होम / बिजनेस / ICICI Lombard के CEO ने दिया इस्तीफा, शेयरों पर बढ़ा दबाव!

ICICI Lombard के CEO ने दिया इस्तीफा, शेयरों पर बढ़ा दबाव!

विदेश में मौजूद मौकों की तलाश करने के लिए ICICI Lombard के CEO, Bhargav Dasgupta ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले तीन दिनों से शेयर मार्केट में लगातार गिरावट का दौर बना हुआ है. इसी बीच ICICI लोम्बार्ड (ICICI Lombard) जनरल इंश्योरेंस के इन्वेस्टर्स के लिए काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में कंपनी के CEO भार्गव दासगुप्ता (Bhargav Dasgupta) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और इस वजह से कंपनी के शेयर काफी दबाव में नजर आ रहे हैं. 

CEO ने दिया अपने पद से इस्तीफा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी के CEO द्वारा विदेश में मौजूद मौकों की तलाश करने के लिए ICICI लोम्बार्ड (ICICI Lombard) के CEO भार्गव दासगुप्ता (Bhargav Dasgupta) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. ICICI लोम्बार्ड के शेयरों में 37.2 रूपए जितनी गिरावट दर्ज की जा चुकी है. BSE यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी के शेयर 1320.2 रुपए प्रति शेयर की कीमत के साथ ट्रेड कर रहे थे. आज लगातार चौथे कारोबारी दिन कंपानी के शेयरों में कमजोरी देखने को मिली है. कंपनी ने बयान देते हुए कहा है कि कंपनी के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स ने CEO का इस्तीफा मंजूर कर लिया है और वह नए CEO के तलाश की प्रक्रिया शुरू करने वाले हैं. इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि अभी भार्गव दासगुप्ता के काम करने की अंतिम तिथि निश्चित नहीं की गई है लेकिन आने वाले समय में यह कर लिया जाएगा. 

ICICI Lombard और भार्गव दासगुप्ता
ICICI लोम्बार्ड (ICICI Lombard) के CEO भार्गव दासगुप्ता (Bhargav Dasgupta) ने अपने इस्तीफे में यह भी कहा है कि 14 सालों तक ICICI लोम्बार्ड की अध्यक्षता करना उनके लिए काफी सम्मान भरी बात है और साथ ही उन्होंने 32 मिलियन पॉलिसी होल्डर्स को भी उन पर और कंपनी पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद कहा है. इसके साथ ही भार्गव ने यह भी बताया है कि उन्हें काफी कुशल और मेहनती एग्जीक्यूटिव्स की टीम के साथ काम करने का मौका मिला, जो इंडस्ट्री में मौजूद सबसे कुशल और टैलेंटेड कर्मचारियों की अध्यक्षता करते हैं. टीम के सहयोग की तारीफ करते हुए भार्गव ने टीम को आभार प्रकट किया और कहा कि टीम के सहयोग से ही ICICI लोम्बार्ड, भारत कीई दूसरी सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी बन पाई है. 

रिटायरमेंट से पहले दिया इस्तीफा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भार्गव दासगुप्ता, अप्रैल 2024 में अपने पद से रिटायर होने वाले थे. अप्रैल-जून 2023 के वित्तीय क्वार्टर के दौरान ICICI लोम्बार्ड (ICICI Lombard) ने अपने शुद्ध प्रॉफिट में सालाना आधार पर 11.8% की वृद्धि की जानकारी दी थी. इसके साथ ही रेगुलेटरी फिलिंग के दौरान कंपनी ने जानकारी दी थी कि उनके प्रीमियम भी बढ़कर 3,887 करोड़ रूपए पर पहुंच गया है. लेकिन साथ ही कंपनी एनालिस्टों द्वारा जारी किए गए अनुमान से काफी पीछे रह गई थी.
 
यह भी पढ़ें: भारत में शुरु हुई Apple iPhone 15 की बिक्री, Apple Store के बाहर लगी लोगों की कतार!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

7 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

7 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

8 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

8 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

8 hours ago

बड़ी खबरें