✕

होम / बिजनेस / करोड़ों की प्रॉपर्टी, लेकिन Dimple के पास नहीं है कोई कार; कितने अमीर हैं पति अखिलेश?

करोड़ों की प्रॉपर्टी, लेकिन Dimple के पास नहीं है कोई कार; कितने अमीर हैं पति अखिलेश?

अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) भी चुनावी मैदान में हैं. डिंपल ने मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Loksabha Seat) से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. इस नामांकन पत्र के साथ उन्होंने शपथ पत्र भी दाखिल किया है, जिसमें उनकी संपत्ति का ब्यौरा है. मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव वैसे तो अपनी सादगी के लिए मशहूर हैं, लेकिन उन्हें ज्वेलरी का काफी शौक है.

2022 में इतनी थी संपत्ति
मुलायम सिंह यादव की बहू के पास 2.774 किलोग्राम से अधिक सोने के गहने, 203 ग्राम मोती और 59,76,687 रुपए का एक 127.75 कैरेट का हीरा है. डिंपल यादव के पास कोई कार नहीं है. शपथ पत्र के अनुसार, डिंपल के पास 15.5 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है. इसमें 10.44 करोड़ से अधिक की अचल और 5.10 करोड़ की चल संपत्ति है. कैश के नाम पर उनके पास केवल 57,2447 रुपए हैं. गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त हुई मैनपुरी सीट पर 2022 में हुए उपचुनाव में डिंपल यादव ने जीत हासिल की थी. तब उनके पास 14 करोड़ रुपए की संपत्ति थी.

ये भी पढ़ें - Lok Sabha Election: नेताओं की अग्निपरीक्षा में कारोबारियों के चमक रहे चेहरे

कोई क्रिमिनल केस नहीं
डिंपल यादव ने शपथ पत्र में बताया है कि उनके पास 1.25 लाख रुपए कीमत वाला एक कंप्यूटर है. डिंपल के खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है. लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकॉम की पढ़ाई करने वालीं डिंपल ने 2019 में जब कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ा था, तो उनकी चल संपत्ति 3.68 करोड़ थी और अचल संपत्ति 9.30 करोड़ रुपए थी. डिंपल यादव भले ही लग्जरी कार में चलती हैं, लेकिन उनके नाम पर कोई कार नहीं है. 

अखिलेश यादव हैं इतने अमीर
अब यह भी जान लेते हैं कि डिंपल के पति यानी अखिलेश यादव कितने अमीर हैं. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के पास 17.22 करोड़ रुपए से अधिक की अचल संपत्ति और 9.12 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है. वह 76 हजार रुपए से अधिक का मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा, उनके पास 5.34 लाख रुपए की व्यायाम मशीन और 1.6 लाख रुपए की क्रॉकरी है. ताज्जुब की बात यह है कि अखिलेश के नाम पर भी कोई कार नहीं है. एफिडेविट के मुताबिक पत्नी और पत्नी दोनों के पास अपनी कोई कार नहीं है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

41 minutes ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

1 hour ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

1 hour ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

4 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

4 hours ago

बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

4 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

41 minutes ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

1 hour ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

1 hour ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

5 hours ago