होम / बिजनेस / HDFC के सीईओ ने इस मामले को लेकर जताई चिंता, AGM में उठाया मामला

HDFC के सीईओ ने इस मामले को लेकर जताई चिंता, AGM में उठाया मामला

उन्‍होंने AGM को ये जानकारी देते हुए कहा है कि सितंबर में कंपनी के शुद्ध ब्‍याज मार्जिन में कमी आ सकती है, इसका कारण हाउसिंग डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की कर्ज बुक है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

HDFC बैंक में HDFC (हाउसिंग डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) के मर्जर के बाद भले ही बैंक देश का एक बड़ा बैंक बन गया हो लेकिन अब वहां से ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसने सभी शेयर होल्‍डरों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. दरअसल कंपनी के सीईओ शशिधर जगदीशन ने एजीएम की बैठक में कहा है कि हमारे लिए फंडिंग एक बड़ी समस्‍या के तौर पर सामने आई है. उन्‍होंने कहा कि सितंबर में कंपनी के शुद्ध ब्‍याज मार्जिन में कमी आ सकती है. ये बात उन्‍होंने मर्जर के बाद हुई पहली एजीएम में कही.

क्‍या बोले शशिधर जगदीशन?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एचडीएफसी के सीईओ शशिधन जगदीशन ने कहा कि हमेशा से ही मर्जर के लिए फंडिंग सबसे बड़ी समस्‍या के तौर पर सामने आता रहा है. उन्‍होंने ये भी कहा कि इससे शुद्ध ब्‍याज मार्जिन प्रभावित हो सकता है. हालांकि उन्‍होंने विश्‍वास जताया कि कर्मचारियों का उत्‍साह बुलंद है और हम इससे निकलने में पूरी तरह से कामयाब रहेंगे. उन्‍होंने कहा कि कंपनी के निदेशक और कर्मचारी इस बात ये पूरी तरह से अवगत हैं कि आखिर उन्‍हें करना क्‍या है?

बॉन्‍ड जारी कर पैसा जुटाने की है योजना

जगदीशन ने कहा कि उन्‍होंने पैसे की इस कमी से निपटने के लिए उपाय ढूंढ़ा है. उन्‍होंने कहा कि बैंक बॉन्‍ड जारी कर 50 हजार करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रहा है. इस‍के लिए शेयरधारकों की अनुमति ली गई है. उन्‍होंने सितंबर में शुद्ध ब्‍याज मार्जिन पर असर पड़ने की वजह का भी खुलासा किया. उन्‍होंने कहा कि शुद्ध ब्‍याज मार्जिन पर इसलिए असर पड़ सकता है क्‍यों कि HDFC बैंक के कम ब्‍याज वाले होम लोन का अनुपात ज्‍यादा है.यह सितंबर तिमाही के नतीजों से दिखाई देगा. हालांकि उन्‍होंने ये भी कहा कि होम लोन ज्‍यादा लाभ प्रदान करने में मददगार होते हैं.

1 जुलाई से लागू हुआ है मर्जर

HDFC और HDFC बैंक के बीच का मर्जर 1 जुलाई से लागू हो चुका है. सितंबर में आने वाले नतीजे इस मर्जर के बाद काम करने वाले इस समूह के पहले नतीजे होने जा रहे हैं. HDFC  बैंक का लक्ष्‍य 4 लाख करोड़ रुपये जुटाने का है, जिससे वो अपने होम लोन को 18 प्रतिशत तक ले जा सके. सीईओ ने कहा कि आने वाले समय में मार्जिन में कमी देखने को मिल सकती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

49 seconds ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

2 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

3 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

5 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

7 hours ago

बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

2 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

49 seconds ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

5 hours ago

JW Marriott Mussoorie ने मनोज कुमार को बनाया डायरेक्टर ऑफ फाइनेंस

मनोज कुमार की विशेषज्ञता वित्तीय नियंत्रण, ऑडिट प्रबंधन, बजट तैयार करने, वैरिएंस एनालिसिस, मैनेजमेंट रिपोर्टिंग, टैक्सेशन और ERP सिस्टम लागू करने में है.

2 hours ago

CapitalXB ने पवन माताई को बनाया बिजनेस हेड, MSME और एक्सपोर्ट फाइनेंस कारोबार को देंगे नई रफ्तार

पवन माताई के पास कॉर्पोरेट बैंकिंग, ट्रेड फाइनेंस, सप्लाई चेन फाइनेंस और फिनटेक आधारित क्रेडिट के क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव है.

2 hours ago