✕

होम / बिजनेस / हुंडई इंक जनरल मोटर्स के इस प्‍लांट का करेगी अधिग्रहण

हुंडई इंक जनरल मोटर्स के इस प्‍लांट का करेगी अधिग्रहण

हुंडई जिस प्‍लांट को खरीदने की तैयारी कर रहा है जनरल मोटर्स उसमें 2020 में ही उत्‍पादन को बंद कर चुका है. 2008 में बने इस प्‍लांट में 130000 कारों का निर्माण होता था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश की नामी ऑटो कंपनी हुंडई इंक ने तालेगांव प्‍लांट की संपत्तियों को लेकर जनरल मोटर्स के साथ एक समझौता किया है.  इस समझौते के तहत हुंडई इंक तालेगांव प्‍लांट की संपत्तियों को अधिग्रहण करने जा रहा है. इस अधिग्रहण में भूमि, उपकरण और दूसरी कई चीजें शामिल हैं. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि जनरल मोटर्स का ये प्‍लॉंट 2020 में ही बंद हो चुका है. उस वक्‍त यहां इसमें 160000 हजार इंजीनियर काम किया करते थे. 

और क्‍या-क्‍या खूबियां हैं इस केन्‍द्र में
2008 में शुरू हुए इस निर्माण केन्‍द्र की सालाना क्षमता 130000 ईकाइयों की है. इस प्‍लांट में हर साल 160000 इंजन का उत्‍पादन हो सकता है. हालांकि जनरल मोटर ने देश में कारों का उत्‍पादन 2017 में ही बंद  कर दिया था लेकिन उसके बाद 2020 तक इस प्‍लांट से निर्यात लगातार जारी रहा. जनरल मोटर्स ने इस केन्‍द्र में कई तरह की सुविधाओं का इजाफा किया था. इनमें ट्रेनिंग सेंटर, प्रोजेक्‍ट मैनेजमेंट बिल्डिंग, प्रशासनिक ऑफिस जैसी सुविधाएं मौजूद थी. 

जनरल मोटर्स ढूंढ रही थी ग्राहक 
जनरल मोटर्स अपने इस प्‍लॉंट के लिए लंबे समय से किसी ग्राहक को ढूंढ़ रही थी. इस निर्माण केन्‍द्र को खरीदने वालों में अकेले हुंडई मोटर्स शामिल नहीं था बल्कि टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी कंपनी भी शामिल थी. हालांकि ग्रेट वॉल मोटर्स इंडिया ने इस प्‍लांट को खरीदने के लिए डील को शुरू किया था लेकिन बाद में आगे चलकर ये डील कैंसिल हो गई. सिर्फ प्‍लांट की बिक्री ही समस्‍या नहीं है बल्कि इस कंपनी में काम करने वाले 1000 से ज्‍यादा छंटनी किए गए कर्मचारियों की लड़ाई भी इस कंपनी के साथ चल रही है. ये अब एक कानूनी रूप ले चुकी है. 

हुंडई मोटर्स की ताकत में हो जाएगा इजाफा 
अगर हुंडई मोटर्स अगर इस प्‍लांट को खरीदती है तो उसकी ताकत में इजाफा हो जाएगा. कंपनी के पास चेन्‍नई के नजदीक एक प्‍लांट है जिसकी क्षमता अगर इसका भी अधिग्रहण हो जाता है तो उसकी ताकत 820000 गाडि़यों वाली हो जाएगी. कंपनी ने वर्ष 2022 में 522521 कारों की बिकी की थी. यं आंकड़ा सिर्फ घरेलू बिक्री का है. वहीं अगर टाटा मोटर्स की बिक्री के आंकड़े को देखें तो 526798 कारों की बिक्री की है. टाटा, हुंड ई से सिर्फ 25713 कार दूर रहा.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन में मेकअप के नए ट्रेंड, लोटस का स्किनकेयर के साथ खूबसूरती निखारने पर जोर

त्योहारों में पारंपरिक परिधानों के साथ मेकअप भी व्यक्तिगत स्टाइल का अहम हिस्सा बन जाता है. इस बार फेस्टिव ब्यूटी ट्रेंड में ऐसे मेकअप उत्पादों पर जोर है, जो रंगों और आकर्षक लुक के साथ त्वचा की देखभाल को भी ध्यान में रखते हैं.

1 day ago

तमिलनाडु में विमान ईंधन पर टैक्स में बड़ी कटौती, चेन्नई एयरपोर्ट पर वैट 29% से घटकर 16% हुआ

नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी और 31 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेंगी. इस फैसले से एयरलाइंस की परिचालन लागत घटाने और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को ₹1,254 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 36.5% बढ़ा

कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया. Prawaas 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किए गए.

1 day ago

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹2.5 लाख करोड़, SBI रिसर्च ने मौद्रिक नीति के रुख पर उठाए सवाल

SBI रिसर्च के मुताबिक, आरबीआई की ओर से नकदी डालने और मौद्रिक सख्ती की रणनीति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सरकारी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची बनी रह सकती है.

1 day ago

खाद्य प्रसंस्करण बाजार 2030 तक 600 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रधान सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने कहा, खेतों के नजदीक भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी से हर साल करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये की कृषि उपज बर्बाद होती है.

2 days ago

बड़ी खबरें

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

2 days ago

समुद्र मंथन का अर्थशास्त्र: समृद्धि के लिए विरोधी शक्तियों की जरूरत क्यों है

लेखिका प्रियंका शर्मा कैंतुरा इस लेख में बताती हैं कि देवताओं, असुरों और लक्ष्मी के प्राकट्य की प्राचीन कथा प्रतिस्पर्धा, सहयोग और धन सृजन के बारे में क्या सीख देती है.