✕

होम / बिजनेस / ICC Cricket World Cup: क्रिकेट के खुमार से इन Stocks की बदल सकती है किस्मत! 

ICC Cricket World Cup: क्रिकेट के खुमार से इन Stocks की बदल सकती है किस्मत! 

क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान कई सेक्टर्स के कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है. ऐसे में उन सेक्टर्स के स्टॉक में भी उछाल आ सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

क्रिकेट के महाकुंभ यानी ICC वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है. यह पहला मौका है जब भारत अकेले क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन कर रहा है, लिहाजा इसे लेकर BCCI और देशवासियों में गजब का जोश है. इस वर्ल्ड कप से देश की इकॉनमी को भी बूस्ट मिलने की संभावना है. साथ ही स्टॉक मार्केट में इसके चलते उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि वर्ल्ड कप के दौरान कई कंपनियों के शेयरों में मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. खासतौर पर फूड एंड बेवरेजेज, होटल और ट्रैवल से जुड़ी कंपनियों के स्टॉक्स में उछाल आ सकता है.  

इन पर रखें नजर
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज क्विक सर्विस रेस्टोरेंट्स सेगमेंट और एविशन सेक्टर को लेकर पॉजिटिव है, लेकिन उसे सबसे ज्यादा तेजी की उम्मीद हॉस्पिटैलिटी और होटल इंडस्ट्री से है. क्रिकेट वर्ल्ड कप के साथ ही फेस्टिव सीजन के चलते भी ये सेक्टर मजबूती के साथ आगे बढ़ सकते हैं. वर्ल्ड कप के मैच देखने के लिए दुनियाभर से फैंस अपनी-अपनी टीमों को सपोर्ट करने के लिए भारत आएंगे. भारत में खुद प्रशंसकों की बड़ी संख्या मौजूद है. ऐसे में होटल, रेस्टोरेंट, पब आदि में भीड़ लाजमी है और इस भीड़ से बिजनेस को गति मिलेगी. इस दौरान, ट्रैवल कंपनियों को भी अच्छा-खासा फायदा होगा. इस लिहाज से देखें, तो इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (Indian Hotels Company Limited) या लेमन ट्री होटल्स (Lemon Tree Hotels) जैसी कंपनियों के शेयरों को मिल सकता है.

फूड इंडस्ट्री के अच्छे दिन
होटल इंडस्ट्री की तरह ही रिटेल फूड इंडस्ट्री के भी क्रिकेट वर्ल्ड कप के चलते 'अच्छे दिन' आ सकते हैं. इस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों को जबरदस्त फायदे की उम्मीद है. क्योंकि वर्ल्ड कप के दौरान क्रिकेट फैंस खाने-पीने पर भी दिल खोलकर खर्च करेंगे. रिपोर्ट में ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग एंड ब्रोकिंग कंपनी Nirmal Bang का भी जिक्र है, जिसने Westlife Foodworld को लेकर पॉजिटिव रुख दर्शाया है. वहीं, क्रिकेट के सीजन में ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के स्टॉक भी उछल सकते हैं. ब्रोकरेज फर्म जेफरीज के मुताबिक, इंडिगो, जो शेयर बाजार में इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (Interglobe Aviation) के नाम से लिस्ट है, को भी वर्ल्ड कप से लाभ मिल सकता है. मैच वाले दिन कई शहरों के लिए विमान कंपनियों ने किराया बढ़ा दिया है. इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है. करीब 63 प्रतिशत मार्केट शेयर पर उसका कब्जा है. ऐसे में किराया बढ़ने का सबसे अधिक फायदा भी उसे ही मिलने वाला है. मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि IndiGo के शेयर में तेजी आ सकती है. 

इनमें आ सकता है उछाल
इसी तरह, IRCTC के शेयर भी वर्ल्ड कप के दौरान उछाल मार सकते हैं. साथ ही, सॉफ्ट ड्रिंक के कारोबार से जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर भी प्रभाव लाजमी है. मैच के दौरान अक्सर लोग कोल्ड ड्रिंक आदि पीते हैं, ऐसे में कंपनियों की बिक्री में जबरदस्त इजाफा होने की उम्मीद है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, Varun Beverages के शेयर की कीमत में इस साल अब तक करीब 40% की तेजी आई है और इसमें आगे और इजाफा हो सकता है. वहीं, Jubilant Foodworks और Restaurant Brands Asia के शेयरों में भी तेजी की उम्मीद है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

खाद्य प्रसंस्करण बाजार 2030 तक 600 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रधान सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने कहा, खेतों के नजदीक भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी से हर साल करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये की कृषि उपज बर्बाद होती है.

5 hours ago

शेयर बाजार में लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट, कच्चे तेल की महंगाई से बढ़ी चिंता; सेंसेक्स 124 अंक टूटा

निफ्टी 50 में 0.39% और सेंसेक्स में 0.17% की गिरावट, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में 20 महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट

6 hours ago

भारत की ग्रीन एनर्जी को चाहिए मजबूत ग्रिड, सस्ती बैटरी और घरेलू तकनीक

REI एक्सपो और द बैटरी शो इंडिया में 1,080 से अधिक प्रदर्शक और 1,400 वैश्विक ब्रांड शामिल, ऊर्जा भंडारण, घरेलू विनिर्माण और ग्रिड की क्षमता बढ़ाने पर जोर

6 hours ago

Jio IPO: एक करोड़ से ज्यादा आवेदन, निवेशकों की रिकॉर्ड दिलचस्पी के बीच भारत का सबसे बड़ा IPO बनने की तैयारी

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ में सबसे ज्यादा मांग क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) की ओर से आई. इस श्रेणी में आरक्षित शेयरों के मुकाबले 16.06 गुना बोलियां मिलीं.

8 hours ago

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

10 hours ago

बड़ी खबरें