होम / बिजनेस / ये बने SMEV के नए प्रेसीडेंट, 3 अन्‍य लोगों को बनाया गया सदस्‍य 

ये बने SMEV के नए प्रेसीडेंट, 3 अन्‍य लोगों को बनाया गया सदस्‍य 

इलेक्ट्रिक व्हिकल की मैन्‍युफैक्‍चरिंग से जुड़ी ये संस्‍था इंडियन व्हिकल इंडस्‍ट्री की एक एपेक्‍स बॉडी है. संस्‍था के प्रेसीडेंट की कमान युलू बाइक्‍स के को-फाउंडर आर के मिश्रा संभालने जा रहे हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आने वाला समय इलेक्ट्रिक व्हिकल का है. इलेक्ट्रिक व्हिकल के हितों से जुड़ी संस्‍था सोसाइटी ऑफ मैन्‍युफैक्‍चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हिकल (SMEV) के अध्‍यक्ष की कमान एक नए शख्‍स के हाथों में आ गई है. संस्‍था के अध्‍यक्ष की कमान युलू बाइक्‍स के सह-संस्‍थापक और मैग्‍ना युमा के निदेशक आर के मिश्रा के हाथों में आ गई है. SMEV वो संस्‍था है जो देश के इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बनने वाली पॉलिसियों को लेकर केन्‍द्र और राज्‍य सरकारों के साथ मिलकर काम करती है. 

क्‍या बोले संस्‍था के नव निर्वाचित अध्‍यक्ष? 
संस्‍था के नवनिर्वाचित अध्‍यक्ष आर के मिश्रा ने इस मौके पर कहा कि भारतीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्‍टर मौजूदा समय में एक अहम मोड़ पर है और हमारे भविष्‍य के यातायात के संसाधनों को बदलने को लेकर महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है. मैं इस महत्‍वूपर्ण संस्‍था का सदस्‍य बनकर खुशी महसूस कर रहा हूं. ये एनर्जी का वो साधन है जो स्‍वच्‍छ वातावरण बनने की दिशा में अहम योगदान देने जा रहा है. उन्‍होंने SMEV के सदस्‍यों को इस पद पर उन्‍हें चुनने के लिए धन्‍यवाद करते हुए उनका आभार भी जताया. उनके चयन के साथ 3 अन्‍य सदस्‍यों का भी चुनाव किया गया. इनमें ग्रीनफुल एनर्जी सॉल्‍यूशन के एमडी अक्षय कश्‍यप को उपाध्‍यक्ष,  रोटोमोटिव ग्रुप के एमडी उमेश बलानी को सचिव, उनो मिंडा लिमिटेड के निदेशक को कोषाध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है. 

आखिर कौन हैं आर के मिश्रा? 
युलू बाइक्‍स के निदेशक आर के मिश्रा इससे पहले टेनेट टेक्नोलॉजीज की स्‍थापना कर चुके हैं जिसे अब ह्यूजेस को बेच दिया गया है. इसी तरह ट्रैवेलजिनी.कॉम की भी स्‍थापना कर चुके हैं जिसे अब आईसीआईसीआई को बेच दिया गया है, से बाहर हो गए हैं. इसके बाद वो इंडस्‍ट्री से अलग होकर गवर्नेंस और पब्लिक पॉलिसी के क्षेत्र में काम करने लगे. एक सफल उद्योयोगपति होने के साथ-साथ वो कई समाज सुधार के अभियानों से भी जुड़े रहे हैं. इनमें कारनेजी इंडिया, सेंटर फॉर स्‍मार्ट सिटीज(संस्‍थापक), सहयोग (संस्थापक) और इसके साथ-साथ कर्नाटक सीएम विजन ग्रुप के साथ भी काम कर चुके हैं. मिश्रा आईआईटी कानपुर से ग्रेजुएट हैं जबकि टोक्‍यो यूनिवर्सिटी से मास्‍टर्स की डिग्री ले चुके हैं, साथ ही हावर्ड केनेडी स्‍कूल ऑफ गवर्नेंस के फेलो भी रह चुके हैं. 

आखिर क्‍या है SMEV?
सोसाइटी ऑफ मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (एसएमईवी) भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला एक मान्‍यता प्राप्‍त संघ है. इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और इलेक्ट्रिक वाहन घटकों के निर्माताओं का ये संघ केंद्र और राज्‍य सरकारों के साथ मिलकर काम करता है और ईवी पारिस्थितिकी तंत्र का समर्थन करने वाली नीतियों और प्रक्रियाओं का समर्थन करता है. ये संस्‍था ईवी के क्षेत्र में काम करने वाले निर्माताओं, स्टार्टअप्स और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में शामिल अन्य हितधारकों का प्रतिनिधित्व करता है. एसएमईवी एक ऐसे पारिस्थिति तंत्र के लिए काम करता है जिसके जरिए क्‍लीन फ्यूल को लेकर काम किया जा सके.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago