ने स्‍पाइसजेट पर मुकदमा किया है उनमें फ्रांस 1 एसएएस और फ्रांस 2 एसएएस शामिल हैं. 

पांच विमानों से जुड़ा है ये पूरा मामला 
स्‍पाइसजेट का ये पूरा मामला पांच विमानों से जुड़ा हुआ है. पट्टेदाता कंपनी ने अपने पांच विमानों को लेकर चार याचिकाएं एनसीएलटी (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल) में दायर की. याचिकाकर्ताओं ने ट्रिब्‍यूनल से मांग की कि वो स्‍पाइसजेट को इस प्रक्रिया में शामिल करे जिससे वो अपना बकाया वसूल सकें. स्‍पाइसजेट ने 29 जनवरी को एक आंतरिक मेल में कहा कि उसके पास 900 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का बैलेंस है. इसमें सरकार की क्रेडिट गारंटी योजना के 160 करोड़ रुपये शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: भारत आ रहे हैं दूसरी सबसे बड़ी मार्केट कैप वाली कंपनी के CEO, आखिर क्‍या है प्‍लॉन
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

5 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

8 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

8 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

9 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

5 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

9 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

8 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

8 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

8 hours ago