होम / बिजनेस / HDFC और HDFC बैंक के मर्जर की डेट आई सामने, जानें क्या होगा आप पर असर

HDFC और HDFC बैंक के मर्जर की डेट आई सामने, जानें क्या होगा आप पर असर

HDFC लिमिटेड के HDFC बैंक में मर्जर से बैंक की स्थिति पहले के मुकाबले और ज्यादा मजबूत हो जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC और HDFC फाइनेंस (HDFC Bank-HDFC Merger) के मर्जर की तारीख फाइनल हो गई है. 1 जुलाई से HDFC बैंक में HDFC फाइनेंस का विलय हो जाएगा. इसके बाद 13 जुलाई से HDFC के शेयर HDFC बैंक के रूप में कारोबार करना शुरू कर देंगे. इस संबंध में एफडीएफसी बैंक और HDFC बोर्ड की बैठक 30 जून को होने वाली है. HDFC के चेयरमैन दीपक पारेख ने बताया कि 30 जून को होने वाली बैठक एचडीएफसी फाइनेंस के बोर्ड की आखिरी बैठक होगी.

क्या कर्मचारियों पर होगा असर?
वहीं, मर्जर के औपचारिक ऐलान के बाद HDFC बैंक और HDFC के स्टॉक में उछाल देखने को मिला है. HDFC बैंक के शेयर 1.39% की उछाल के साथ बाजार बंद होने तक 1,658.25 रुपए पर कारोबार कर रहे थे. जबकि HDFC का शेयर 1.86 फीसदी उछलकर 2771 रुपए पर पहुंच गया था. HDFC के चेयरमैन दीपक पारेख ने विलय की तिथि के ऐलान के साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि इस मर्जर का असर कर्मचारियों पर नहीं पड़ेगा. उन्हें किसी भी तरह से परेशान होने की जरूरत नहीं है. 

सबसे बड़ा वित्तीय लेनदेन
HDFC लिमिटेड के HDFC बैंक में विलय को भारत के कॉर्पोरेट इतिहास में सबसे बड़ा वित्तीय लेन-देन माना जा रहा है. पिछले साल अप्रैल में इस मर्जर की घोषणा की गई थी. पारेख ने इस मर्जर को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि इससे 168 अरब डॉलर का बैंक बनेगा. इस विलय के बाद एचडीएफसी लिमिटेड के हर 25 शेयर के बदले HDFC बैंक के 42 शेयर दिए जाएंगे. एचडीएफसी के वाइस चेयरमैन और CEO केकी मिस्त्री ने बताया कि HDFC के शेयरों में कारोबार 13 जुलाई को बंद हो जाएगा.

क्या होगा इसका असर?
इस मर्जर का फायदा बैंक खाताधारकों को मिलेगा. उन्हें एक छत के नीचे बैंकिंग और फाइनेंस दोनों का लाभ मिलेगा. HDFC बैंक की सभी ब्रांच में एचडीएफसी के प्रोडक्ट और सर्विसेस 1 जुलाई से मिलनी शुरू हो जाएंगी. अभी लोगों को अलग-अलग सुविधाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग जगह भागना पड़ता है. इसके अलावा, एक्सपर्ट मानते हैं कि विलय से HDFC बैंक और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगा. जिसका सीधा मतलब है कि उसके डूब चुके यूएस के बड़े बैंकों जैसा हाल होने की कोई आशंका नहीं रहेगी. इससे बैंक की कैपिटल पहले के मुकाबले काफी बढ़ जाएगी और अधिक जोखिम वाले लोन दे पाएगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

हीरो मोटोकॉर्प के ₹1,000 करोड़ निवेश से एथर एनर्जी के शेयरों में जोरदार उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा स्टॉक

बुधवार के कारोबार के दौरान एथर एनर्जी का शेयर 9 फीसदी तक चढ़कर 1,290.10 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो कंपनी की लिस्टिंग के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

1 hour ago

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

1 hour ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

2 hours ago

जबरन मजदूरी से बने विदेशी सामानों पर भारत सख्त, आयात रोकने के लिए बदली विदेश व्यापार नीति

सरकार ने यह फैसला ऐसे समय लिया है, जब अमेरिका भारत सहित करीब 60 देशों की सप्लाई चेन की जांच कर रहा है.

3 hours ago

घर खरीदने से क्यों पीछे हट रही है यंग जनरेशन? EMI से ज्यादा किराए और निवेश को दे रही प्राथमिकता

प्रॉपर्टी प्लेटफॉर्म NoBroker के सर्वे के अनुसार, 46 फीसदी किराएदार लंबे समय तक किराए पर रहने को बेहतर विकल्प मानते हैं. इनमें 25-34 वर्ष आयु वर्ग के 53 फीसदी और 35-44 वर्ष के 48 फीसदी लोग शामिल हैं.

3 hours ago

बड़ी खबरें