✕

होम / बिजनेस / यहां अनिल अंबानी की इस कंपनी ने चुकाया कर्ज, वहां शेयर ने मारी उछाल

यहां अनिल अंबानी की इस कंपनी ने चुकाया कर्ज, वहां शेयर ने मारी उछाल

अनिल अंबानी की इंफ्रा कंपनी के शेयर में मंगलवार को 7 प्रतिशत से अधिक उछाल आया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure) के शेयर की कीमत में उछाल आया है. कंपनी के शेयर की कीमत मंगलवार को 7 प्रतिशत से ज्यादा तेजी आई है. कंपनी के शेयर 7.91 प्रतिशत पर पहुंचकर 289.90 रुपये पर बंद हुए. कंपनी के शेयरों ने मंगलवार को 52 हफ्ते का अपना नया हाई रिकॉर्ड बनाया है. आपको बता दें, कंपनी के शेयरों में पिछले 4 साल में 3000 प्रतिशत से अधिक का उछाल आया है. . 

जानें क्यों बढ़ी कीमत?
रिलायंस इंफ्रा के शेयरों में यह तेजी कर्ज चुकाने से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आने के बाद आई है. रिलायंस इंफ्रा ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि कंपनी ने सेटलमेंट एग्रीमेंट की शर्तों के मुताबिक जे सी फ्लावर्स एसेट रिकंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को अपनी देनदारी का आंशिक भुगतान (पार्ट पेमेंट) कर दिया है. साथ ही, सेटलमेंट एग्रीमेंट को मोडिफाइड भी किया गया है. इस खबर के बाद कंपनी के शेयर में काफी तेजी देखने को मिली, जिसका सीधा फायदा निवेशकों को हुआ. 

4 साल में कंपनी के शेयरों में इतनी तेजी
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में पिछले 4 साल में जबरदस्त तेजी आई है. रिलायंस इंफ्रा के शेयर पिछले 4 साल में 3000 पर्सेंट से अधिक बढ़ गए हैं. रिलायंस इंफ्रा के शेयर 27 मार्च 2020 को 9.20 रुपये पर थे. कंपनी के शेयर 2 अप्रैल 2024 को 289.90 रुपये पर पहुंच गए हैं. पिछले  साल में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में 100 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है. कंपनी के शेयर 3 अप्रैल 2023 को 146.35 रुपये पर थे.  वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 131.40 रुपये है

रिलायंस पावर के भी शेयर बढ़े
रिलायंस पावर (Reliance Power) के शेयरों में भी मंगलवार को रॉकेट सी तेजी आई है. कंपनी के शेयर 4.84 प्रतिशत के अपर सर्किट के साथ 30.30 रुपये पर पहुंच गए हैं. पिछले 4 साल में रिलायंस पावर के शेयर 2585 पर्सेंट चढ़ गए हैं. पावर के शेयर 27 मार्च 2020 को 1.13 रुपये पर थे. पिछले 1 साल में रिलायंस पावर के शेयरों में 191 पर्सेंट का जबरदस्त उछाल आया है। वहीं, पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर 57 पर्सेंट से अधिक चढ़े हैं। रिलायंस पावर के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 33.10 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 9.95 रुपये है। 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

4 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

4 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

4 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

7 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

4 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

9 hours ago