होम / बिजनेस / क्या आपने भी लगाया है इस आईपीओ में पैसा? आज से होने जा रही है अलॉटमेंट
क्या आपने भी लगाया है इस आईपीओ में पैसा? आज से होने जा रही है अलॉटमेंट
इस आईपीओ के सब्सक्रिपशन पर नजर डालें तो उसमें बहुत अच्छा रिस्पांस देखने को नहीं मिला था. इसके रिटेल से लेकर संस्थागत तक काफी कम सब्सक्रिप्शन देखने को मिला था.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
जूनिपर होटल समूह के आईपीओ के लिए आज शेयरों का अलॉटमेंट होने जा रहा है. माना जा रहा है कि कल तक इसमें शेयरों के लिए बोली लगाने वाले लोगों के खाते से या तो पैसा कट जाएगा या उनके खातों में वापस आ जाएगा. जूनिपर होटल समूह के आईपीओ को कुछ खास रिस्पांस नहीं मिल पाया था. ये आईपीओ कुल 2.08 गुना ही सब्सक्राइब हुआ था.
किस श्रेणी के निवेशकों ने कितने गुना किया सब्सक्राइब
अगर आईपीओ के सब्सक्रिप्शन की बात करें तो संस्थागत निवेशकों ने इसे सिर्फ 2.96 गुना सब्सक्राइब किया था. जबकि रिटेल निवेशकों ने इस आईपीओ को 1.28 गुना सब्सक्राइब किया था, वहीं सबसे कम सब्सक्रिप्शन मिला और ये सिर्फ 85 प्रतिशत तक ही बुक किया गया. वहीं ग्रे मार्केट सब्सक्रिप्शन की बात करें तो कंपनी के इस आईपीओ को 0-2 रुपये का प्रीमियम मिल रहा था. जबकि जब इश्यू खुला था उस वक्त इसका प्राइस 10 रुपये था.
कैसे चेक करें आईपीओ में अपना सब्सक्रिपशन
इस आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) की वेबसाइट पर आसानी से आवंटन स्थिति की जांच कर सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे.
1) सबसे पहले आपको https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाना है.
2) जहां इश्यू टाइप पूछा गया है वहां इक्विटी पर क्लिक करें.
3) मुद्दे के नाम के तहत, ड्रॉपबॉक्स में जुनिपर होटल्स लिमिटेड का चयन करें.
4) आवेदन संख्या भरें.
5) उसके बाद जहां पैन कार्ड आईडी को जोड़ने के लिए कहा गया है उन्हें एड करें.
6) इसके बाद जहां मैं एक रोबोट नहीं हूं' लिखा है वहां पर क्लिक करें और सबमिट दबाएं.
निवेशक इश्यू के रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (https://kosmic.kfintech.com/ipostatus) के ऑनलाइन पोर्टल अपने शेयरों के आवंटन की जांच कर सकते हैं.
रजिस्ट्रार एक सेबी-पंजीकृत यूनिट है, जो इस तरह कार्य करने के लिए योग्य है. रजिस्ट्रार ही इस पूरी आईपीओ की प्रक्रिया को पूरा करता है और आवंटन करवाता है. रजिस्ट्रार ही किसी भी आईपीओ में सफल आवेदकों को शेयरों के इलेक्ट्रॉनिक क्रेडिट को अपडेट करने, जिनको रिफंड भेजने और अपलोड करने और निवेशक से संबंधित सभी प्रश्नों पर ध्यान देने के लिए समयसीमा का अनुपालन करने के लिए जिम्मेदार है.
1) आप अपने आवंटन की जांच केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के वेब पोर्टल पर जाएं
2) ड्रॉपबॉक्स में आईपीओ का चयन करें जिसका नाम तभी पॉप्युलेट किया जाएगा जब आवंटन को अंतिम रूप दिया जाएगा.
3) आपको तीन मोड में से किसी एक को चुनने की आवश्यकता हो सकती है. इसमें आवेदन संख्या, डीमैट अकाउंट जानकारी, या पैन आईडी डालकर आप इसे एक्सेस कर सकते हैं.
4) आवेदन प्रकार में, एएसबीए और गैर-एएसबीए के बीच चयन करें
5) स्टेप 2 में आपके द्वारा चुने गए मोड का विवरण दर्ज करें
6) कैप्चा की जानकारी को सही तरीके से मुहैया कराएं.
7) इसके बाद सबमिट बटन दबाएं सबमिट दबाएं.
अस्वीकरण: बिजनेस वर्ल्ड हिंदी सिर्फ अपने पाठकों को इस खबर के माध्यम से जानकारी मुहैया करा रहा और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए. किसी भी तरह के निवेश के लिए निर्णय लेने से पहले एक योग्य वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.
ये भी पढ़ें: IPO से पहले आयोजित होने वाली Anchor Book के बारे में कितना जानते हैं आप?
टैग्स