होम / बिजनेस / IDFC बैंक के प्रॉफिट में आया उछाल, कुछ ऐसा रहा वित्त वर्ष 24 का पहला क्वार्टर

IDFC बैंक के प्रॉफिट में आया उछाल, कुछ ऐसा रहा वित्त वर्ष 24 का पहला क्वार्टर

बैंक की कमाई में हुई बढ़ोत्तरी से हमें बिजनेस में वृद्धि के बावजूद बैंक द्वारा कस्टमर्स को आकर्षित करने की उसकी क्षमता के बारे में पता चलता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

IDFC फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) ने वित्त वर्ष 24 के पहले क्वार्टर (Q1 FY24) यानी अप्रैल 2023 से जून 2023 के लिए अपने नतीजे जारी कर दिए हैं. वित्त वर्ष 24 के पहले क्वार्टर के दौरान बैंक को 765 करोड़ रुपयों का नेट प्रॉफिट हुआ है और सालाना आधार पर बैंक के प्रॉफिट में 61% का जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. 

ऑपरेशंस से कितनी हुई कमाई?
जून 2023 में खत्म हुए क्वार्टर के दौरान बैंक को ऑपरेशंस से 8,282 करोड़ रुपयों की कमाई हुई है और ऑपरेशंस से होने वाली कमाई में बैंक को सालाना आधार पर 43.3% की वृद्धि देखने को मिली है. बैंक की कमाई में हुई इस बढ़ोत्तरी से हमें, अपने बिजनेस में वृद्धि करने के बावजूद बैंक द्वारा कस्टमर्स को आकर्षित करने की उसकी क्षमता के बारे में भी पता चलता है. बैंक कि कमाई में हुई बढ़ोत्तरी के पीछे एक मुख्य कारक NII (नेट इंटरेस्ट इनकम) है जिसमें सालाना आधार पर 36% की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. 

NPAs की क्या है हालत?
IDFC फर्स्ट बैंक की एसेट क्वालिटी में भी प्रमुख रूप से बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. बैंक के NPA यानी (कुल नॉन परफॉर्मिंग एसेट) कम होकर अब मात्र 2.17% रह गए हैं जबकि साल भर पहले बैंक के कुल NPAs की संख्या 3.36% हुआ करती थी. इसके साथ ही बैंक के NPA रेशो में सुधार देखने को मिला है जिसके बाद यह 0.70% पर पहुंच गया है जबकि साल भर पहले यह 1.30% हुआ करता था. इस डेटा से हमें पता चलता है कि बैंक को NPA कम करने की अपनी कोशिशों में सफलता प्राप्त हुई है.

बैंक में कस्टमर्स द्वारा किया गया जमा
इसके साथ ही फीस और अन्य प्रकार की कमाई में भी सालाना आधार पर 49% की वृद्धि देखने को मिली है जिसके बाद वित्त वर्ष 24 के पहले क्वार्टर में यह 1,341 करोड़ रुपयों पर पहुंच गई है. इस क्वार्टर की कुल फीस में 91% हिस्सेदारी रिटेल फीस की है. इससे हमें बैंक के विभिन्न आय स्त्रोतों के बारे में पता चलता है. IDFC बैंक को अपने कस्टमर्स द्वारा किए गए जमा में भी जबरदस्त वृद्धि देखने को मिली है. बैंक में कस्टमर्स द्वारा जमा की गई राशि बढ़कर 1.48 लाख कर्रोड़ रुपये पर पहुंच गई है और इसमें सालाना आधार पर 44% की वृद्धि देखने को मिली है. 
 

यह भी पढ़ें: भारतीय कंपनियां विदेशी एक्सचेंजों पर होंगी लिस्ट, PantoMath ने किया फैसले का स्वागत!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

8 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

10 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

12 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

13 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

15 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

10 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

5 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

8 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

8 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

13 hours ago