होम / बिजनेस / Yuma में ये संभालेंगे जीएम और मैनेजिंग डॉयरेक्टर की जिम्मेदारी
Yuma में ये संभालेंगे जीएम और मैनेजिंग डॉयरेक्टर की जिम्मेदारी
कंपनी ने जिन्हें इस पद के लिए चुना है उनके पास वेन स्टेट यूनिवर्सिटी मिशिगन से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री है. उनके पास इस क्षेत्र में दो जारी हो चुके डिजाइन पेटेंट मौजूद हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
एनर्जी सेक्टर की नामी कंपनी युमा ने मुथु सुब्रमण्यम को महाप्रबंधक और प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है. युमा(Yuma), मैग्ना(Magna) और युलू(Yulu) के साथ ज्वॉइंट वेंचर में काम करने वाली कंपनी है. सुब्रमण्यम इस पद के लिए नियुक्त होने के साथ ही अब कंपनी की समस्त रणनीति और दूसरी जिम्मेदारियों को संभालेंगे. ये कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी और स्वैपिंग स्टेशन बनाने का काम करती है. उनके सामने कंपनी के बिजनेस को बढ़ाने के साथ-साथ कस्टमर बेस को बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी.
इससे पहले मैग्ना(Magna) के साथ रह चुके हैं सुब्रमण्यम
मुथु सब्रमण्यम इससे पहले मैग्ना(Magna) के साथ लंबे समय तक काम कर चुके हैं. वो मैग्ना(Magna) के साथ बीते 17 सालों से काम कर रहे थे. उनके पास ऑटोमोटिव सेक्टर का बड़ा अनुभव और विशेषज्ञता है. जो आने वाले समय में युमा(Yuma) के लिए बेहतर साबित हो सकती है. मैग्ना(Magna) में अपने 17 वर्षों के कार्यकाल के दौरान वो कई पदों पर काम कर चुके हैं. ऐसे में उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों और जिम्मेदारियों की भली भांति जानकारी है. वो इससे पहले मैग्ना के पहले पूरी तरह से इंडीपेंडेंट अंतिम-मील डिलीवरी रोबो को विकसित करने और लॉन्च करने सहित अलग-अलग प्रोडक्ट के क्षेत्र में इनोवेश और विकास को बढ़ावा देने के लिए काम कर चुके हैं.
क्या बोले मैग्ना(Magna) के एक्जिक्यूटिव वीपी
मैग्ना(Magna) के कार्यकारी उपाध्यक्ष और न्यू मोबिलिटी के ग्लोबल लीड माटेओ डेल सोरबो ने इस मौके पर कहा, परिणाम देने में मुथु का सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड, रणनीतिक सोच और तकनीकी एक्सपर्टी उन्हें इस महत्वपूर्ण पद के लिए एक आदर्श उम्मीदवार बनाती है. हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में, युमा एनर्जी बढ़ती रहेगी और ऐसे समय में अपनी स्थिति को और मजबूत करेगी जब ऊर्जा भंडारण में हो रही आधुनिक प्रगति एक इकोसिस्टम को डेवलप कर रही है.
क्या बोले मुथु सुब्रमण्यम?
इस नियुक्ति पर अपनी बात कहते हुए मुथु सुब्रमण्यम ने कहा, वायु प्रदूषण से निपटने और हमारे शहरों में भीड़भाड़ कम करने के लिए कॉस्ट इफेक्टिव मोबिलिटी सॉल्यूशन की जरूरत है. बैटरी स्वैपिंग ऐसा ही एक क्षेत्र है. मैं भारत के शहरी गतिशीलता परिदृश्य पर सार्थक प्रभाव डालने वाले किफायती और टिकाऊ समाधान बनाने के लिए युमा की अविश्वसनीय टीम और हमारे भागीदारों के साथ काम करने को रोमांचित हूं. सुब्रमण्यम के पास डेट्रॉइट, मिशिगन में वेन स्टेट यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री है. उनके पास ऑटोमोटिव प्रोडक्ट और प्रोसेस में दो जारी हो चुके डिजाइन और 6 अस्थाई पेटेंट हैं.
क्या रहा है युमा(Yuma) का इतिहास?
युमा(Yuma) एक एनर्जी सर्विस कंपनी हैं, जो इस क्षेत्र में स्थायी सॉल्यूशन को लेकर काम कर रही है. कंपनी का मकसद एनर्जी सेवर साधनों का विकास कर भविष्य के ट्रांसपोर्ट को सुलभ, किफायती और कार्बन मुक्त बनाने का है. मोबिलिटी टेक्नोलॉजी कंपनी मैग्ना और भारत के सबसे बड़े साझा इलेक्ट्रिक माइक्रो-मोबिलिटी प्लेयर, युलु (Yulu) के साथ ज्वॉन्ट वेंचर में काम करने वाली ये कंपनी वाहनों के लिए भारत में सबसे बड़ा बैटरी स्वैपिंग प्लेटफॉर्म मुहैया कराने को लेकर काम कर रही है. कंपनी के पास मौजूदा समय में 120 से अधिक स्वैपिंग स्टेशन मौजूद हैं.
जानते हैं Apple CEO को इस वजह से नहीं मिला क्रेडिट कार्ड
टैग्स