होम / बिजनेस / होम लोन लेने वालों की होगी बल्‍ले-बल्‍ले, सरकार कर सकती है ये बड़ा ऐलान 

होम लोन लेने वालों की होगी बल्‍ले-बल्‍ले, सरकार कर सकती है ये बड़ा ऐलान 

सरकार एक बार फिर होम लोन लेने पर मिलने वाली सब्सिडी की योजना की शुरुआत कर सकती है. सरकार ने इस बार इसके लिए 600 अरब रुपये का बजट बनाया है 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

केन्‍द्र सरकार पांच राज्‍यों में होने वाले चुनावों से पहले बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है. सरकार उन लोगों के लिए एक बड़ी योजना लेकर आने की तैयारी कर रही है जो लोन मकान लेने की या मकान बनाने के लिए होम लोन लेने की तैयारी कर रहे हैं. उन्‍हें सरकार होम लोन के ब्‍याज में सब्सिडी देने की योजना बना रही है. सरकार शहरी आवास के लिए 600 अरब रुपये की सब्सिडी वाले कर्ज मुहैया कराने जा रही है. गौरतलब है कि महंगाई पर नियंत्रण पाने के उपायों के तहत सरकार इससे पहले गैस के दामों में 18 प्रतिशत की कमी ला चुकी है. 

अगले महीने हो सकता है योजना का ऐलान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस योजना का आधिकारिक ऐलान अगले महीने हो सकता है. सरकार इस योजना की शुरुआत अगले महीने से ही कर सकते हैं. क्‍योंकि अगले कुछ महीने में पांच राज्‍यों में चुनाव होने हैं तो ऐसे में बैंक इसे जल्‍द से जल्‍द लॉन्‍च कर सकते हैं. इस योजना के तहत होम लोन के लिए 5 करोड़ रुपये तक का कर्ज लेने वालों को इस योजना के तहत लोन 3 से 6.5 प्रतिशत की ब्‍याज दर पर सब्सिडी दी जाएगी . इसके तहत मिलने वाली छूट को अग्रिम तौर पर कैंडिडेट के खाते में डाल दिया जाएगा. 

इतने लोगों को मिलेगा इस योजना का लाभ 
मीडिया रिपोर्ट कर रही है कि इस योजना का फायदा 2.5 मिलियन लोगों को मिलेगा. लेकिन सब्सिडी की मात्रा ऐसे लोगों की संख्‍या पर निर्भर करेगी जितने लोग इसके लिए आवेदन करेंगे. इस योजना की घोषणा पीएम मोदी ने इस 15 अगस्‍त को की थी. उन्‍होंने कहा था कि हम लोग ऐसी योजना लेकर आ रहे हैं जिसका फायदा शहरों में रहने वाले उन लोगों को होगा जो झुग्‍गी झोपड़ी या अनाधिकृत कालोनियों में रहते हैं. अभी इस योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इस मामले में जब मंत्रालय को सवाल जवाब भेजे गए तो उनका जवाब नहीं आया. 

जल्‍द हो सकती है बैंकों की बैठक 
योजना की भले ही अभी आधिकारिक घोषणा न हुई हो लेकिन बैंकों ने ऐसे लोगों की पहचान करना शुरू कर दिया है. लेकिन इस संबंध में जल्‍द ही बैंक अधिकारियों की एक बैठक हो सकती है. सरकार के इस कदम से होम लोन पोर्ट फोलिया में सस्‍ते आवासीय कर्ज बढ़ाने में मदद मिल सकती है. सरकार अपनी इस योजना को इससे पहले 2017 से लेकर 2022 के बीच चला चुकी है. जिसमें करोड़ों लोगों को पैसों का भुगतान किया गया था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

6 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

8 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

9 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

9 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

10 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

8 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

6 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.