✕

होम / बिजनेस / Heartfulness Institute और PayPal ने की बायोचार एक्सीलेंस सेंटर की शुरुआत, जानें इससे क्या होगा फायदा?

Heartfulness Institute और PayPal ने की बायोचार एक्सीलेंस सेंटर की शुरुआत, जानें इससे क्या होगा फायदा?

इस केंद्र का उद्देश्य गांवों में महिलाओं और युवाओं को बायोचार बनाने और बेचने की ट्रेनिंग देना है, ताकि वे रोजगार पा सकें और किसानों की मदद कर सकें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हैदराबाद के पास कान्हा शांति वनम में स्थित Heartfulness Institute के मुख्यालय में बायोचार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (Biochar Centre of Excellence) का उद्घाटन किया. यह दुनिया का सबसे बड़ा ध्यान केंद्र भी है. यह बायोचार सेंटर, Heartfulness Institute और PayPal के सहयोग से शुरू किया गया है. उद्घाटन के समय Heartfulness के संस्थापक और मार्गदर्शक कमलेश पटेल (दाजी)और PayPal के वरिष्ठ निदेशक नाथ परमेश्वरन भी उपस्थित रहे.

केंद्र का उद्देशय

इस केंद्र का उद्देश्य गांवों में महिलाओं और युवाओं को बायोचार बनाने और बेचने की ट्रेनिंग देना है, ताकि वे रोजगार पा सकें और किसानों की मदद कर सकें. यह केंद्र लोगों को यह भी सिखाएगा कि बायोचार कैसे बनाया जाता है, उसका उपयोग मिट्टी और फसलों पर कैसे किया जाता है, और इससे क्या फायदे होते हैं.

केंद्रीय मंत्री और अधिकारियों ने क्या कहा?

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा  कि “गांवों के छोटे व्यवसाय, किसान और उद्यमी देश की रीढ़ हैं. यह पहल किसानों और उद्यमियों को साथ लाकर उन्हें आधुनिक खेती और तकनीक की जानकारी देगी. इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और गांवों में रोजगार मिलेगा.”

Heartfulness के संस्थापक और मार्गदर्शक कमलेश पटेल (दाजी) ने कहा कि “हमें फसल उगाने के तरीके में समझदारी दिखानी होगी – जिससे मिट्टी की सेहत भी अच्छी रहे. यह केंद्र किसानों और ग्रामीण उद्यमियों को टिकाऊ खेती (सस्टेनेबल फार्मिंग) की ट्रेनिंग देगा और हर गांव में एक बायोचार यूनिट स्थापित करने का हमारा लक्ष्य है.”

PayPal के वरिष्ठ निदेशक नाथ परमेश्वरन ने कहा कि “PayPal का उद्देश्य छोटे व्यवसायों को सहयोग देना है. हम इस अनोखी योजना में Heartfulness के साथ जुड़कर खुश हैं. यह योजना प्रधानमंत्री मोदी की ‘Skill India’ पहल के अनुरूप है और इससे गांवों के लोगों को ट्रेनिंग और आमदनी के नए रास्ते मिलेंगे.”
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

5 minutes ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

15 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

15 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले फ्लिपकार्ट की बड़ी तैयारी, 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट बढ़ी वेयरहाउसिंग क्षमता

लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के कई नए इलाकों तक पहुंचा ‘द बिग बिलियन डेज’; ईकार्ट नेटवर्क में जुड़े 750 से ज्यादा नए पिन कोड

16 hours ago

अडानी ग्रुप को सेबी से बड़ी राहत, MPS मामले में 4 कंपनियों ने ₹1.48 करोड़ में किया सेटलमेंट

अडानी ग्रुप से जुड़े मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 सितंबर को दो अहम आदेश जारी किए.

17 hours ago

बड़ी खबरें