होम / बिजनेस / इन 3 बैंकों के भी आ गए तिमाही नतीजे, जानें किसकी आर्थिक सेहत में कितना आया सुधार

इन 3 बैंकों के भी आ गए तिमाही नतीजे, जानें किसकी आर्थिक सेहत में कितना आया सुधार

शनिवार को यस बैंक के अलावा तीन और बैंकों ने भी अपने तिमाही नतीजे जारी किए हैं. सभी बैंकों के प्रॉफिट में उछाल देखने को मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यस बैंक (Yes Bank) के बाद 3 अन्य बैंकों ने भी अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं. आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) के लिए 2023-24 (Q2FY24) की दूसरी तिमाही अच्छी रही है. इस दौरान बैंक के मुनाफे और नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में इजाफा देखने को मिला है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, IDBI बैंक का मुनाफा बढ़कर 1323.3 करोड़ रुपए पहुंच गया है, जो एक साल पहले समान तिमाही में 828.1 करोड़ था. इस हिसाब से देखें, तो बैंक के मुनाफे में करीब 60% की बढ़ोत्तरी हुई है. बैंक का कहना है कि उसकी नेट इंटरेस्ट इनकम भी सालाना आधार पर 2738.1 करोड़ से बढ़कर 3066.5 करोड़ रुपए पहुंच गई है.

कोटक महिंद्रा का प्रॉफिट बढ़ा
दूसरी तिमाही के दौरान IDBI बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिल है. जबकि बैंक का ग्रॉस NPA घटकर 4.90% पर आ गया है, जो पिछली तिमाही (QoQ) में 5.05 फीसदी था. वहीं, नेट NPA तिमाही दर तिमाही (QoQ) 0.44% से घटकर 0.39% पर हो गया है. IDBI Bank की तरह कोटक महिंद्रा बैंक ने भी मौजूदा कारोबारी साल की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है. इस दौरान, बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 2,580.7 करोड़ रुपए से बढ़कर 3,191 करोड़ रुपए पहुंच गया है. अनुमान लगाया जा रहा था कि इस तिमाही बैंक को 3,124.2 करोड़ रुपए का मुनाफा हो सकता है, लेकिन नतीजों में मुनाफा इससे ज्यादा निकला. बैंक का NII 6,296.6 करोड़ रुपए रहा है.

RBL Bank के नतीजे भी अच्छे 
RBL Bank के लिए भी दूसरी तिमाही अच्छी गई है. इस दौरान, बैंक के मुनाफे में उम्मीद से ज्यादा का उछाल आया है. RBL बैंक को 252 करोड़ रुपए के मुनाफे का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन असल मुनाफा 294.1 करोड़ रुपए पहुंच गया. जबकि पिछले साल इसी तिमाही में आरबीएल बैंक का मुनाफा 201.5 करोड़ रुपए था. वहीं, बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) की बात करें, तो वो भी अनुमान से बेहतर रही है. बैंक की NII 1,475 करोड़ रही है, जबकि अनुमान 1,251.9 करोड़ रुपए का था. तिमाही-दर-तिमाही के आधार पर ग्रॉस NPA 2,404.3 करोड़ से बढ़कर 2,440.7 करोड़ रुपए हो गया है.  जबकि नेट NPA में गिरावट आई है. यह 729.8 करोड़ से घटकर 594.5 करोड़ पहुंच गया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

4 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

8 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

8 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

10 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

10 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

4 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

8 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

6 hours ago