✕

होम / बिजनेस / ICICI  लोम्बार्ड के मुनाफे में हुआ इतना इजाफा, ये रही इसकी वजह 

ICICI  लोम्बार्ड के मुनाफे में हुआ इतना इजाफा, ये रही इसकी वजह 

ICICI के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2024 के लिए प्रति शेयर 6 रुपये का फाइनल डिविडेंड प्रस्तावित किया है. यह डिविडेंड भुगतान कंपनी की आगामी एजीएम मीटिंग में शेयरधारकों के अप्रूवल के अधीन है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्‍त वर्ष 2024-25 की शुरूआत होते ही 2023-24 की चौथी तिमाही के नतीजे सामने आने लगे हैं. इसी कड़ी में आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के चौथी तिमाही के नतीजे सामने आ चुके हैं. कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा (PAT) 18.9% बढ़कर 520 करोड़ रुपये रहा है. जबकि आईसीआईसीआई लोम्बार्ड की ग्रॉस डायरेक्ट प्रीमियम इनकम  (सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम आय- GDPI) वित्त वर्ष 2024 में सालाना आधार पर 17.8 फीसदी बढ़कर 247.76 बिलियन रुपये (24776 करोड़) रही है, जबकि वित्त वर्ष 2023 में यह 210.25 बिलियन रुपये (21025 करोड़) थी. कंपनी की यह ग्रोथ इंडस्‍ट्री की ग्रोथ में 12.8% का इजाफा हुआ है. 

जीडीपीआई ग्रोथ में हुआ इतना इजाफा 
कंपनी की ग्रोथ को मापने के अहम बिंदु जीडीपीआई ग्रोथ पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही (Q4FY2024) में ग्रोथ 22 फीसदी बढ़कर 60.73 बिलियन रुपये  (6073 करोड़ रुपये)  रही, जबकि यही ग्रोथ वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में यह 49.77 बिलियन रुपये ( 4977 करोड़ रुपये) थी.  यह ग्रोथ इंडस्‍ट्री की ग्रोथ 9.5 फीसदी के मुकाबले अधिक है. फसल और जन स्वास्थ्य को छोड़कर, कंपनी की जीडीपीआई ग्रोथ वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में 22 फीसदी रही जो इंडस्‍ट्री की 13.8 फीसदी ग्रोथ के मुकाबले अधिक है. वित्त वर्ष 2024 के लिए कंबाइंड रेश्यो (संयुक्त अनुपात) 103.3 फीसदी रहा, जबकि वित्त वर्ष 2023 के लिए यह 104.5 फीसदी था.1.37 बिलियन रुपये (137 करोड़ रुपये )  के कैट (CAT) घाटे के प्रभाव को छोड़कर, वित्त वर्ष 2024 में कंबाइंड रेश्यो 102.5 फीसदी रहा. 

ये भी पढ़ें: एलन मस्क भारतीय start-up में लगाएंगे पैसा, UN में भारत की स्‍थाई सदस्‍यता पर भी साथ

इन आंकड़ों पर भी बेहतर रहे हैं कंपनी के नतीजे 
आईसीआईसीआई लोम्‍बॉर्ड के कर पूर्व लाभ (Profit Before Tax) के आंकड़ों पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2024 में 21 फीसदी बढ़कर 25.55 बिलियन रुपये (2555 करोड़ रुपये) हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2023 में यह 21.13 बिलियन रुपये (2113 करोड़ रुपये) था. जबकि कर पूर्व लाभ वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में 21.9 फीसदी बढ़कर 6.98 बिलियन रुपये (698 करोड़ रुपये) हो गया, जो वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में 5.73 बिलियन रुपये (573 करोड़ रुपये) था. इसी तरह वित्त वर्ष 2024 में कैपिटल गेंस (पूंजीगत लाभ) 5.51 बिलियन रुपये (551 करोड़ रुपये) था, जबकि वित्त वर्ष 2023 में यह 4.53 बिलियन रुपये (453 करोड़ रुपये) था. वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में कैपिटल गेंस 1.56 बिलियन रुपये (156 करोड़ रुपये) था, जबकि वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में यह 1.59 बिलियन रुपये (159 करोड़ रुपये) था.

कंपनी देने जा रही है इतना डिविडेंड 
आईसीआईसीआई कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2024 के लिए प्रति शेयर 6 रुपये का फाइनल डिविडेंड प्रस्तावित किया है. यह डिविडेंड भुगतान कंपनी की आगामी एनुअल जनरल मीटिंग में शेयरधारकों के अप्रूवल के अधीन है. प्रस्तावित फाइनल डिविडेंड सहित FY 2024 के लिए कुल डिविडेंड 11 रुपये प्रति शेयर है. रिटर्न ऑन एवरेज इक्विटी (आरओएई -ROAE) वित्त वर्ष 2024 में 17.2 फीसदी रहा, जबकि वित्त वर्ष 2023 में यह 17.7 फीसदी था. FY 2024 की चौथी तिमाही में आरओएई 17.8 फीसदी रहा, जो FY2023 की चौथी तिमाही में 17.2 फीसदी था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

1 minute ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

28 minutes ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

3 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

3 hours ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

4 hours ago

बड़ी खबरें