होम / बिजनेस / ग्राहकों के लिए जारी अलर्ट, इस दिन बंद रहेगी HDFC Bank की मोबाइल बैंकिंग सर्विस

ग्राहकों के लिए जारी अलर्ट, इस दिन बंद रहेगी HDFC bank की मोबाइल बैंकिंग सर्विस

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने अपने ग्राहकों को ईमेल और एसएमएस के जरिए सूचित किया है कि शनिवार 13 जुलाई को अपग्रेड विंडो के दौरान उन्हें मोबाइल बैंकिंग सर्विस नहीं मिलेंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एचडीएफसी (HDFC) बैंक के ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ गई है. अगर आपका खाता भी एचडीएफसी बैंक में है, तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, बैंक ने अपने ग्राहकों को ईमेल और एसएमएस पर अलर्ट जारी किया है कि 13 जुलाई को मोबाइल बैंकिंग सर्विस बंद रहेगी. तो चलिए जानते हैं आपको क्यों और कब तक मोबाइल बैंकिंग सर्विस नहीं मिलेगी?  

इसलिए बंद रहेगी सर्विस
दरअसल, एचडीएफसी बैंक 13 जुलाई, 2024 को सिस्टम अपग्रेड करेगा. बैंक अपने कोर बैंकिंग सिस्टम को देश भर में 93 मिलियन व्यक्तियों और व्यवसायों के अपने बड़े ग्राहक आधार के लिए ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक नए इंजीनियर्ड प्लेटफॉर्म पर ट्रांसफर कर रहा है. बैंक ने जानकारी दी है कि इस माइग्रेशन का उद्देश्य प्रदर्शन की गति में सुधार करना, उच्च ट्रैफिक वॉल्यूम को मैनेज करने की क्षमता बढ़ाना और विश्वसनीयता और मापनीयता को बढ़ाना है. 

इस समय नहीं मिलेगी बैंक की ऑनलाइन सर्विस
13 जुलाई 2024 सुबह 3:00 बजे से शाम 4:30 बजे IST तक आपको मोबाइल बैंकिंग सर्विस नहीं मिलेंगी. यानी ग्राहकों को करीब 13 घंटे तक बैंक की सर्विस नहीं मिलेगी. बैंक ने बताया है कि वह अपने ग्राहकों को अपनी बैंक के कामकाज को पहले से करने की सलाह दे रहा है. बैंक ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने के लिए अपने सिस्टम को बेहतर बनाने का काम कर रहे हैं. 

ये सर्विस रहेंगी बंद 
बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार बैंक ग्राहकों को बैंक अकाउंट से जुड़ी सर्विस, बैंक अकाउंट में जमा, फंड ट्रांसफर से जुड़ी IMPS, NEFT, RTGS, बैंक पासबुक डाउनलोड, एक्सटरनल मर्चेंट पेमेंट सर्विस, तुरंत अकाउंट खोलना और यूपीआई पेमेंट की सुविधा नहीं मिलेगी. वहीं, एचडीएफसी बैंक रुपे कार्ड अन्य (गैर एचडीएफसी बैंक) पेमेंट गेटवे भी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए काम नहीं करेगा.

इसे भी पढ़ें-Honda ने शुरू किया Magical Monsoon कैंपेन, ग्राहकों को गिफ्ट्स के साथ मिलेगा Switzerland जाने का मौका

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

8 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

8 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

9 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

9 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

9 hours ago

बड़ी खबरें