होम / बिजनेस / मुकेश अम्बानी के पीछे-पीछे हैं गौतम अडानी, बहुत कम है फासला

मुकेश अम्बानी के पीछे-पीछे हैं गौतम अडानी, बहुत कम है फासला

संपत्ति में 20% की गिरावट होने के बावजूद RIL के CEO ने 82 बिलियन डॉलर्स की नेट वर्थ के साथ इस लिस्ट में पूरी दुनिया के लोगों के बीच नौवीं रैंक प्राप्त की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

RIL (रिलायंस इंडिया लिमिटेड) के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अम्बानी, ‘Hurun Global Rich List’ में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय बन गए हैं. ‘Hurun Global Rich List’ को आज जारी किया गया जिसके बाद यह जानकारी सामने आई है. 

लगातार तीसरे साल मुकेश अम्बानी बने सबसे अमीर एशियन
अपनी संपत्ति में 20% की गिरावट होने के बावजूद RIL के CEO ने 82 बिलियन डॉलर्स की नेट वर्थ के साथ इस लिस्ट में पूरी दुनिया के लोगों के बीच नौवीं रैंक प्राप्त की है. यह जानकारी रिसर्च प्लेटफॉर्म Hurun और रियल एस्टेट ग्रुप M3M द्वारा मिलकर जारी की गई एक रिपोर्ट में सामने आई है. इस रिपोर्ट का नाम ‘The 2023 M3M Hurun Global Rich List’ है. मुकेश अम्बानी ने लगातार तीसरे साल सबसे अमीर एशियन का ताज अपने नाम किया है. पिछले साल दिसंबर में मुकेश अम्बानी ने रिलायंस के अध्यक्ष के पद पर अपने 20 साल पूरे किये थे और इस दौरान मुकेश अम्बानी की कमाई में 17 गुना और प्रॉफिट में 20 गुना की वृद्धि देखने को मिली थी. 

ये हैं भारत के सबसे अमीर अरबपति
भारतीय अरबपतियों में मुकेश अम्बानी सबसे आगे हैं और उनके बाद गौतम अडानी का नाम आता है जिनकी नेट वर्थ 53 बिलियन डॉलर्स है. साइरस पूनावाला इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर थे और उनकी नेट वर्थ 28 बिलियन डॉलर्स की है. शिव नादर और उनका परिवार इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं और उनकी नेट वर्थ 27 बिलियन डॉलर्स है. इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर लक्ष्मी मित्तल का नाम आता है जिनकी नेट वर्थ 20 बिलियन डॉलर्स की है. 

हिंडनबर्ग रिपोर्ट की वजह से लिस्ट में नीचे गिरे अडानी
जनवरी 2023 में हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट की बदौलत गौतम अडानी को हर हफ्ते 28 बिलियन डॉलर्स या 3000 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ा था. हिंडनबर्ग रिपोर्ट में गौतम अडानी के अडानी ग्रुप पर स्टॉक मैनीपुलेशन, अकाउंटिंग फ्रॉड जैसे आरोप लगाए थे और ग्रुप के बढ़ते कर्ज को लेकर चिंता भी जताई थी. गौतम अडानी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें बेबुनियाद बताया था. 

पैसे गंवाने वालों में जेफ बेजोस हैं सबसे आगे 
पिछले साल के दौरान अमेजन क्रिएटर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) ने सबसे ज्यादा पैसा गंवाया है. अमेजन के अरबपति फाउंडर ने एक साल के दौरान पर्सनल तौर पर 70 बिलियन डॉलर्स गंवाए हैं जो अडानी और अम्बानी द्वारा खोये गए पैसे को मिलाकर तुलना करने पर भी बहुत ज्यादा है. लिस्ट में बताया गया है कि, सबसे ज्यादा पैसे जेफ बेजोस ने गंवाए हैं जबकि पैसे गंवाने वालों कि लिस्ट में अडानी छठे तो अम्बानी सातवें स्थान पर हैं.

यह भी पढ़ें: RBI का आदेश: संडे को भी खुलेंगे बैंक, 31 मार्च तक नहीं होगी कोई छुट्टी 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

67वें जन्मदिन पर खास: CA से BSE चेयरमैन तक, एस. रवि की चार दशक लंबी भरोसे की यात्रा

पूर्व बीएसई चेयरमैन, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉरपोरेट गवर्नेंस विशेषज्ञ एस. रवि ने पिछले चार दशकों में भारतीय वित्तीय संस्थानों को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

4 minutes ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2 साल तक जेनेरिक दवाओं के आयात पर नहीं लगेगा टैरिफ

ट्रंप के मुताबिक, यह चरणबद्ध टैरिफ व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि फार्मास्युटिकल कंपनियों को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्हों

18 minutes ago

सरकार के इथेनॉल मिशन में बड़ा निवेश, OMCs ने तीन वर्षों में ₹1.72 लाख करोड़ खर्च किए

सरकार ने संसद में बताया कि इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम के तहत सरकारी तेल कंपनियों ने तीन इथेनॉल सप्लाई वर्षों में 1.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का इथेनॉल खरीदा है.

59 minutes ago

NSE ने लॉन्च किया 'निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स', नैतिक निवेश को मिलेगा बढ़ावा; बैंक और रिलायंस समूह बाहर

नए इंडेक्स में केवल उन कंपनियों को जगह दी गई है जो कारोबार में अहिंसा और नैतिकता के सिद्धांतों पर खरी उतरती हैं. इसका उद्देश्य निवेशकों को एथिकल इन्वेस्टिंग के लिए नया बेंचमार्क उपलब्ध कराना है.

1 hour ago

पश्चिम एशिया तनाव से बाजार पर दबाव, GIFT Nifty कमजोर; आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 238.41 अंक यानी 0.31% गिरकर 77,470.11 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50.80 अंक यानी 0.21% टूटकर 24,187.70 पर आ गया.

2 hours ago

बड़ी खबरें