होम / बिजनेस / इस टेक कंपनी ने लिया बड़ा फैसला, नहीं बढ़ेगी मैनेजमेंट लेवल पर सैलरी

इस टेक कंपनी ने लिया बड़ा फैसला, नहीं बढ़ेगी मैनेजमेंट लेवल पर सैलरी

IT सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी ने अपने जूनियर और मध्‍यम श्रेणी के कर्मचारियों की सैलरी रिव्‍यू में एक क्‍वार्टर की देरी कर दी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टेक सॉल्‍यूशन प्रोवाइड कराने वाली देश की नामी कंपनी HCL ने वित्तीय वर्ष 2024 के लिए अपने प्रबंधन स्‍तर के कर्मचारियों की सैलरी को रिव्‍यू न करने का फैसला लिया है.  मैनेजमेंट की सैलरी कंपनी के वेतन बिल का एक महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा है. कंपनी ने ये निर्णय ऐसे समय में लिया है जब वो बेहद कठिन दौर से गुजर रही है. सबसे दिलचस्‍प ये है कि कंपनी का जून तिमाही में कमजोर प्रदर्शन रहा है.

क्‍या बोले कंपनी के सीईओ 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की अर्निंग मीटिंग के दौरान विश्लेषकों से बात करते हुए, सीईओ और एमडी, सी.विजयकुमार ने कहा,  इस साल, हमने प्रबंधन स्तर से शुरू होने वाले मुआवजे की समीक्षा को न करने का निर्णय लिया है.  उन्‍होंने ये भी कहा कि हमने इस साल जूनियर से लेकर मध्‍यम वर्ग के कर्मचारियों के सैलरी रिव्‍यू को एक तिमाही के लिए स्‍थगित कर दिया गया है. 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वहीं कंपनी के सीएफओ प्रतीक अग्रवाल के अनुसार, E4+ लेयर जिसमें सबसे वरिष्ठ कर्मचारी शामिल होते हैं, वो कंपनी के वेतन बिल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं. 
चीफ पीपल ऑफिसर रामचंद्रन सुंदरराजन ने जूनियर से मध्यम स्तर के कर्मचारियों के बारे में कहा कि आम तौर पर, साल के इस समय में, हम वेतन समीक्षा को लेकर अपनी घोषणाएं करते हैं. पिछले कुछ वर्षों में हमने जो नियुक्तियां की हैं और मुआवजे की जो समीक्षा की है, हमने उसे ध्यान में रखा है और अपने एनुअल सैलरी रिव्‍यू को एक तिमाही के लिए स्‍थगित करने का निर्णय लिया है.

कैसे रहे हैं कंपनी के नतीजे 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जैसा कि इंडस्‍ट्री के जानकारों को HCL के नतीजों से उम्‍मीद थी कि उसके विपरीत HCLTech ने Q1FY24 में कई मामलों में बड़ी चूक की है. इनमें प्रमुख रूप से एक ईबीआईटी मार्जिन था जो पहली तिमाही में गिरकर 16.9 प्रतिशत हो गया, जो पिछली तिमाही में 18.2 प्रतिशत था. अग्रवाल ने कहा कि मार्जिन में लगभग 36 बीपीएस की गिरावट Q1 में कम उपयोग दर के कारण हुई है. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि कंपनी ने Q1 में अपने कुल कर्मचारियों की संख्या में 2,506 कर्मचारियों की गिरावट दर्ज की है. 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विजयकुमार ने कहा कि ऑपरेशनल प्रॉफिट में सुधार सुनिश्चित करने के लिए उपयोग दरों में सुधार एक महत्वपूर्ण फैक्‍टर हो सकता है जो अंततः कंपनी को 18-19 प्रतिशत मार्जिन के साथ वित्त वर्ष 24 से बाहर निकलने में मदद करेगा. 

अकेले HCL ने नहीं किया है ये निर्णय 
सिर्फ HCL टेक ही नहीं, उसके प्रतिस्पर्धी इंफोसिस और विप्रो भी वेतन बढ़ोतरी में देरी कर रहे हैं. फिलहाल विप्रो ने अपने वेतन वृद्धि चक्र को तीसरी तिमाही या दिसंबर तिमाही तक रोक रखा है, जबकि पिछले वित्त वर्ष के विपरीत सितंबर तिमाही में बढ़ोतरी की गई थी. विप्रो भी Q1 में अपने जूनियर स्तर के कर्मचारियों को वेरिएबल वेतन का केवल 80 प्रतिशत भुगतान करेगा, जोकि कंपनी के ओवरऑल परफॉरमेंस के साथ जुड़ा हुआ है.

वहीं दूसरी ओर इंफोसिस ने भी वेतन बढ़ोतरी को टाल दिया है, जो आम तौर पर अप्रैल में वरिष्ठ प्रबंधन से नीचे के कर्मचारी स्तर और जुलाई में वरिष्ठ प्रबंधन के लिए लागू की जाती है. इन दोनों वर्ग के कर्मचारियों को अभी तक इस पर कंपनी से कोई जानकारी नहीं मिली है. वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) क्योंकि उसने अपना प्रमोशन चक्र पहले ही शुरू कर दिया है और 1 अप्रैल से अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को 12-15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की पेशकश की है. हालांकि, टीसीएस ने 200 से अधिक लेटरल को शामिल करने को टाल दिया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

15 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

17 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

19 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

20 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

22 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

17 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

12 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

15 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

15 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

20 hours ago