होम / बिजनेस / इस तारीख को पता चल जाएगा कि आपकी EMI बढ़ेगी या नहीं? SBI ने भी जारी की रिपोर्ट 

इस तारीख को पता चल जाएगा कि आपकी EMI बढ़ेगी या नहीं? SBI ने भी जारी की रिपोर्ट 

अगर महंगाई को आरबीआई के अनुमान की बात करें तो 2023-24 में इसके 5.4 फीसदी रहने की संभावना है जबकि तीसरी तिमाही में 5.6 फीसदी और चाथी तिमाही में 5.2 प्रतिशत रहने की संभावना है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हर दो महीने में होने वाली MPC की बैठक पर हर EMI देने वाले शख्‍स की नजर होती है. इस बैठक से ही तय होता है कि आखिर आपकी EMI में इजाफा होगा या नहीं. इस बार आरबीआई की ये बैठक 6 दिसंबर यानी कल से शुरू होने जा रही है और 8 दिसंबर तक चलेगी. 8 तारीख को आरबीआई गवर्नर प्रेस कांफ्रेंस करेंगे और ब्‍याज दरों का ऐलान करेंगे. वहीं अगर एसबीआई की ओर से भी ब्‍याज दरों को लेकर जारी की गई रिपोर्ट की बात करें तो पता चलता है कि जून से पहले महंगे कर्ज की खबर सामने नहीं आएगी. 

क्‍या कह रहे हैं जानकार? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एसबीआई की सौम्‍या कांति घोष ने इस रिपोर्ट में कहा है कि 8 दिसंबर को आरबीआई एक बार फिर ब्‍याज दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं करेगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्‍याज दरें फिलहाल 6.50 प्रतिशत बनी रहेंगी और जून 2024 से पहले इसमें किसी तरह के बदलाव की गुजाइश नहीं है. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि महंगाई दर 2023-24 में 5 प्रतिशत से नीचे आ सकती है. ऐसे में आरबीआई अपने रूख में कोई बदलाव नहीं करेगा. 

हमारे Whats'app channel से जुड़नेके लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

2022 के बाद हुआ था रेपो रेट में इजाफा 
वर्ष 2022 मई के बाद खुदरा महंगाई में इजाफे के बाद आरबीआई ने रेपो रेट में इजाफा करते हुए इसे 4 फीसदी से 6.50 फीसदी कर दिया था. इसका नतीजा ये हुआ कि बैंकों ने सभी तरह के कर्ज के दामों में इजाफा कर दिया और होम लोन लेने वालों की ईएमआई महंगी हो गई. 

अब तक चार बैठकों में नहीं हुआ है कोई बदलाव 
महंगाई दर जो जुलाई में 7.44 प्रतिशत थी वो सरकार के प्रयासों के बाद अक्‍टूबर में अब 4.87 प्रतिशत तक आ चुकी है. बावजूद इसके  पिछले महीने आरबीआई गवर्नर ने महंगाई को लेकर कहा था कि जैसे अर्जुन को सिर्फ तोते की आंख दिख रही थी वैसे ही उन्‍हें भी महंगाई दर दिख रही है. उनका लक्ष्‍य उसे नीचे लाना है. उनके इस बयान से उम्‍मीद लगाई जा रही है कि इस बार भी रेपो रेट में कमी नहीं आने वाली है. वहीं अगर महंगाई को आरबीआई के अनुमान की बात करें तो 2023-24 में इसके 5.4 फीसदी रहने की संभावना है जबकि तीसरी तिमाही में 5.6 फीसदी और चाथी तिमाही में 5.2 प्रतिशत रहने की संभावना है. 

ये भी पढें:   चुनावों से पहले अप्रवासियों की संख्‍या को कम करने के लिए सुनक सरकार उठाया ये कदम
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

13 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

13 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

14 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

16 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

17 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

13 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.