होम / बिजनेस / HP ने Google से मिलाया हाथ, दोनों मिलकर करेंगे इस डिवाइस का निर्माण 

HP ने Google से मिलाया हाथ, दोनों मिलकर करेंगे इस डिवाइस का निर्माण 

इस Chromebook का निर्माण चेन्‍नई की फ्लेक्‍स फैसिलिटी में किया जा सकता है. इस डिवाइस के भारत में निर्माण से ये यहां के छाात्रों को सस्‍ते में मिल पाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पर्सनल पीसी के बाजार में अहम भूमिका निभाने वाला HP और नामी टेक कंपनी गूगल आने वाले समय में क्रोमबुक (Chromebook) का निर्माण करने जा रहे हैं.  इसे लेकर दोनों कंपनियों ने हाथ मिलाया है. इन दोनों की साझेदारी से माना जा रहा है कि देश में सस्‍ते पीसी की जरूरत को पूरा किया जा सकेगा. विशेषतौर पर एजुकेशन सेक्‍टर में जो कमी है उसे पूरा किया जा सकेगा. 

कई स्‍कूलों में पैदा हो रही है इनकी डिमांड 
मौजूदा समय में जब से कंप्‍यूटर हर क्षेत्र में पहुंच चुका है ऐसे शिक्षा सेक्‍टर में भी इसकी जबदरस्‍त मांग देखने को मिल रही है. भारत के स्‍कूलों में लैपटॉप से लेकर डेस्‍कटॉप और दूसरे कंप्‍यूटर उपकरणों की मांग में इजाफा देखा जा रहा है. ऐसे में इस साझेदारी का मकसद यही है कि स्‍कूलों  में पैदा होने वाली उस जरूरत को पूरा किया जा सके और स्‍टूडेंट को सस्‍ते और हाई-क्‍वॉलिटी उपकरण मुहैया कराए जा सकते हैं. 

 इतनी हो सकती है क्रोमबुक की कीमत 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एचपी और गूगल की साझेदारी में बनने वाले इस क्रोमबुक की कीमत 20 हजार से 30 हजार रुपये तक हो सकती है. अगर ये बनता है तो इससे एचपी को स्‍कूलों में जरूरत पूरी करने में बड़ी मदद मिलेगी. साथ ही एचपी अपने 11 इंच के क्रोमबुक के साथ 9 इंच के टैबलेट को भी बाजार में लॉन्‍च कर सकती है. क्‍योंकि इसका निर्माण भारत में होने जा रहा है तो ऐसे में कंपनी को ये भी उम्‍मीद है इसकी कीमत दूसरी कंपनियों के साथ प्रतिस्‍पर्धी भी बनी रहेगी. इसका निर्माण चेन्‍नई में फ्लेक्‍स फैसिलिटी में किया जा सकता है. 

क्‍या कहते हैं कंपनी के सीनियर डॉयरेक्‍टर? 
एचपी कंपनी के सीनियर डॉयरेक्‍टर पर्सनल विभाग विक्रम बेदी कहते हैं कि एचपी डिजिटल इक्विटी को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं. उन्‍होंने कहा कि हम भारत में डिजिटल शिक्षा को पूरा करने के लिए कई तरह के प्रयास कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि भारत में क्रोमबुक निर्माण से भारत में छात्रों को किफायती लैपटॉप प्राप्‍त हो सकेंगे. उन्‍होंने ये भी कहा कि हम अपने विनिर्माण इकाईयों का विस्‍तार करके भारत सरकार के मेक इन इंडिया कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएंगे. 

क्‍या बोले गूगल के साउथ एशिया प्रमुख? 
गूगल के साउथ एशिया प्रमुख बानी धवन ने इस मौके पर कहा कि हम स्‍थानीय शिक्षा में डिजिटल इंडिया अभियान को आगे बढ़ाते हुए सस्‍ते लैपटॉप मुहैया कराने में अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं. हम स्‍कूलों को किफायती, सुरक्षित और हाई क्‍वॉलिटी वाले डिवाइस मुहैया कराकर छात्रों को बेहतर उपकरण देना चाहते हैं.  Chromebook K-12 शिक्षा में अग्रणी उपकरण है जो दुनियाभर में 50 मिलियन से अधिक छात्रों और शिक्षकों की मदद करता है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

2 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

4 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

5 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

5 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

4 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

2 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.