होम / बिजनेस / सरकार का नहीं बदला मन, इस Bank को बेचने के लिए तेजी से बढ़ा रही कदम

सरकार का नहीं बदला मन, इस Bank को बेचने के लिए तेजी से बढ़ा रही कदम

मोदी सरकार विनिवेश के अपने एजेंडे पर आगे बढ़ रही है. सरकार ने IDBI बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया तेज कर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) की रणनीतिक बिक्री के अपने फैसले पर कायम है. सरकार ने इस दिशा में कदम आगे बढ़ाते हुए बैंक के लिए एसेट वैल्यूर्स से एक नया अनुरोध प्रस्ताव यानी RFP (Request for Proposal) आमंत्रित किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) ने आरएफपी जारी करते हुए बताया है कि परिसंपत्ति मूल्यांकनकर्ता पांच जनवरी तक अपनी बोली जमा कर सकते हैं. बता दें कि दीपम ने IDBI बैंक के लिए परिसंपत्ति मूल्यांकनकर्ता की नियुक्ति की बोली प्रक्रिया पिछले सप्ताह रद्द कर दी थी. क्योंकि बोलीदाताओं की तरफ से अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिली थीं. अब सरकार फिर से आगे बढ़ रही है. 

कब तक पूरी होगी प्रक्रिया?  
रिपोर्ट्स में बताया हुआ है कि आवेदन करने वाले परिसंपत्ति मूल्यांकनकर्ताओं को भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड, SEBI या भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान (आईसीएआई) से पंजीकृत होना जरूरी है. हाल ही में डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मॉनेटाइजेशन (DIPAM) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने कहा था कि IDBI बैंक की रणनीतिक बिक्री अपनी राह पर है, लेकिन अभी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के उपयुक्त एवं उचित मानदंड जैसे कुछ पहलुओं को पूरा करने की जरूरत है. उन्होंने IDBI में सरकारी हिस्सेदारी की बिक्री पर यह भी कहा था कि व्यावहारिक रूप से नहीं लगता कि मार्च 2024 से पहले आईडीबीआई बैंक की हिस्सेदारी बिक्री प्रक्रिया पूरी हो पाएगी. 

कितनी है सरकारी हिस्सेदारी?
सरकार के पास IDBI बैंक में 45 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है. इसके अलावा भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के पास भी बैंक की 49.24% हिस्सेदारी है. इस तरह, दोनों के पास IDBI बैंक में संयुक्त रूप से 60.7 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसे वो बेचना चाहते हैं. IDBI बैंक के पास 11,520 करोड़ रुपए की विलंबित कर एसेट्स हैं. इसके अलावा मुंबई, पुणे और चेन्नई सहित कई शहरों में उसकी 129 संपत्तियां भी हैं. बैंक की मुंबई में 68, पुणे में 20, चेन्नई में 9 और अहमदाबाद में 7 प्रॉपर्टी हैं. इसी तरह, कोलकाता में 6 और दिल्ली में 5 और हैदराबाद में भी 5 संपत्तियां हैं.

कैसा है बैंक के शेयरों का हाल?
दीपक के RPF आमंत्रित करने के फैसले से बैंक के शेयरों पर क्या असर होगा, यह देखने वाली बात होगी. बुधवार को IDBI बैंक के शेयरों में उछाल देखने को मिला था. यह शेयर 0.24% की बढ़त के साथ 61.95 रुपए पर बंद हुआ था. बीते पांच कारोबारी सत्रों में इसमें 3.34% की तेजी आई है. जबकि पिछले छह महीनों में यह आंकड़ा 12.53% है. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 74.75 रुपए है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

2 hours ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

2 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

17 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

17 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

2 hours ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

2 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

17 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.

18 hours ago