होम / बिजनेस / HCLTech ने इस अमेरिकी कंपनी से मिलाया हाथ, उड़ान भरने लगे शेयर

HCLTech ने इस अमेरिकी कंपनी से मिलाया हाथ, उड़ान भरने लगे शेयर

अप्रैल-जून तिमाही में सुस्त प्रदर्शन के बाद HCLTech के लिए इस डील को बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिग्गज IT कंपनी एचसीएल टेक (HCLTech) ने अमेरिका की वेरिजोन बिजनेस (Verizon Business) के साथ बड़ी डील की है. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसने वेरिजोन कम्युनिकेशंस (Verizon Communications) की एंटरप्राइजेज यूनिट वेरिजोन बिजनेस (Verizon Business) के साथ 210 करोड़ डॉलर की डील पर साइन किए हैं. इस डील के तहत कंपनी Verizon Business के ग्लोबल एंटरप्राइज कस्टमर्स के नेटवर्क सर्विसेज को मैनेज करेगी. 

कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि
अप्रैल-जून तिमाही में सुस्त प्रदर्शन के बाद HCLTech के लिए इस डील को बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है. वेरिजोन बिजनेस के साथ हुई डील का असर कंपनी के शेयरों पर दिखाई दे रहा है. खबर लिखे जाने तक कंपनी का शेयर करीब 4 फीसदी की उछाल के साथ 1,176.35 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. पिछले 5 दिनों में इसमें 2.55% और एक साल में 22.24% का उछाल आया है. एचसीएल टेक का 52 वीक का हाई लेवल 1,202.60 रुपए है. बता दें कि वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में HCL Tech ने 156 करोड़ डॉलर की डील क्रैक की थी. जबकि इससे पहले की 7 तिमाहियों में कंपनी को 200 करोड़ डॉलर से अधिक की डील मिली थी. 

कौन, क्या करेगा?
HCL और Verizon के बीच हुई डील के तहत वेरिजोन की ग्राहक कंपनियों को बड़े पैमाने पर वायरलाइन सर्विस डिलीवर की जाएगी. वेरिजोन जहां कस्टमर एक्विजिशन, सेल्स, सॉल्यूशनिंग और ओवरऑल प्लानिंग एवं डेवलपमेंट का काम देखेगी. वहीं, HCL बिक्री के बाद का काम और सपोर्ट का काम संभालेगी. एचसीएल टेक को उम्मीद है कि इस डील से उसके रिवेन्यु पर नवंबर 2023 से छह साल तक पॉजिटिव असर देखने को मिलेगा. वेरिजोन के सीईओ Kyle Malady का कहना है कि वेरिजोन के साथ जुड़कर एचसीएल अपनी सर्विस डिलीवरी को नए जमाने के हिसाब से तैयार कर सकेगी. इसके अलावा, वो ग्राहक कंपनियों को अपने कारोबार में 5जी, SD-WAN और SASE जैसी नेक्स्ट-जनरेशन टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करने में मदद पर फोकस कर पाएगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

1 hour ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

3 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

4 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

6 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

8 hours ago

बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

3 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

57 minutes ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

1 hour ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

6 hours ago

JW Marriott Mussoorie ने मनोज कुमार को बनाया डायरेक्टर ऑफ फाइनेंस

मनोज कुमार की विशेषज्ञता वित्तीय नियंत्रण, ऑडिट प्रबंधन, बजट तैयार करने, वैरिएंस एनालिसिस, मैनेजमेंट रिपोर्टिंग, टैक्सेशन और ERP सिस्टम लागू करने में है.

3 hours ago