होम / बिजनेस / Honda ने शुरू किया Magical Monsoon कैंपेन, ग्राहकों को गिफ्ट्स के साथ मिलेगा Switzerland जाने का मौका

Honda ने शुरू किया Magical Monsoon कैंपेन, ग्राहकों को गिफ्ट्स के साथ मिलेगा Switzerland जाने का मौका

होंडा (Honda) की ओर से भारत में नए कैंपेन को शुरू किया गया है. जिसके तहत लोगों के पास हजारों रुपये के गिफ्ट और Switzerland घूमने का मौका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जापानी कार निर्माता कंपनी (Honda Cars) अपने भारतीय ग्राहकों के लिए एक सुनहरा मौका लेकर आई है. दरअसल, जुलाई के महीने में कंपनी की ओर से Honda Magical Monsoon कैंपेन को शुरू किया गया है. जिसके तहत ग्राहकों को कार की खरीद पर हजारों रुपये के गिफ्ट और स्विट्जरलैंड (Switzerland) जाने का मौका दिया जा रहा है. तो आइए जानते हैं आप इस ऑफर का लाभ कैसे ले सकते हैं?

कब तक उठा सकते हैं ऑफर का लाभ? 
भारतीय बाजार में होंडा कार्स ने अपनी कारों पर Honda Magical Monsoon कैंपेन को शुरू किया है, जिसमें हजारों रुपये के Gifts और Switzerland घूमने का मौका दिया जा रहा है. ये कैंपेन 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा, यानी पूरे महीने ग्राहकों के पास इस ऑफर का लाभ उठाने का मौका है. 

कैसे मिलेगा लाभ?
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जो भी ग्राहक जुलाई 2024 में होंडा की कार की डिलीवरी लेगा, उसे Switzerland की कपल ट्रिप या 75 हजार रुपये तक के गिफ्ट्स जीतने का मौका मिलेगा. इसके साथ ही कंपनी अपनी किसी भी कार की टेस्ट ड्राइव Test Drive लेने वालों को भी सरप्राइज गिफ्ट देगी.

ग्राहकों को मिलेगा विशेष अनुभव
कंपनी के अनुसार मानसून का मौसम ताजगी का एहसास लेकर आता है. वहीं, होंडा के इस विशेष ऑफर का उद्देश्य अपने ग्राहकों के लिए इस अनुभव को बढ़ाना है. चाहे ग्राहक अपनी ड्राइव को अपग्रेड कर रहे हों या अपनी पहली कार खरीद रहे हों, होंडा उनका इंतजार कर रही है. यह सीमित समय की पेशकश देशभर में सभी अधिकृत होंडा डीलरशिप पर उपलब्ध है.

भारतीय बाजार में इन कारों की होती है बिक्री
होंडा कार्स इंडिया फिलहाल भारतीय बाजार में चार कारों की बिक्री करती है, जिसमें होंडा अमेज (Honda Amaze), होंडा सिटी (Honda City), होंडा सिटी ई:एचईवी (Honda City E:HEV) और होंडा एलीवेट (Honda Elevate) शामिल हैं. कंपनी की ओर से सबसे सस्‍ती कार के तौर पर अमेज को ऑफर किया जाता है. वहीं, होंडा सिटी ई:एचईवी को हाइब्रिड तकनीक के साथ ऑफर किया जाता है.

हर महीने मिलेंगे ऑफर
कंपनी ने जानकारी दी है कि होंडा मैजिकल मानसून कैंपेन के तहत सभी कारों पर ऑफर दिया जा रहा है. इस कैंपेन का एक फायदा ये भी है कि ग्राहकों को इसके साथ ही हर महीने मिलने वाले ऑफर्स का लाभ भी मिलेगा. 

इसे भी पढ़ें-इस बार RBI की उम्मीदों पर खरा उतरा Paytm, इस काम को किया समय पर पूरा

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

9 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

9 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

10 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

10 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

10 hours ago

बड़ी खबरें