✕

होम / बिजनेस / 25 नए अरबपतियों में जगह बनाने वाली इस महिला कारोबारी के बारे में कितना जानते हैं आप?

25 नए अरबपतियों में जगह बनाने वाली इस महिला कारोबारी के बारे में कितना जानते हैं आप?

इस महिला कारोबारी ने बिजनेस में अपना सफर 1999 से शुरू किया था और उसके बाद आज उनकी दौलत का पहाड़ 4.3 बिलियन तक जा पहुंचा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया के अरबपतियों की सूची में इस बार भारत से 25 नए अरबपति शामिल हुए हैं. अरबपतियों की संख्‍या भारत की बढ़ती संख्‍या आर्थिक धमक के साथ भारत की अर्थव्‍यवस्‍था की भी तस्‍वीर दिखा रही है. इनमें जिस नाम ने ज्‍यादा सुर्खियां बटोरी हैं उनमें लैंडमार्क ग्रुप की अध्‍यक्ष रेणुका जगतियानी शामिल हैं, जिनकी कुल संपत्ति 4.8 बिलियन डॉलर है. फोर्ब्‍स की वर्ष 2024 की इस पूरी सूची में इस साल 2000 से ज्‍यादा अरबपतियों की पहचान की गई है जिसमें जगतियानी भारत में 44वें नंबर पर आई हैं. 

आखिर कौन हैं रेणुका जगतियानी?  
रेणुका जगतियानी रिटेल सेक्‍टर में काम करने वाली कंपनी लैंडमार्क की प्रमुख हैं. उनकी कंपनी में मौजूदा समय में 50 हजार से ज्‍यादा कर्मचारी काम करते हैं. उनकी कंपनी के मौजूदा समय में 900 से ज्‍यादा स्‍टोर हैं. इस कंपनी की स्‍थापना उनके दिवंगत पति मिकी जगतियानी ने 1973 में की थी. कंपनी आज मध्‍य पूर्व, अफ्रीका, दक्षिण पूर्व एशिया और भारतीय उपमहाद्वीप सहित 24 देशों में अपने कारोबार का विस्‍तार कर चुकी है. आज उनकी दौलत 4.8 बिलियन डॉलर है.  

इन क्षेत्रों में काम करता है Landmark Group
रेणुका जगतियानी के नेतृत्‍व में लैंडमार्क ग्रुप कई सेक्‍टरों में काम कर रहा है. समूह जिन क्षेत्रों में काम कर रहा है उसमें  रिटेल, हॉस्पिटैलिटी, फूड सहित कई अन्‍य क्षेत्र शामिल हैं. रेणुका जगतियानी का बिजनेस में सफर 1999 में हुआ. जब उन्‍होंने लैंडमार्क की भारत में शाखाओं को लेकर काम करना शुरू किया. जो आज पांच क्षेत्रों में जिसमें लाइफस्‍टाइल, होम सेंटर, एंड मैक्‍स सहित कई अन्‍य क्षेत्रों में काम कर रहा है. सबसे खास बात ये है कि आज भारत में इसके 900 से ज्‍यादा स्‍टोर खुल चुके हैं. 

कई पुरस्‍कारों से की जा चुकी हैं सम्‍मानित 
रेणुका जगतियानी अपनी बेहतरीन बिजनेस स्किल्‍स के चलते कई पुरस्कार भी पा चुकी हैं. इसमें 2007 में उन्‍हें उत्‍कृष्‍ट एशियाई बिजनेस वुमन ऑफ द ईयर और 2014 में वर्ल्‍ड एन्‍ट्रप्रिनियोरशिप फोरम के द्वारा उन्‍हें सम्‍मानित किया जा चुका है. इससे पहले वो 2021 में भी फोर्ब्‍स की सूची में सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल हो चुकी हैं. इस सूची में वो 96वें स्‍थान पर रही थी. हालांकि इसके बाद 2022 में वो एक बार फिर सूची से बाहर हो गई थी. 

ये भी पढ़ें: संबित पात्रा से 5 Trillion में जीरो पूछने वाले ये नेता हुए BJP में शामिल,इतनी है संपत्ति
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 hour ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 hour ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

2 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

4 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

2 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

6 hours ago