होम / बिजनेस / इस एक्‍सप्रेस वे पर बनने जा रहे हैं हेलीपेड, दुर्घटना होने पर एयरलिफ़्ट हो सकेंगे यात्री

इस एक्‍सप्रेस वे पर बनने जा रहे हैं हेलीपेड, दुर्घटना होने पर एयरलिफ़्ट हो सकेंगे यात्री

दिल्‍ली से लेकर मुंबई तक बनाए जा रहे इस एक्‍सप्रेस वे पर अगर कोई भी गंभीर दुर्घटना होती है तो उस स्थिति में यात्रियों को तुरंत एयरलिफ़्ट कर पास के अस्‍पताल में भर्ती कराया जा सकेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago


दिल्‍ली को मुंबई से जोड़ने वाला दिल्‍ली मुंबई एक्‍सप्रेस वे कई मायनों में बेहतरीन एक्‍सप्रेस वे बनने जा रहा है. एनएचएआई पहली बार किसी एक्‍सप्रेस वे पर हेलीपेड की सुविधा विकसित करने जा रहा है. जिससे अगर एक्‍सप्रेस वे पर कोई भी भीषण हादसा होता है तो ऐसे में दुर्घटनाग्रस्‍त यात्रियों को तुरंत एयरलिफ़्ट कर उन्‍हें पास के अस्‍पताल में भर्ती कराने के लिए ले जाया जा सके. एक्‍सप्रेस वे पर हेलीपेड की सुविधा के बारे में आपने अब तक विदेशों में तो सुना होगा लेकिन अब ये हमारे देश में भी होने जा रहा है. 

क्‍या खासियत है इस एक्‍सप्रेस वे की- 
दिल्‍ली से लेकर मुंबई तक बनाए जा रहे इस 1200 किलोमीटर लंबे एक्‍सप्रेस वे पर एनएचएआई कई तरह की सुविधाएं देने जा रहा है. इस एक्‍सप्रेस वे पर एनएचएआई हर तीस किलोमीटर पर वे साइड एनीमिटिज विकसित करने जा रही है.  जहां यात्रियों के लिए अलग अलग तरह की सुविधाओं की व्‍यवस्‍था की जाएगी. जिसमें यात्री खाने पीने से लेकर दूसरी कई सुविधाओं का फायदा ले सकेंगे. इस एक्‍सप्रेस वे पर टोल देने के लिए आपको रूकना नहीं होगा बल्कि वो एएनपीआर जिसे ऑटोमेटिक नंबर प्‍लेट रीडर सर्विस भी कहा जाता है उसके जरिए कट जाएगा. यहां एएनपीआर के साथ- साथ फास्‍टैग की भी सुविधा रहेगी. 

कितने घंटे में पूरा होगा सफ़र
दिल्‍ली से लेकर मुंबई तक का सफ़र अभी सड़क के रास्‍ते पूरा करने में डेढ़ से दो दिन का सफर लग जाता है. लेकिन इस 1200 किलोमीटर के एक्‍सप्रेस वे के पूरा होने के बाद ये सफ़र महज 12 घंटे में ही पूरा हो जाएगा, जिससे तेल की खपत में भी कमी आएगी. 

उच्‍च गुणवत्‍ता की बनाई जा रही है सड़क 
इस एक्‍सप्रेस वे के लिए सड़क की क्‍वालिटी पर विशेष ध्‍यान दिया  जा रहा है. 100 प्रतिशत ग्रीन फील्‍ड वे पर बनाए जा रहे इस एक्‍सप्रेस की गुणवत्‍ता का इस बात में भी ध्‍यान रखा जा रहा है कि जब ये एक्‍सप्रेस वे बने तो इस पर चलने वाली गाडि़यों के टायर गर्म न हो. क्‍योंकि इस तरह के एक्‍सप्रेस वे पर ऐसा अक्‍सर होता है जिससे हाइवे पर हादसे हो जाते हैं. सरकार का लक्ष्‍य इस हाइवे को 2024 तक पूरा करने का है.   
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

54 minutes ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

1 hour ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

1 hour ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

3 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

4 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

1 hour ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

1 hour ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

3 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

1 hour ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

6 hours ago