होम / बिजनेस / HDFC Bank के शेयरों में आया उछाल, क्या है उछाल की वजह?

HDFC Bank के शेयरों में आया उछाल, क्या है उछाल की वजह?

HDFC Bank ने बताया कि जुलाई-सितंबर के बीच बैंक द्वारा दिए गए लोन में लगभग 4.9% की वृद्धि देखने को मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में प्राइवेट क्षेत्र के जाने-माने बैंक HDFC बैंक (HDFC Bank) के शेयरों को लेकर काफी अच्छी खबर सामने आ रही है. आज के कारोबारी दिन की शुरुआत में बैंक के शेयरों में उछाल देखने को मिला है. आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से बैंक के शेयरों में गिरावट जारी थी. ऐसे में यह खबर HDFC बैंक के निवेशकों को राहत भरी सांस प्रदान कर सकती है. 

HDFC Bank और HDFC का मर्जर 
आपको बता दें की हाल ही में बैंक द्वारा जानकारी देकर साझा किया गया कि तिमाही के आधार पर बैंक की लोन बुक में वृद्धि हुई है. HDFC बैंक (HDFC Bank) ने जानकारी देते हुए बताया कि जुलाई-सितंबर 2023 के बीच बैंक द्वारा दिए जाने वाले लोन में लगभग 4.9% की वृद्धि देखने को मिली है. बैंक ने यह भी बताया है कि बैंक द्वारा इस तिमाही के दौरान 23.55 लाख करोड़ रुपए के अतिरिक्त लोन प्रदान किए गए और HDFC के साथ मर्जर के बाद ही बैंक को लोन बुक में यह वृद्धि देखने को मिली है. मर्जर के बाद सामने आई इकाई के एडवांस में हमें लगभग 1.10 लाख करोड़ रुपयों की वृद्धि देखने को मिली है. आपको बता दें की इस साल जून में ही HDFC बैंक को HDFC के साथ जोड़ दिया गया था. 

मैनेजमेंट में होगा बदलाव
इतना ही नहीं, HDFC बैंक (HDFC Bank) के जमा में भी वृद्धि हुई है. मर्जर के बाद सामने आई इकाई के कुल जमा 21.73 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर दर्ज किए गए हैं. बैंक द्वारा दी जाने वाले होम लोन अभी भी काफी उच्च स्तर पर मौजूद हैं और इस वक्त बैंक द्वारा दी गए होम लोन 48,000 करोड़ रुपए के स्तर पर मौजूद हैं. साथ ही HDFC बैंक का CASA रेशो में भी स्थिरता देखने को मिली है. इसके साथ ही बैंक ने कथित तौर पर अपने मैनेजमेंट में बदलाव किए जाने की जानकारी भी दी है. बैंक का कहना है कि मैनेजमेंट में बदलाव करके वह अपने फैलते हुए शाखाओं के नेटवर्क पर बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित करना चाहता है. 

शेयरों में आया उछाल
आज शेयर बाजार में HDFC बैंक (HDFC Bank) के शेयरों में 1.59% का उछाल देखने को मिला है जिसके बाद बैंक के शेयर 1532 रूपए प्रति शेयर की कीमत पर पहुंच गए हैं. अगर पिछले 5 कारोबारी दिनों की बात करें तो बैंक के शेयरों में लगभग 0.30% की वृद्धि देखने को मिली है. कल बैंक के शेयर 1508.05 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर बंद हुए थे जबकि आज ये 1532 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर बंद हुए हैं. और बैंक के शेयरों में आये इस उछाल के पीछे बैंक द्वारा दी जाने वाले लोन में हुई वृद्धि को ही माना जा रहा है. 
 
यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor को आया ED का बुलावा, क्या है पूरा मामला?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्रिप्टोकरेंसी पर RBI की सख्ती बरकरार, टैक्स चोरी के बढ़ते खतरे पर आयकर विभाग की चेतावनी

दस्तावेजों के अनुसार, RBI ने एक बार फिर अपनी पुरानी राय दोहराई है कि बैंकों और अन्य विनियमित वित्तीय संस्थानों को क्रिप्टोकरेंसी या निजी तौर पर जारी किए गए स्टेबलकॉइन्स को रखने, उनमें निवेश करने या किसी भी तरह का एक्सपोजर लेने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

25 minutes ago

SBI Funds Management IPO: ₹545-574 का प्राइस बैंड तय, 14 जुलाई से खुलेगा इश्यू

SBI Funds Management ने अपने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. कंपनी अपने कर्मचारियों को प्रति शेयर ₹54 का विशेष डिस्काउंट भी दे रही है.

2 hours ago

SIP का बढ़ता क्रेज: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का रिकॉर्ड निवेश, छोटे राज्यों ने मारी बाजी

AMFI की रिपोर्ट बताती है कि देश के अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में म्यूचुअल फंड AUM का 65% से अधिक हिस्सा खुदरा निवेशकों के पास है.

3 hours ago

भारत की विकास दर पर IMF का नया अनुमान, FY27 में 6.4% रहेगी GDP ग्रोथ

IMF का कहना है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा और मजबूत घरेलू मांग तथा सेवा क्षेत्र की बदौलत अर्थव्यवस्था की रफ्तार बरकरार रहेगी.

4 hours ago

कल 10 लाख करोड़ डूबे, आज क्या संभलेगा बाजार? जानिए किन शेयरों पर रहेगी नजर

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स कारोबार के दौरान 1,914 अंक तक लुढ़क गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 23,900 के नीचे फिसल गया था.

4 hours ago

बड़ी खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

15 minutes ago