✕

होम / बिजनेस / Stock Market: अगले हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल, आज ही जान लीजिए 

Stock Market: अगले हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल, आज ही जान लीजिए 

शेयर बाजार के लिए यह सप्ताह काफी खराब गुजरा है.बाजार को बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) की खुशियों पर किसी के नजर लग गई है. इस हफ्ते बाजार बड़ी गिरावट में रहा है. साप्ताहिक आधार पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स में कुल 1,475.96 अंक फिसला है. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 470.2 अंक लुढ़का है. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ. इस दौरान, सेंसेक्स 453.85 अंकों की कमजोरी के साथ 72,643.43 और निफ्टी भी 123.30 अंकों की नरमी के साथ 22,023.35 पर पहुंच गया. 

लौट सकती है तेजी
बाजार की चाल सोमवार को कैसी रहेगी, ये कई कारणों पर निर्भर करता है. इसमें विदेशी निवेशकों की भूमिका बेहद अहम रहेगी. यदि ये निवेशक बिकवाली करते हैं, तो सोमवार को भी हालात खास अच्छे नहीं रहने वाले. वहीं, एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ग्लोबल कमोडिटी कीमतों में नरमी की वजह से ब्रॉडर मार्केट में स्थिरता के परिणामस्वरूप शेयर बाजार में तेजी लौट सकती है. उनके मुताबिक, तकनीकी चार्ट पर Nifty 21,900-21,860 का सपोर्ट बनाए रखने में कामयाब रहा है. लिहाजा, इसमें तेजी की उम्मीद लगाई जा रही है. 

क्या होगा खबर का असर?
अगले हफ्ते अडानी समूह के शेयरों में भी उथल-पुथल दिखाई दे सकती है. इसकी वजह है अमेरिका से आई एक खबर. दरअसल, अमेरिका के सरकारी वकील (US Prosecutors) अडानी समूह के खिलाफ जांच कर रहे हैं. यह जांच रिश्वतखोरी के आरोप और अडानी समूह के फाउंडर गौतम अडानी (Gautam Adani) के आचरण को लेकर है. अमेरिकी वकील यह पता लगा रहे हैं कि क्या अडानी समूह रिश्वतखोरी में शामिल था. जांच में रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी 'Azure पावर ग्लोबल' भी शामिल है. यह खबर शेयर बाजार बंद होने के बाद सामने आई है. लिहाजा, स्टॉक मार्केट इसे कैसे लेता है, इसका पता सोमवार को ही चल सकेगा.

इतने दिन नहीं होगी ट्रेडिंग 
शेयर मार्केट की छुट्टियों की बात करें, तो स्टॉक एक्सचेंज का कैलेंडर 2024 में 19 दिन छुट्टी दर्शा रहा है, इनमें से कुछ छुट्टियां हो चुकी हैं और कुछ आगामी महीनों में होंगी. मसलन, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर स्टॉक मार्केट बंद रहा. इसके बाद 8 मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर बाजार में ट्रेडिंग नहीं हुई. 25 मार्च को होली और 29 मार्च को गुड फ्राइडे के अवसर पर भी बाजार में कारोबार नहीं होगा. इसी तरह, 1 अप्रैल- ईद-उल-फितर (रमजान ईद), 17 अप्रैल- राम नवमी, 1 मई- महाराष्ट्र दिवस, 17 जून- बकरीद, 17 जुलाई- मुहर्रम, 15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस, 2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती, 1 नवंबर- दिवाली लक्ष्मी पूजन, 15 नवंबर- गुरुनानक जयंती और 25 दिसंबर- क्रिसमस पर बाजार बंद रहेगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

17 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

17 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

18 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

20 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

21 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

18 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

22 hours ago