होम / बिजनेस / HDFC Life ने किया अनुमानों से बेहतर प्रदर्शन, कंपनी के प्रॉफिट में आया इतना उछाल

HDFC Life ने किया अनुमानों से बेहतर प्रदर्शन, कंपनी के प्रॉफिट में आया इतना उछाल

प्राइवेट सेक्टर की बीमा कंपनी HDFC लाइफ ने इस वित्तीय वर्ष में अब तक अनुमानों से बेहतर प्रदर्शन किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

HDFC लाइफ ने सितंबर तिमाही में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. इस दौरान कंपनी के नेट प्रॉफिट में 15% का उछाल आया है. इसके साथ ही प्राइवेट सेक्टर की इस बीमा कंपनी की नेट प्रीमियम इनकम में भी बढ़ोत्तरी हुई है. कंपनी के मुताबिक, हाई वैल्यू वाले जीवन बीमा पर टैक्सेशन में वृद्धि के बावजूद प्रीमियम कलेक्शन में बढ़ोत्तरी के चलते उसके मुनाफे में उछाल आया है. इस दौरान, कंपनी द्वारा बेची गईं इंडीविजुअल पॉलिसी की संख्या में भी 10% की वृद्धि दर्ज हुई है. 

इतनी बढ़ी प्रीमियम इनकम
एचडीएफसी लाइफ ने इस वित्तवर्ष की दूसरी तिमाही (Q2) के लिए 378 करोड़ रुपए का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जो पिछले साल की समान अवधि में 329 करोड़ रुपए था. इसी तरह, Q2 में कंपनी की नेट प्रीमियम इनकम सालाना आधार पर बढ़कर 14,797 करोड़ रुपए हो गई. जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 13,138 करोड़ रुपए थी. बता दें कि दूसरी तिमाही में HDFC लाइफ का प्रदर्शन बाजार के अनुमानों से थोड़ा बेहतर रहा है. बाजार विश्लेषकों ने कंपनी के नेट प्रॉफिट में 14.3 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान जताया था, जबकि कंपनी के नेट प्रॉफिट में 15% का उछाल आया है. 

व्यक्तिगत APE में इजाफा
HDFC लाइफ ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि इस वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में उसके व्यक्तिगत एपीई (Annual Premium Equivalent - APE) में सालाना 9% की वृद्धि हुई है और यह बढ़कर 4,478 करोड़ रुपए हो गई है. जबकि, कुल एपीई में भी 9% की बढ़ोतरी हुई है. इसी तरह, नए बिजनेस का प्रीमियम पहली छमाही के दौरान 15% बढ़कर 12,970 करोड़ रुपए हो गया है. FY24 की पहली छमाही में कंपनी के प्रॉफिट आफ्टर टैक्स यानी PAT बढ़कर 792 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि पिछले साल ये आंकड़ा 686 करोड़ था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

8 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

12 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

12 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

14 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

15 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

8 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

12 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

10 hours ago