होम / बिजनेस / 9 और 10 सितंबर को G-20 के लिए सजेगी दिल्ली, कैसी है तैयारी?

9 और 10 सितंबर को G-20 के लिए सजेगी दिल्ली, कैसी है तैयारी?

इसे साल 2023 के दौरान आयोजित हुई G-20 की सभी प्रक्रियाओं और बैठकों का निष्कर्ष भी कहा जा सकता है.q

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हाल ही में प्रगति मैदान में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट कन्वेंशन कॉम्प्लेक्स की शुरुआत की गई थी. इस साल 9 और 10 सितंबर के बीच भारत की राजधानी, दिल्ली में G-20 समिट का आयोजन किया जाएगा और माना जा रहा है कि G-20 समिट का आयोजन प्रगति मैदान में स्थित इसी स्टेट-ऑफ-द-आर्ट कन्वेंशन कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा. आइए जानते हैं G-20 समिट के लिए कैसी है दिल्ली की तैयारी? 

बुक किए जाएंगे प्रमुख होटल
यह G-20 समिट का 18वां एडिशन होगा और इसे साल 2023 के दौरान आयोजित हुई G-20 की सभी प्रक्रियाओं और बैठकों का निष्कर्ष भी कहा जा सकता है. इस समिट के दौरान दुनिया भर के विभिन्न नेता दिल्ली में मौजूद होंगे और इसके लिए विदेश मंत्रालय एवं विभिन्न मिशनों द्वारा कुल 35 होटलों को बुक किया गया है. इन 5 सितारा होटलों में ताज महल, ताज पैलेस, मौर्य शेराटन, ले-मेरिडियन शांग्री-ला, इम्पीरियल, ओबरॉय और लीला जैसे जाने माने होटलों के नाम शामिल हैं. 

‘अतिथि देवो भव:’
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजधानी दिल्ली के साथ-साथ NCT (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में मौजूद विभिन्न होटल, अपने किचनों को अपग्रेड कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि होटलों द्वारा अपने मेन्यु को भी अपग्रेड किया जा रहा है ताकि वह दुनिया भर से पधार रहे महमानों को बेहतर खाना ऑफर कर सकें. G-20 प्रमुख रूप से ‘अतिथि देवो भव:’ यानी मेहमान को भगवान का दर्जा दिया जाने के सिद्धांत पर आधारित है. 

नगर निगम भी है तैयार
दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा एक स्पेशल ड्राइव की प्लानिंग की गई है जिसकी शुरुआत आज से की जाएगी. नगर निगम के अधिकारियों द्वारा साझा की गई जानकारी की मानें तो इस ड्राइव का प्रमुख उद्देश्य शहर की 26 प्रमुख सड़कों की साफ सफाई और उनकी मरम्मत का ध्यान रखना है. मथुरा रोड, सचिवालय रोड, लोधी रोड, महात्मा गांधी रोड जैसी सड़कें इस ड्राइव का प्रमुख रूप से हिस्सा होंगी. इसके साथ ही नगर निगम द्वारा G-20 की थीम पर आधारित एक पार्क का निर्माण भी किया जाएगा. 
 

यह भी पढ़ें: छंटनी में सबसे ऊपर टेक कंपनियां, 2023 में इतने लोगों ने गंवाई नौकरी!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

34 minutes ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

2 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

3 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

5 hours ago

ईंधन और खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी, जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर पहुंची

जनवरी 2025 से लागू नई CPI श्रृंखला के तहत यह पहला मौका है, जब खुदरा महंगाई RBI के 4% के लक्ष्य से ऊपर पहुंची है.

6 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

34 minutes ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

3 hours ago

JW Marriott Mussoorie ने मनोज कुमार को बनाया डायरेक्टर ऑफ फाइनेंस

मनोज कुमार की विशेषज्ञता वित्तीय नियंत्रण, ऑडिट प्रबंधन, बजट तैयार करने, वैरिएंस एनालिसिस, मैनेजमेंट रिपोर्टिंग, टैक्सेशन और ERP सिस्टम लागू करने में है.

43 minutes ago

CapitalXB ने पवन माताई को बनाया बिजनेस हेड, MSME और एक्सपोर्ट फाइनेंस कारोबार को देंगे नई रफ्तार

पवन माताई के पास कॉर्पोरेट बैंकिंग, ट्रेड फाइनेंस, सप्लाई चेन फाइनेंस और फिनटेक आधारित क्रेडिट के क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव है.

54 minutes ago

गुजरात का स्वर्णिम अवसर: क्यों अगली वैश्विक विनिर्माण क्रांति की शुरुआत यहीं से हो सकती है

लेखक के अनुसार, यह समय गुजरात के लिए बेहद अनुकूल है. CETA के तहत भारतीय निर्यातकों को ब्रिटेन में लगभग 99 प्रतिशत टैरिफ लाइनों पर शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी.

1 hour ago