होम / बिजनेस / HSL को मिले 19 हजार करोड़ के ऑर्डर से किसे क्या फायदा होगा, जानें पूरा गणित

HSL को मिले 19 हजार करोड़ के ऑर्डर से किसे क्या फायदा होगा, जानें पूरा गणित

हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड को नौसेना के लिए 5 एकदम अलग प्रकार के जहाजों का निर्माण करने का ऑर्डर मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सरकारी कंपनी हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) के खाते में एक बड़ा ऑर्डर आया है. इस ऑर्डर से केवल HSL ही नहीं, बल्कि इंडियन नेवी के साथ-साथ युवाओं को भी फायदा होगा. कंपनी को यह ऑर्डर रक्षा मंत्रालय ने दिया है. करीब 19000 करोड़ रुपए के ऑर्डर के तहत हिंदुस्तान शिपयार्ड को इंडियन नेवी के लिए 5 फ्लीट सपोर्ट शिप तैयार करने हैं. बता दें कि सिक्योरिटी पर बनी कैबिनेट कमेटी ने 16 अगस्त को इन जहाजों को खरीदने की मंजूरी दी थी और अब इस संबंध में कॉन्ट्रैक्ट साइन हो गया है.   

मजबूत होगी नौसेना की तहत
ऑर्डर से जहां हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड की आर्थिक सेहत में सुधार होगा. वहीं, भारतीय नौसेना की ताकत भी मजबूत होगी. क्योंकि नौसेना के बेड़े की रणनीतिक पहुंच और मोबिलिटी बढ़ाने में ये जहाज अहम किरदार निभाएंगे. इन फ्लीट सपोर्ट शिप्स का प्राथमिक काम समुद्र में नौसेना के जहाजों को सामान की लगातार आपूर्ति करना है. साथ ही, शिप्स ये भी सुनिश्चित करेंगे कि नौसेना के जहाजों में पर्याप्त ईंधन, पानी, गोला-बारुद आदि उपलब्ध रहे. भारतीय नौसेना के चीफ वाइस एडमिरल संजय सिंह के अनुसार, ये जहाज सामान ले जाने की क्षमता और समुद्री सुरक्षा में इजाफा करेंगे. 

मदद से रोजगार तक  
रणनीतिक अहमियत के अलावा, फ्लीट सपोर्ट शिप मानवीय सहायता और आपदा राहत ऑपरेशंस में भी मददगार साबित होंगे. साथ ही, किसी भी मुश्किल स्थिति में इन्हें निकासी के लिए भी इन्हें तैनात किया जा सकता है. हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड को मिले इस ऑर्डर से बड़े पैमाने पर रोजगार भी निर्मित होने की संभावना है. इन जहाजों को बनाने में करीब 8 साल का समय लगेगा और इससे 1 लाख 70 हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है. इन जहाजों को बनाने में इक्विपमेंट और सिस्टम के बड़े हिस्से की सोर्सिंग घरेलू स्तर होगी, ऐसे में यह आत्मनिर्भर भारत इनीशिएटिव का प्रतीक भी कहलाएंगे. 44,000 टन के ये सपोर्ट शिप भारत में निर्मित होने वाले अपनी तरह के पहले जहाज होंगे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago