✕

होम / बिजनेस / 200 के नजदीक पहुंचा इस फूड डिलीवरी कंपनी का शेयर, भविष्‍य के लिए ये कह रहे हैं जानकार 

200 के नजदीक पहुंचा इस फूड डिलीवरी कंपनी का शेयर, भविष्‍य के लिए ये कह रहे हैं जानकार 

कंपनी का शेयर पिछले एक साल में 271 प्रतिशत का मुनाफा दे चुका है. अकेले 6 महीने में शेयर ने 51 प्रतिशत से ज्‍यादा का मुनाफा दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फूड डिलीवरी कंपनी Zomato में निवेश करने वालों के लिए शुक्रवार को कंपनी का शेयर अच्‍छी खबर लेकर आया. बंद होने से पहले कंपनी का शेयर अपने ऑल टाइम हाई मार्क पर पहुंचकर वापस 190.80 रुपये पर आकर बंद हुआ. अकेले शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 3 प्रतिशत से ज्‍यादा की बढ़त देखने को मिली. 76 रुपये के आईपीओ पर लिस्‍ट होने वाला शेयर आज एक साल में 200 प्रतिशत से ज्‍यादा मुनाफा अपने निवेशकों को दे चुका है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 191.10 रुपये पर पहुंच गया. 

Zomato के लिए कैसा रहा शुक्रवार? 
फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) का शेयर शुक्रवार को 188.25 रुपये पर खुला था. लेकिन शुक्रवार शेयर के लिए शुभ रहा और इसमें 2.03 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली. कंपनी का शेयर अपने ऑल टाइम हाई पर 191.10 रुपये पर पहुंचकर 190.80 रुपये पर बंद हुआ. Zomato का शेयर 76 रुपये पर लिस्‍ट हुआ था. पिछले एक साल में कंपनी का शेयर 190 रुपये पर पहुंच चुका है. कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का ऑल टाइम हाई प्राइस 191.80 रुपये है जबकि 52 हफ्तों का लो प्राइस 187.25 रुपये है. 

ये भी पढें: RBI के फैसले पर Real State ने कही ये बात...क्‍या आने वाले दिनों में हो सकता है ये फैसला

एक साल में दे चुका है 200 % से ज्‍यादा मुनाफा 
Zomato का शेयर पिछले एक साल में अपने निवेशकों को 271% से ज्‍यादा का मुनाफा दे चुका है. शेयर के पिछले एक साल के सफर पर नजर डालें तो 5 अप्रैल 2023 को इसकी कीमत 51.75 रुपये थी, जबकि 5 अप्रैल 2024 को कंपनी के शेयर की कीमत 191.90 रुपये रही है. केवल पिछले 6 महीनों में शेयर की कीमत में 83 प्रतिशत से ज्‍यादा का उछाल देखने को मिला है. कंपनी के शेयर 5 अक्‍टूबर 2023 को 105.45 रुपये पर थे जबकि अब ये 190 रुपये के पार जा चुके हैं. 
भविष्‍य के लिए क्‍या कह रहे हैं एक्‍सपर्ट? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शेयर के भविष्‍य को लेकर एक्‍सपर्ट की सकारात्‍मक राय बनी हुई है. कोटक इंस्‍टीट्यूशनल इक्विटीज ने शेयर के लिए बॉय की रेटिंग दी है. वहीं ब्रोकरेज हाउस ने जोमैटो के शेयरों के लिए अब 210 रुपये की भविष्‍यवाणी की है. कोटक सिक्‍योरिटीज ने ही इन शेयरों के लिए 190 रुपये की भविष्‍यवाणी की थी. वहीं मार्च 2024 की तिमाही में जोमैटो के शेयरों में अच्‍छी तेजी देखने को मिल सकती है. 

नोट: शेयर बाजार में किसी भी निवेश से पहले सलाहकार से परामर्श जरूर करें. इस खबर को लिखने का मकसद बाजार की सूचना देना है. इस सूचना को सलाह के तौर पर नहीं लिया जाना चाहिए. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

2 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

3 hours ago

लेयशा बासमती राइस की ब्रांड एंबेसडर बनीं अभिनेत्री यामी गौतम धर

SSIEL ग्रुप के ब्रांड लेयशा बासमती राइस के टीवी, ओटीटी, सिनेमा, आउटडोर और डिजिटल कैंपेन में नजर आएंगी यामी गौतम धर, प्रोडक्ट लॉन्च और उपभोक्ताओं से जुड़े कार्यक्रमों में भी होंगी शामिल

3 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

4 hours ago

TVS ग्रुप में उत्तराधिकार की जंग, कारोबारी परिवारों में पहले भी बंट चुकी हैं कंपनियां

वेणु श्रीनिवासन के परिवार में संपत्ति और उत्तराधिकार को लेकर विवाद ने फिर चर्चा में लाए कारोबारी घरानों के पारिवारिक झगड़े, रैनबैक्सी से लेकर दूसरे बड़े उद्योग समूहों तक ऐसे विवादों ने बदली कंपनियों की कमान और कारोबार की दिशा

4 hours ago

बड़ी खबरें