होम / बिजनेस / इस ब्रैंड के साथ जुड़े रणवीर सिंह, जानते हैं किसको देंगे टक्कर?
इस ब्रैंड के साथ जुड़े रणवीर सिंह, जानते हैं किसको देंगे टक्कर?
कंपनी के इस कदम को फ्री फायर इंडिया को टक्कर देने की योजना के तौर पर देखा जा रहा है. दरअसल इस कंपनी ने हाल ही में महेन्द्र सिंह धोनी को हायर किया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
मशहूर अभिनेता रणबीर सिंह अब BGMI(Battleground Mobile India) के ब्रैंड अंबेसडर बन गए हैं. BGMI का इस साझेदारी के साथ ये मकसद है कि वो कंपनी के गेमिंग रोमांच को और रणवीर सिंह के जरिए युवाओं तक उसकी पहुंच को बढ़ाना है. कंपनी का ये भी कहना है कि उसकी मेन कंपनी क्रॉफ्टन प्ले प्योर अभियान शुरू करने जा रहा है. अभियान के एक चरण में रणबीर सिंह खिलाडि़यों को साहसी बनने की सलाह देते हुए नजर आएंगे.
इस साझेदारी पर क्या बोले क्राफ्टन के सीईओ?
क्राफ्टन के सीईओ सीन ह्यूनिल सोहन ने इस साझेदारी के बारे में अपनी बात रखते हुए कहा कि हम बीजीएमआई परिवार में रणवीर सिंह का स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं. उन्होंने कहा कि उनका दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने वाला व्यक्तित्व और उनकी काम करने की भावना बीजीएमआई से मेल खाती है. उन्होंने कहा कि ये साझेदारी कंपनी की आकर्षक प्रोडक्ट को सही हाथों तक पहुंचाने में मददगार साबित होगी. क्राफ्टन हमेशा से अपने यूजर के लिए बेहतरीन अनुभव देने के लिए जाना जाता है. उन्होंने कहा कि गेमिंग के पसंदीदा लोगों को ये काफी पसंद आएगा. उन्होंने यूजर से कहा कि वो हमारे साथ बने रहे क्योंकि एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है.
पिछले कुछ समय में तेजी से उभरा है बीजीएमआई
गेमिंग की दुनिया में काम करने वाला बीजीएमआई पिछले कुछ समय में तेजी से उभरा है. बीजीएमआई तब से ज्यादा उभरकर सामने आया है जब से पबजी पर बैन लगा है. प्रतिबंध के बावजूद कुछ संशोधनों के साथ भारत सरकार ने बीजीएमआई को वापस लाने का फैसला किया है.
फ्री फॉयर इंडिया को देने जा रही है टक्कर
क्राफ्टन अपने इस कदम से फ्री फायर इंडिया को टक्कर देने जा रही है. दरअसल वापसी कर रही फ्री फायर इंडिया ने हाल ही में महेन्द्र सिंह धोनी को अपना ब्रैंड अंबेसडर बनाया है. क्राफ्टन के इस कदम को उसी कड़ी में देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि एक ओर फ्री फायर इंडिया के महेन्द्र सिंह धोनी होंगे तो वहीं दूसरी ओर क्राफ्टन के रणवीर सिंह होंगे.
टैग्स