होम / बिजनेस / Adani Group के संकट पर बोले दिग्गज निवेशक Mobius - यह भारत की समस्या नहीं

Adani Group के संकट पर बोले दिग्गज निवेशक Mobius - यह भारत की समस्या नहीं

दिग्गज निवेशक मार्क मोबियस का कहना है कि अडानी संकट से उनका भारत को लेकर नजरिया नहीं बदला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अडानी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों में आई गिरावट को दिग्गज निवेशक मार्क मोबियस (Mark Mobius) भारत से जोड़कर नहीं देखते. उनका कहना है कि ये गिरावट गौतम अडानी की समस्या है, न कि भारत की. मोबियस ने कहा कि वह भारत की संभावनाओं को लेकर अभी भी बुलिश हैं. ब्लूमबर्ग से बातचीत में मोबियस ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार का लंबी अवधि का भविष्य बहुत अच्छा है और वह भारत में और पैसा लगाएंगे.

जल्द गुजर जाएगा ये समय
अडानी संकट पर बोलते हुए मशहूर निवेशक मार्क मोबियस ने कहा कि यह अडानी की समस्या है. भारत अभी भी मजबूत ताकत से आगे की ओर बढ़ रहा है. यह अपार संभावनाओं वाला एक अविश्वसनीय देश है. मुझे लगता है कि यह शेयर बाजार में अक्सर देखे जाने वाले स्कैंडलों में से एक है और यह समय भी जल्द ही गुजर जाएगा. अडानी ग्रुप द्वारा फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) वापस लिए जाने पर उन्होंने कहा कि हमारी अडानी कंपनियों में दिलचस्पी नहीं है, क्योंकि वे हमारे कर्ज से जुड़े मानदंडों को पूरा नहीं करती हैं.

वापस लिया था FPO
गौरतलब है कि अडानी ग्रुप ने बीते 1 फरवरी को अपना 20,000 करोड़ का FPO पूरी तरह से सब्सक्राइब हो जाने के बावजूद वापस ले लिया था. इस मौके पर गौतम अडानी ने कहा था कि बाजार की अस्थिरता को देखते हुए, बोर्ड ने यह महसूस किया कि एफपीओ के साथ आगे बढ़ना नैतिक रूप से सही नहीं होगा. उन्होंने आगे कहा था - मेरे लिए, निवेशकों का हित सर्वोपरि है और बाकी सब चीजें इसके बाद आती हैं. इसलिए निवेशकों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए हमने FPO वापस ले लिया है.

शेयरों में आ रही तेजी
वहीं, आज यानी मंगलवार को अडानी समूह की कुछ कंपनियों के शेयरों में उछाल देखा गया. अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में सीधे 15.28% की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई. जबकि बीते पांच दिनों में इसमें 38.29% की गिरावट आई थी. अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिकस जोन लिमिटेड के शेयर भी काफी ज्यादा चढ़ गए थे, लेकिन बाजार खत्म होते-होते तेजी 1.93% रह गई. वहीं, अडानी विल्मर 4.99% की तेजी के साथ बंद हुआ. यानी कहा जा सकता है कि अडानी ग्रुप रिकवर कर रहा है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

1 hour ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

1 hour ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

2 hours ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

4 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

5 hours ago

बड़ी खबरें

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

2 hours ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

1 hour ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

1 hour ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

4 hours ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

4 hours ago