✕

होम / बिजनेस / Gensol Engineering में कैसे हुआ स्कैम? SEBI ने एक-एक कर सच्चाई की उजागर

Gensol Engineering में कैसे हुआ स्कैम? SEBI ने एक-एक कर सच्चाई की उजागर

अंतरिम आदेश में पैसों के गलत इस्तेमाल, झूठी जानकारी और रुके हुए स्टॉक स्प्लिट का खुलासा हुआ है; प्रमोटरों को अहम पदों से हटाया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की बाजार नियामक संस्था SEBI ने Gensol Engineering के खिलाफ एक सख्त अंतरिम आदेश जारी किया है. इस आदेश में कंपनी और उसके प्रमोटरों – अनमोल सिंह जग्गी और पुनीत सिंह जग्गी – पर निवेशकों को गुमराह करने, पैसों का गलत इस्तेमाल करने, और झूठे दावे करने का आरोप लगाया गया है, खासकर उनकी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) से जुड़ी गतिविधियों को लेकर.

कैसे खुला स्कैम का पिटारा?

9 अप्रैल को NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) ने पुणे के चाकन में Gensol की EV फैक्ट्री की जांच की. वहां कोई उत्पादन नहीं चल रहा था और सिर्फ 2-3 मजदूर दिखे. पिछले एक साल का बिजली का बिल भी बहुत कम था, जिससे साफ हुआ कि वहां कोई असली काम नहीं हो रहा.

28 जनवरी 2025 को कंपनी ने दावा किया था कि उसने 30,000 EVs के प्री-ऑर्डर लिए हैं, जो Bharat Mobility Global Expo 2025 में मिले थे. SEBI की जांच में पता चला कि ये सिर्फ कागज़ी समझौते (MoUs) थे, जिनमें ना दाम तय थे, ना भुगतान का तरीका और ना ही डिलीवरी की तारीख. 16 जनवरी को कंपनी ने एक और दावा किया कि उसने Refex Green Mobility के साथ Rs 315 करोड़ की डील की है EVs खरीदने के लिए, लेकिन यह डील मार्च में चुपचाप रद्द कर दी गई.

पैसों की हेराफेरी

25 फरवरी को Gensol ने दावा किया कि उसने अपनी अमेरिका की कंपनी Scorpius Trackers Inc को Rs 350 करोड़ में बेच दिया है. लेकिन यह कंपनी जुलाई 2024 में ही बनी थी और इतनी जल्दी इतनी बड़ी कीमत पर बेचे जाने पर SEBI को शक हुआ. Gensol ने Rs 977.75 करोड़ का लोन लिया था IREDA और PFC से, जिसमें से Rs 663.89 करोड़ का इस्तेमाल 6,400 EVs खरीदने के लिए होना था. लेकिन कंपनी ने सिर्फ 4,704 EVs ही खरीदे. बाकी पैसों – करीब Rs 262.13 करोड़ – का गलत इस्तेमाल किया गया, जैसे कि महंगे मकान खरीदना और परिवार से जुड़ी कंपनियों में निवेश.

SEBI का फैसला

15 अप्रैल को SEBI ने आदेश जारी किया, सेबी ने कहा अनमोल और पुनीत जग्गी अब Gensol में कोई बड़ी भूमिका नहीं निभा सकते. दोनों को शेयर बाजार से भी बैन कर दिया गया है जब तक आगे का आदेश ना आए. कंपनी का जो 1:10 स्टॉक स्प्लिट होने वाला था, उसे रोक दिया गया है. यह मामला दिखाता है कि कुछ कंपनियां झूठे वादों से निवेशकों को फँसाने की कोशिश कर रही हैं, खासकर EV जैसे नई और तेजी से बढ़ती इंडस्ट्री में, SEBI अब ऐसी कंपनियों पर कड़ी नजर रखेगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

2 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

4 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

5 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

6 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

5 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.